NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त) जून, 2024 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

21. विकासात्मक प्रशासन के संबंध में निम्न में से कौन सा सही है?

Correct Answer: (a) यह ग्राहकोन्मुखी है।
Solution:

विकास प्रशासन का प्रशासनिक तंत्र लाभ भोगी अभिमुखी प्रशासन है। इसका उद्देश्य उन्हीं लोगों को अपनी सेवाओं और उत्पादन का अधिकतम लाभ पहुँचाना है, जिनके लिए संगठन बनाए जाते है। दूसरे शब्दों में विकास प्रशासन “जन केन्द्रित प्रशासन है। यह अपने लाभ भोगियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देता है और अपने कार्यक्रम नीतियों और कार्यकलापों की इन्हीं आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की कोशिका करता है।

22. डी आर डी ए के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं?

(A) वे नीति निर्माण में सम्मिलित हैं।
(B) यह विकासात्मक संगठनों को समर्थनकारी व सुकर बनाने वाला है।
(C) यह निर्धनता विरोधी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है।
(D) वे विकास प्रक्रिया में उत्प्रेरक की भूमिका का निर्वाह करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में स सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B, C, और D
Solution:

डी. आर.डी.ए के संबंध में निम्न कथन सत्य है:-
- यह विकासात्मक संगठनों को समर्थनकारी व सुकर बनाने वाला है।
- यह निर्धनता विरोधी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है।
- वे विकास प्रक्रिया में उत्प्रेरक की भूमिका का निर्वाह करते हैं।

23. भारत में समाज कल्याण प्रशासन में शिक्षा व प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्न में से किस संस्था को सर्वप्रथम स्थापित किया गया था?

Correct Answer: (a) टाटा ग्रेजुएट स्कूल ऑफ सोशल वर्क
Solution:

भारत में समाज कल्याण प्रशासन में शिक्षा व प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सर्वप्रथम टाटा ग्रेजुएट स्कूल ऑफ सोशल वर्क की स्थापना की गयी।

24. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (देश)सूची-II (स्थानीय निकाय)
फ्रांसपेरिश काउंसिल
जापानकाउंटीज
यू एस एद कम्यूज
इंग्लैंडप्रिफेक्चर्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A-III, B-IV, C-II, D-I
Solution:सही सुमेलित है:-
(देश)(स्थानीय निकाय)
फ्रांसद कम्यून
जापानप्रिफेक्चर्स
यू.एस.एकाउंटीज
इंग्लैंडपेरिश काउंसिल

25. बीहेवियरल एप्रोचेज टू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन निम्न मेंसे किसन लिखी थी

Correct Answer: (b) राबर्ट प्रेस्थस
Solution:

बीहेवियरल एप्रोचेज टू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पुस्तक के लेखक राबर्ट प्रेस्थस है।

26. भारत के वित्त आयोगों के निम्न अध्यक्षों को अवरोही (नवीनतम से सर्वप्रथम) क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) के. संथानम
(B) ए.एम.खुसरो
(C) के. बह्मानन्द रेड्डी
(D) एन. के. सिंह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) D, B, C, A
Solution:

भारत के वित्त आयोगों के अध्यक्षों का अवरोही (नवीनतम से सर्वप्रथम) का सही क्रम है:-

- एन. के. सिह
- ए एम खुसरो
- के ब्रह्मानन्द रेड्डी
- के संथानम

27. सूची-I के साथ सूची- II का मिलान कीजिए:

(र्रिग्स की प्रस्तावित संकल्पनाएँ)(विवरण)
A फ्यूज्ड़ मॉडलI स्वायत्तता बढ़ाने की प्रक्रिया
B विवर्तित मॉडलII प्रकार्य एकल संरचना द्वारा पूरे किए जाते हैं
C प्रिज्मेटिक मॉडलIII बिना किसी भेद के व्यवहार के सिद्धांत
D विकासात्मक मॉडलIV विशेषता का एक कतिपय सीमा का स्तर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:ही सुमेलित है:-
(र्रिग्स की प्रस्तावित संकल्पनाएँ)(विवरण)
फ्यूज्ड़ मॉडलस्वायत्तता बढ़ाने की प्रक्रिया
विवर्तित मॉडलप्रकार्य एकल संरचना द्वारा पूरे किए जाते हैं
प्रिज्मेटिक मॉडलबिना किसी भेद के व्यवहार के सिद्धांत
विकासात्मक मॉडलविशेषता का एक कतिपय सीमा का स्तर

28. चरों का हेरफेर निम्न में से कौन से शोध का सामान्य लक्षण है?

Correct Answer: (d) प्रायोगिक
Solution:

चरों का हेर फेर प्रायोगिक शोध का सामान्य लक्षण है। प्रायोगिक शोध - यह अध्ययन का एक वैज्ञानिक तरीका है। मुख्य उद्देश्य चर के बीच संबंध निर्धारित करना है। परिकल्पना की अस्वीकृति या स्वीकृति इस शोध का एक प्रमुख हिस्सा है।

29. निम्न शहरी विकास कार्यक्रमों को उनके आरंभ किए जाने के वर्ष के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(A)  जे एन एन यू आर ए एम
(B) स्वच्छ भारत
(C) जलजीवन मिशन
(D) हृदय (एच आर आई डी ए वार्ड)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

शहरी विकास कार्यक्रमों का उनके आरंभ किए जाने के वर्ष के अनुसार सही क्रम है:-

जे. एन.एन.यू. आर. एम.एम.(2005)
स्वच्छ भारत (2014)
हृदय (एच आर आई डी ए वाइ ) (2015)
जल जीवन मिशन (2019)

30. निम्न संकल्पनाओं को उनके उद्भव के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(a) नव लोक प्रशासन
(b) नव लोक सेवा
(c) अभिशासन
(d) नव लोक प्रबंधन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A, D, С, В
Solution:

निम्नलिखित सकल्पनाओं का उनके उद्भव के अनुसार सही कालक्रम है:-
- नवलोक प्रशासन
- नवलोक प्रबंधन अभिशासन
- नवलोक सेवा