NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

71. पुस्तक "पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया" किसने लिखी थी?

Correct Answer: (c) दादाभाई नौरोजी
Solution:

दादा भाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया में सर्वप्रथम आर्थिक निकास की अवधारणा प्रस्तुत की।

उनका मानना था कि गरीबी के पीछे मुख्य कारण औपनिवेशिक शासन था जो भारत की संपत्ति और समृद्धि को खत्म कर रहा था, नौरोजी के अनुसार "ब्रिटिश सरकार केवल भारतीय धन का ही निष्कासन नहीं करती है बल्कि नैतिकता का भी निष्कासन करती है।"

72. निम्नलिखित में से कौन से युग्म सही सुमेलित नहीं है?

A. यूएसए द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण/विस्फोटः 1945
B. यूएसएसआर द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण/विस्फोट : 1949
C. फ्रांस द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण/विस्फोट : 1965
D. चीन द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण विस्फोट : 1974
E. भारत द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण विस्फोट 1974

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल C और D
Solution:

दिए गए परीक्षणों का सही युग्म निम्न है -

A. USA द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण - 1945
B. USSR द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण - 1949
C. फ्रांस द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण - 1960
D. चीन द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण - 1964
E. भारत द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण - 1974

73. निम्नलिखित नेताओं की हत्याओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A. जॉन एफ़ कैनेडी
B. जिया उर रहमान
C. एसडब्ल्यू आरडी भंडारनायके
D. आलोफ पाल्मे
E. यिटजाक राबिन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) C, A, B, D, E
Solution:

एस.डब्ल्यू. आर.डी. भंडारनायके, इन्हें "द सिल्वर बेल ऑफ एशिया" के नाम से भी जाना जाता है ये एक सीलोन (श्रीलंकाई) राजनेता थे जिन्होंने 1956 से अपनी हत्या से पहले तक सीलोन के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

A. जॉन एफ. कैनेडी, ये अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे इन्होंने 1961 से शासन सम्भाला तथा इसी दौरान 1963 में उनकी हत्या कर दी गई।

B. जिया उर रहमान, ये बांग्लादेश के एक प्रमुख राजनेता और सैन्य अफसर थे, बांग्लादेश मुक्ति युद्ध तथा नवस्वतंत्र बांग्लादेश की राजनीति में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 1981 को एक सैन्य तख्तापलट के दौरान इनकी हत्या कर दी गई।

D. ओलोफ पाल्मे, पाल्मे एक स्वीडिश राजनीतिज्ञ थे तथा दो बार स्वीडन के प्रधानमंत्री थे 1986 में हुई इनकी हत्या आधुनिक स्वीडिश इतिहास में पहली घटना थी जिसका पूरे स्कैडिनेविया क्षेत्र में गहरा असर पड़ा।

E. पिटजॉक रॉबिन, इजराइल के 5वें प्रधानमंत्री यिटजॉक रॉबिन ही हत्या 1995 को तेल अवीव में किंग्स ऑफ इजराइल स्कवायर पर ओस्लो समझौते के समर्थन में एक रैली के अंत में हुई थी।

74. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (विचारधारा)सूची-II (प्रतिपादक)
(A) बहुलवाद(I) दीन दयाल उपाध्याय
(B) उपयोगितावाद(II) ऑगस्टे कॉम्टे
(C) एकात्म मानववाद(III) जेरेमी बेन्थम
(D) प्रत्यक्षवाद(IV) जेम्स मडिसन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (विचारधारा)सूची-II (प्रतिपादक)
(A) बहुलवाद(IV) जेम्स मडिसन
(B) उपयोगितावाद(III) जेरेमी बेन्थम
(C) एकात्म मानववाद(I) दीन दयाल उपाध्याय
(D) प्रत्यक्षवाद(II) ऑगस्टे कॉम्टे

75. प्रतिनिधित्वपूर्ण / लोकतंत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्पों का चयन करें:

A. यह विशाल देशो के लिए लोकतंत्र का व्यवहार्य स्वरूप प्रदान करता है।
B. यह सरकार और शासित के मध्य एक रेखा स्थापित करता है।
C. यह सरकार और शासित के मध्य रेखा मिटा देता है।
D. यह वर्गहीन समाज की वकालत करता है।
E. इसका सबसे प्रचलित आधुनिक रूप जनमत संग्रह क्ला उपयोग है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:

प्रतिनिधिक लोकतंत्र, वह लोकतंत्र है जिसके पदाधिका जनता के किसी समूह द्वारा चुने जाते हैं। यह प्रणाली, प्रत्यक्ष लोकतंत्र के विपरीत है और इसीलिए इसे अप्रत्यक्ष लोकतंत्र और प्रतिनिधिक सरकार भी कहते हैं।

ये विशाल देशों के लिए लोकतंत्र का व्यवहार्य स्वरूप प्रदान करता है। तथा सरकार और शासित के मध्य एक रेखा स्थापित करता है।

76. निम्नलिखित में से कौनसी कृति श्री अरबिन्द घोष द्वारा लिखित नहीं है?

Correct Answer: (d) दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया
Solution:

अरबिन्द घोष का जन्म 1872 को कोलकाता में हुआ था ये आधुनिक भारतीय विचारकों में सबसे अधिक ख्याति प्राप्त विद्वानों में से एक थे। ये गरमपंथी विचारधारा के कट्टर समर्थक थे अरबिंदों, बंकिम चन्द्र चटर्जी के 'आनन्द मठ' व 'कृष्ण चरित्र' सेو अत्यंत प्रभावित हुए।

अरबिन्द घोष की प्रमुख पुस्तकें निम्न हैं -

1. एस्सेज ऑन दि गीता
2. दि आइडिएल ऑफ दि कर्मयोगी
3. ए सिस्टम ऑफ नेशनल एजुकेशन
4. सावित्री
5. लाइफ डिवाइन
6. द ह्यूमन साइकल

77. संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला आंदोलन बीते वर्षों में मजबूत हुआ है। इसकी कुछ आधारभूत विशेषताओं में सम्मिलित हैं?

A. 1848 में आयोजित सेनेका फाल्स सम्मेलन से यूएस महिला अधिकार आंदोलन का जन्म होता है।
B. यूएस संविधान के उन्नीसवीं संशोधन ने 1920 में अमेरिकी महिलाओं को मताधिकार प्रदान किया।
C. राष्ट्रीय महिला व्यस्क मताधिकार संगठन 1869 में स्थापित किया गया था।
D. नारीवादी विचारक सिमोन डी बुवा ने अपनी पुस्तक 'द सेकंड सेक्स' प्रकाशित की थी।
E. अमेरिका में अश्वेत महिलाओं का इतिहास सबसे पहले ग्रेटा थनबर्ग द्वारा वर्णित किया गया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B, C, D
Solution:

संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला आंदोलन बीते वर्षो मजबूत हुआ है जिसकी आधारभूत विशेषताएँ हैं

• 1848 में आयोजित सेनेका फाल्स सम्मेलन से यूएस महिला अधिकार आंदोलन का जन्म होता है।

• यूएस संविधान के उन्नीसवीं संशोधन ने 1920 में अमेरिकी महिलाओं को मताधिकार प्रदान किया।

• राष्ट्रीय महिला व्यस्क मताधिकार संगठन 1869 में स्थापित किया गया था।

• नारीवादी विचारक सिमोन डी बुवा ने अपनी पुस्तक 'द सेकंड सेक्स' प्रकाशित की थी।

• 1916 में पार्टी का गठन किया गया।

• 20वीं सदी में कई प्रमुख अश्वेत महिलाओं ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया (अश्वेत महिलाओं ने) उदाहरणार्थ ज़ोरा निएल हटन द्वारा 1937 में 'देयर आइज़वेर वॉचिंग गॉड' उपन्यास लिखा जाना।

78. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) मैक्स वेबर(I) इकोनॉमी एंड सोसायटी
(B) आयसिया बर्लिन(II) सोशल रिफॉर्म और रिवॉल्यूशन
(C) रोजा लक्जमबर्ग(III) कैपिटल, ज्म एंड फ्रीडम
(D) मिल्टन फ्रीडमैन(IV) फोर एसेज ऑन लिबर्टी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIVIIIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) मैक्स वेबर(I) इकोनॉमी एंड सोसायटी
(B) आयसिया बर्लिन(II) सोशल रिफॉर्म और रिवॉल्यूशन
(C) रोजा लक्जमबर्ग(III) कैपिटल, ज्म एंड फ्रीडम
(D) मिल्टन फ्रीडमैन(IV) फोर एसेज ऑन लिबर्टी

79. शब्द "निष्क्रिय व्यक्तिवाद" किसने गढ़ा था?

Correct Answer: (c) सी. बी. मक्फेरसन
Solution:

सी.बी. मैकफर्सन ने अपनी रचना 'The Political Theory of Possessive Individualism (1952) में पहली बार 'स्वत्वमूलक व्यक्तिवाद' या 'निष्क्रिय व्यक्तिवाद' शब्द प्रस्तुत किया।

• तथा मैकफर्सन ने इसे विशिष्ठ रूप से 'स्वामित्व व्यक्तिवाद' है, 80. जिसके अनुसार व्यक्ति स्वयं एकमात्र स्वामी है।

80. नवम्बर 2024 में विजयी होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अनिरंतर पदावधियों के लिए जीतने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। ऐसे प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

Correct Answer: (b) ग्रोवर क्लीवलैंड
Solution:

नवम्बर 2024 में विजयी होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अनिरंतर पदावधियों के जीतनें वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति है, पहले राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीटलैण्ड थे जिन्होंने 1885-1889 व 1893- 1897 के बीच एक कार्यकाल अंतराल के साथ USA के 22वें 24वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।