NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

81. "सभी पक्षों दलों को पकड़ें" शब्द सबसे पहले निम्नलिखित में से किसने गढ़ा था?

Correct Answer: (c) ओटो किन्चनेईउर
Solution:

"सभी पक्षों दलों को पकड़ें" शब्द सबसे पहले ओटो किर्चिहाइमर ने दिया। किर्चिहाइमर के अनुसार 'वर्तमान समय में दलों के मध्य विभाजन समाप्त हो गये हैं।

जैसा कि पहले या परंपरागत रूप से देखा जाता था' इसलिए दलों के मध्य वैचारिक विभाजन न्यूनतम होता जा रहा है।

82. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (सार्क सम्मेलन)सूची-II (तारीख)
(A) ढाका(I) 10-11 अप्रैल, 1993
(B) नई दिल्ली(II) 2-4 मई, 1995
(C) कोलंबो(III) 2-6 जनवरी, 2004
(D) इस्लामाबाद(IV) 29-31 जुलाई, 1998
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (सार्क सम्मेलन)सूची-II (तारीख)
(A) ढाका(I) 10-11 अप्रैल, 1993
(B) नई दिल्ली(II) 2-4 मई, 1995
(C) कोलंबो(IV) 29-31 जुलाई, 1998
(D) इस्लामाबाद(III) 2-6 जनवरी, 2004

83. पारिस्थितिकीवाद के संबंध में सत्य कथनों पर विचार करें।

A. शब्द पारिस्थितिकी को गढ़ा सबसे पहले अर्नेस्ट हैकेल द्वारा दिया गया था।
B. यह जीवित जीवों और उनके पर्यावरण के मध्य संबंधों का अध्ययन करता है।
C. यह बाजार केन्द्रित उपागम है।
D. यह विश्वास करता है कि मानव, प्रकृति के स्वामी हैं।
E. .रचेल कारसन पर्यावरणवादी रुढ़िवादी थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B और E
Solution:

पारिस्थतिकीवादी विचारधारा एक नई विचारधारा है जो इस स्थिति पर आधारित है कि गैर-मानव-दुनिया नैतिक विचार योग्य है। 'पारिस्थितिकीवाद विज्ञान' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1870 में जर्मन प्राणिशास्त्री 'अर्नेस्ट हैकल' द्वारा की गयी थी।

पारिस्थितिकीवाद एक पर्यावरणीय राजनीतिक विचारधारा है।
तथा रचेल कार्सन पर्यावरणवादी रूढ़िवादी है।
पारिस्थितिकीवाद की विचारधारा पर्यावरण को मानव जीवन की महत्वपूर्ण इकाई के रूप में देखती है।

84. किस वर्ष जन उपयोगिता सेवाओं हेतु स्थायी लोक अदालतों की स्थापना का उपबंध करने के लिए विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम, 1987 मेंसंशोधन किया गया था?

Correct Answer: (b) 2002
Solution:

वर्ष 2002 में जन-उपयोगिता सेवाओं हेतु स्थाई लोक- अदालतों की स्थापना का उपबंध किया गया जो कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा-22-B की उपधारा (1) के अंतर्गत संशोधन करके किया गया।

जनहित सेवाओं से संबंधित विभागों जैसे बिजली, पानी, अस्पताल आदि से संबंधित मामलों को, मुकदमें दायर करने से पहले आपसी सुलह, से निपटाने के लिए राज्य प्राधिकरण द्वारा स्थाई लोक अदालतों की स्थापना की गयी।

85. निम्नलिखित आतंकवादी,हमलों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A. मास्को थिएटर बंधक संकट
B. भारतीय संसद पर हमला
C. टोकियो सबवे सारीन हमला
D. कैम्प स्पेसर हत्याकांड
E. एयर इंडिया उड़ान 182 बम विस्फोट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) E, C, B, A, D
Solution:

निम्न आतंकवादी हमलों का कालानुक्रम इस प्रकार है-

E. एयर इंडिया उडान 182 बम विस्फोट (23 June 1985) टोरंटो से लंदन, इंग्लैण्ड जा रहे एयर इंडिया विमान 182 में बम विस्फोट हुआ जिसमें विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गये।

C. 20 मार्च 1995 को समन्वित बहु-बिन्दु आतंकवादी हमला टोक्यो में रंगहीन, गंधहीन व अत्यधिक जहरीली तंत्रिका गैस छोड़ी गयी। शहर की मैट्रो प्रणाली में सरीन गैस छोड़ी गयी जिसमें लगभग 13 लोगों की मृत्यु हुयी।

B. भारतीय संसद पर हमला (13 Dec 2001) को हुआ था जिसमें संसद में 6 पुलिस कर्मियों दो संसदीय सुरक्षा कर्मियों सहित एक माली की मृत्यु हुयी जिसे पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद पर आरोपित किया गया है।

A. 23 Oct 2002 को लगभग 50 चेचन विद्रोहियों द्वारा एक स्टेज शो देख रहे 800 से ज्यादा लोगों को बंधक बना दिया जिसे मास्को थियेटर बंधक संकट के रूप में जानते हैं।

D. 12 June 2014 को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेटेट (ISIL) ने तिरकित के पास 1095 से 1700 इराकी कैडेटो को सनसनी तौर पर मार डाला।

86. किसी संगठन में "गैंग प्लांक" की अवधारणा क्या है?

Correct Answer: (c) सोपानिकी में 'स्तर परिवर्तन' (जम्पिंग)
Solution:

संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति का पालन करते हुये हेनरी फेयोल ने गैंग प्लांक (Gang Plank) के विचार का सुझाव दिया। गैंग प्लैंक की अवधारणा को पदानुक्रम व मध्यवर्ती परतों के तोड़ के रूप में प्रस्तुत किया।

जिसका अर्थ है जरूरत पड़ने पर संगठन के भीतर काम करने वाले कर्मचारी सीधे ऊपर के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों से बात कर सकें। जो एक तरह के आपातकालीन मार्ग के रूप में देखा जाता है।

• गैंग प्लैंक की मदद से संगठन में तुरंत संचार किया जा सकता है। अतः विकल्प (c) सोपानिकी के स्तर में परिवर्तन (जम्पिंग) सही है।

87. एक राजनीतिक दल से अन्य दल में जाने पर संसद सदस्यों और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की निरहता का उपबंध करने वाला 52वाँ संविधान संशोधन किस वर्ष अधिनियमित किया गया था?

Correct Answer: (b) 1985
Solution:

वर्ष 1985 में 10वीं अनुसूची जिसे लोक प्रिय रूप से दल बदल विरोधी कानून कहा जाता है। 52वाँ संविधान संशोधन द्वारा लाया गया। दल बदल कानून के तहत किसी जन-प्रतिनिधियों को निर्रह अयोग्य घोषित किया जा सकता है यदि वह एक निर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से किसी राजनीतिक दल की सदस्यता छोड़ता है, कोई निर्दलीय सदस्य किसी दल में शामिल हो जाता है।

यदि सदस्य द्वारा सदन में पार्टी के विपक्ष में वोट दिया हो। यदि स्वयं को वोटिंग से अलग रखता है। 6 माह समाप्ति पश्चात यदि कोई मनोनीत सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है। इस कानून का उद्देश्य राजनीतिक लाभ व पद की लालच में दल बदल करने वाले जन प्रतिनिधियों को अयोग्य करार देना ताकि संसद की गरिमा बनी रहे।

88. निम्नलिखित राज्यों को राज्य सभा में उनको आवंटित सीटों के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें:

A. कर्नाटक
B. असम
C. तमिलनाडु
D. केरल
E. बिहार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) C, E, A, D, B
Solution:

भारतीय संविधान की अनुसूची 4 के अनुसार राज्यों में राज्य सभा सीटों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है-

उत्तर प्रदेश (सर्वाधिक) -31
महाराष्ट्र -19
पश्चिम बंगाल, बिहार -16
कर्नाटक - 12
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश तथा गुजरात -11
ओडिशा, राजस्थान -10
केरल -9
पंजाब, तेलंगाना -7
झारखण्ड -6
हरियाणा, छत्तीसगढ़ -5
जम्मू काश्मीर (UT) -4
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली (UT) -3

असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश व पुडुचेरी (UT) – 01

01-01 सीटों के आवंटन वाले सभी 8 राज्य पूर्वोत्तर के हैं।

89. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (संधियां समझौते)सूची-II (वर्ष)
(A) अंटार्कटिक संधि(I) 1959
(B) एंटी-बैला(II) 1972
(C) बाह्य अंतरिक्ष संधि(III) 1967
(D) सीमित परीक्षण प्रतिबंध संधि(IV) 1963
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (संधियां समझौते)सूची-II (वर्ष)
(A) अंटार्कटिक संधि(I) 1959
(B) एंटी-बैला(II) 1972
(C) बाह्य अंतरिक्ष संधि(III) 1967
(D) सीमित परीक्षण प्रतिबंध संधि(IV) 1963

महत्वपूर्ण :-

• अंटार्कटिक संधि में 1959 में 12 देशों द्वारा हस्ताक्षर किया गया था।

• अंटार्कटिक संधि में भारत 1983 में शामिल हुआ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ के मध्य A.B.M. संधि हुयी थी वर्ष 2002 में अमेरिका ने संधि तोड़ दी।

• वाह्य अंतरिक्ष संधि तीन निक्षेपागार सरकारों द्वारा (रूसी संघ, यू.के., यू.एस.ए.) द्वारा हस्ताक्षरित की गयी जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष का इस्तेमाल शांतिपूर्ण उद्देश्यों हेतु करना है।

• L.T.B.T. या P.T.B.T. एक हथियार नियंत्रण समझौता है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के परीक्षण को रोकना व सीमित परमाणु प्रसार है।

90. मूल अधिकारों के निलंबन से संबंधित आपातकालीन शक्तियाँ कहाँ से ली गई हैं?

Correct Answer: (c) जर्मनी का वाइमर संविधान
Solution:

मूल अधिकारों के निलंबन से संबंधित आपातकालीन शक्तियाँ जर्मनी के वाइमर संविधान से ली गयी हैं। भारतीय संविधान के भाग-XVIII में अनुच्छेद 352 से 360 तक आपातकाल से जुड़े प्रावधान हैं। आपातकाल में राष्ट्रपति के पास मौलिक अधिकारों को निलंबित करने की शक्ति होती है।

तथा केन्द्र सरकार राज्य सरकारों पर अधिकार कर लेती हैं। इस प्रकार संघीय व्यवस्था एकात्मक हो जाती है। अनुच्छेद - 358 के तहत आपातकाल की घोषणा होने पर अनुच्छेद 19 द्वारा गारंटीकृत मौलिक अधिकार निलंबित हो जाते हैं।