Solution:हेनरी डेविड थोरो एक अमेरिकी दार्शनिक, लेखक, और प्रकृतिवादी विचारक थे, वे अपने स्वतंत्र विचारो, तथा प्रकृति के प्रति गहरे लगाव के लिए प्रसिद्ध हैं। थोरो सिविल नाफरमानी (सविनय अवज्ञा) के सिद्धान्त के भी प्रवर्तक थे जिसे उन्होंने "सिविल डिस ओबीडिएस (1849) निबंध में प्रस्तुत किया।
इस विचार ने महात्मा गाँधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर जैसे नेताओं को भी प्रभावित किया। वे स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध थे और सामाजिक अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध के समर्थक थे।