NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा (पुनर्परीक्षा) जून, 2024 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

1. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

(दिन)(तिथि)
A पंचायती राज दिवसI 21 अप्रैल
B सिविल सेवा दिवसII 22 अप्रैल
C सुशासन दिवसIII 24 अप्रैल
D पृथ्वी दिवसIV 25 दिसम्बर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित है:-
पंचायती राज दिवस → 24 अप्रैल
सिविल सेवा दिवस → 21 अप्रैल
सुशासन दिवस → 25 दिसम्बर
पृथ्वी दिवस → 22 अप्रैल

2. भारत में लगाए गए निम्नलिखित करों कालक्रमानुसार पहचान कीजिए:

A. मूल्य संवर्धन कर
B.  केन्द्रीय बिक्री कर
C.  आयकर
D.  धन-सम्पत्ति कर (वेल्थ टैक्स)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, B, D, A
Solution:

भारत में लगाए गए निम्नलिखित करों का सही कालानुक्रम है:-
• आयकर (1962)
• केन्द्रीय बिक्री कर (1956)
• धन-सम्पति कर (वैल्थ टैक्स) (1957)
• मूल्य संवर्धन कर (2005)

3. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

हेनरी फियोल की अवधारणाएंस्पष्टीकरण
A. प्राधिकार (अथॉरिटी)I. निष्पादन की बाध्यता
B. उत्तरदायित्वII. अधीनस्थ को आदेश देने का वरिष्ठ का अधिकार
C. केन्द्रीकरणIII. सभी स्तरों पर जोड़ते हुए शीर्ष से सबसे निचले स्तर तक प्राधिकार की स्पष्ट रेखा
D. स्केलर चैनIV. प्रबंधन के शीर्ष पर निर्णयन प्राधिकार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:सही सुमेलित है:-
प्राधिकार (अथॉरिटी) → अधीनस्थ को आदेश देने का वरिष्ठ का अधिकार
उत्तरदायित्व →निष्पादन की बाध्यता
केन्द्रीकरण → प्रबंधन के शीर्ष पर निर्णयन प्राधिकार
स्केलर चैन → सभी स्तरों पर जोड़ते हुए शीर्ष से सबसे निचले स्तर तक प्राधिकार की स्पष्ट रेख

4. हेनरी फियोल द्वारा प्रदत्त प्रबंधन तत्वों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. संगठन
B. नियोजन
C. समन्वय
D. कमान
E. नियंत्रण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) B, A, D, C, E
Solution:

हेनरी फियोल के अनुसार प्रशासन (POCCC) को समेटता है, जिसका अर्थ है,
नियोजन
संगठित करना
निर्देशित करना
समन्वय
नियंत्रण

5. निम्नलिखित में से कौन स्थानीय स्तर पर मुगल सरकार का प्रत्यक्ष प्रतिनिधि था?

Correct Answer: (c) फौजदार
Solution:

फौजदार स्थानीय स्तर पर मुगल सरकार का प्रत्यक्ष प्रतिनिधि था। फौजदार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी थे। वह मूल रूप से प्रशासनिक प्रमुख थे।
शिग्दार यह परगना स्तर पर पुलिस प्रमुख का काम देखता था और कोतवाल के समान कर्तव्यों का पालन करता था।

6. निम्न में से कौन-सी भौगोलिक सूचना प्रणालियों की डाटा प्रक्रिया की विशेषताएं है?

A. प्राप्त करना
B. भण्डारण
C. स्थानान्तरण करना
D. प्रदर्शन करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B और D
Solution:

भौगोलिक सूचना प्रणाली शब्द का प्रयोग पृथ्वी और मानव समाज के भौगोलिक मानचित्रण एंव विश्लेषण में योगदान करने वाले आधुनिक उपकरणो की एक श्रेणी का वर्णन करने के संदर्भ में किया जाता है। भौगोलिक सूचना प्रणालियो में सूचनाओं का संग्रहण, विश्लेषण, भण्डारण, प्रबर्धन स्थानान्तरण, एकीकरण, एवं प्रदर्शन करना है।

7. कुमार मंगलम बिरला समिति (2000) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

Correct Answer: (c) कॉरपोरेट शासन
Solution:

वर्ष 2000 में सेबी ने कुमार मंगलम बिड़ला समिति, 1999 की सिफारिशों के जवाब में कॉरपोरेट प्रशासन के लिये पहला औपचारिक नियामक ढाँचा स्थापित किया। इस पहल का उद्देश्य भारत मे कॉरपोरेट प्रशासन मानकों को बढ़ाना और पारदर्शी तथा जवाबदेह व्यवसायिक पहलों के लिये दिशा-निर्देश निर्धारित करना था।

8. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. नव-उदारवादI. सार्वजनिक क्षेत्र में बाजारों और कॉरपोरेट तकनीकों की भूमिका में वृद्धि करना
B. नव लोक प्रबंधनII. लोकतंत्र से बैंकिंग और बजट निर्माण का संरक्षण
C. नव संस्थावादIII. राज्य अंतर्निहित रूप से अकुशल है।
D. गैर-बहुमतवादी संस्थाएंIV. उपयोगिता अधिकतमीकरण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
नव-उदारवादराज्य अंतर्निहित रुप से अकुशल है।
नवलोक प्रबंधनसार्वजनिक क्षेत्र में बाजारों और कॉरपोरेट तकनीकों की भूमिका मे वृद्धि करना
नव संस्थावादउपयोगिता अधिकतमीकरण
गैर-बहुमतवादी संस्थाएंलोकतंत्र से बैंकिंग और बजट निर्माण का संरक्षण

9. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
Aविनियोग विधेयकI. अनुच्छेद-207
Bवित्त विधेयक हेतु विशेष प्रावधानII. अनुच्छेद-205
CलेखानुदानIII. अनुच्छेद-204
Dअनुपूरक अनुदानIV. अनुच्छेद-206

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) (*)
Solution:सही सुमेलित क्रम इस प्रकार है:-
सूची-Iसूची-II
विनियोग विधेयकअनुच्छेद-204
वित्त विधेयक हेतु विशेष प्रावधानअनुच्छेद-207
लेखानुदानअनुच्छेद-206
अनुपूरक अनुदानअनुच्छेद-205

10. समावेशी विकास के भारतीय मॉडल में सम्मिलित है:

A. सब का साथ
B. सब का विकास
C. सब का विश्वास
D. सब का प्रयास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A, B, C, D
Solution:

समावेशी विकास का अर्थ ऐसे विकास से लिया जाता है जिसमें रोजगार के अवसर पैदा हों तथा जो गरीबी को कम करने में मददगार साबित हो।
समावेशी विकास के भारतीय मॉडल में निम्नलिखित विचार सम्मिलित है।
सब का साथ,
सब का विकास
सब का विश्वास
सब का प्रयास