NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

1. 1940 में मैक्सिको में किस रूसी- मार्क्सवादी की हत्या हुई?

Correct Answer: (d) लियोन ट्राटस्की
Solution:

1940 में रूस के ख्यातिप्राप्त नेता लियोन ट्राटस्की की मैक्सिको में हत्या हुई थी। जिसके आरोप रूसी शासक जोसेफ स्टालिन पर भी लगे थे। वह स्टालिन के एक देश में समाजवाद की अवधारणा के मुख्य आलोचक थे।

2. जी-20 सम्मेलन दिल्ली में कब हुआ?

Correct Answer: (c) सितम्बर 2023
Solution:

9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में G-20 देशों के सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जो कि 18वीं बैठक थी। इसकी 19वीं बैठक रियो-डी-जेनेरियो में 18-19 नवंबर 2024 को हुई। G-20 की 20वीं बैठक 22 से 23 नवंबर 2025 को जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में प्रस्तावित है।

3. फ्रैंकफर्ट स्कूल के आलोचनात्मक धारा के द्वितीय जनरेशन के अग्रणी प्रतिनिधि कौन बने?

Correct Answer: (d) जुरमैन हैबरमास
Solution:

मार्क्सवाद की आलोचनात्मक धारा फ्रैंकफर्ट स्कूल की द्वितीय पीढ़ी के अग्रणी नेता के रूप में 'जुरगैन हैबरमास' को प्रसिद्धि प्राप्त है। यह जर्मनी के रहने वाले नेता थे। यह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में वर्ष 1923 में स्थापित एक वैचारिक शोध संस्थान है, जिसने मार्क्सवाद को नये अर्थों में व्याख्यायित किया।

4. सिक्स ग्लोरियस एपोक ऑफ इण्डियन हिस्ट्री' नामक पुस्तक किसने लिखी?

Correct Answer: (d) वी.डी. सावरकर
Solution:

'सिक्स ग्लोरियस एपोक ऑफ इण्डियन हिस्ट्री' (Six Glorious Epochs of Indain History) भारतीय इतिहास के छः स्वर्णिम पृष्ठ पुस्तक के लेखक वी. डी. सावरकर हैं। इस पुस्तक में '6 भारतीय राज्यों मौर्य, पुष्यमित्र विक्रमादित्य, मालवा का यशोधर्मा, मराठा व स्वतंत्रता के बाद के भारत का वर्णन है।

अन्य रचनाएँ- द इंडियन वार ऑफ इंडिपेडेंस ऑफ 1857 (1909) हिन्दुत्व हु इज ए हिन्दू 1923 हिन्दुपद-पादशाही- 1925 हिन्दू राष्ट्रवाद मैजिनी चरित्र (मराठी)

5. चीन-वियतनाम युद्ध कब हुआ?

Correct Answer: (d) 1979
Solution:

चीन-वियतनाम युद्ध 1979 में हुआ। चीन ने वियतनाम पर सीमा उलंघन का आरोप लगाया और वियतनाम द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण का सबक सिखाने के लिए फरवरी 1979 में वियतनाम पर आक्रमण कर दिया। यद्यपि यह युद्ध बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गया,किन्तु इससे दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

6. पाकिस्तान के राष्ट्रपति कौन हैं?

Correct Answer: (c) आसिफ अली जरदारी
Solution:

पाकिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में आसिफ अली जरदारी ने 10 मार्च 2024 को पदभार ग्रहण किया है। वह व्यक्ति के रूप में पाक के 14वें राष्ट्रपति हैं। जो पद भार ग्रहण से अगले 5 वर्ष तक राष्ट्रपति रहेंगे। उनका यह दूसरा कार्यकाल है।

7. भारत के संविधान के 'प्रस्तावना' में 'न्याय' के अर्थ हैं-

A. सामाजिक न्याय
B. सम्पूर्ण समानता
C. आर्थिक न्याय
D. राजनीतिक न्याय
E. सैनिक न्याय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, C और D केवल
Solution:

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में न्याय के अर्थ में मुख्यतः तीन तरह का न्याय सम्मिलित किया गया है। जिसमें सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय है। "समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्राप्त कराने के लिए "।

8. कौन सी नदी बांग्लादेश और म्यांमार के बीच की सीमा निर्धारित करती है?

Correct Answer: (a) नफ
Solution:

नफ नदी बांग्लादेश की दक्षिण-पूर्वी तथा म्यांमार की उत्तर-पश्चिमी सीमा का निर्माण करती है।

9. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (घटनाएँ)सूची-II (वर्ष)
(A) स्टालिनग्राड का युद्ध(I) 1942- 1943
(B) म्यूनिख समझौता(II) 1938
(C) आर्मेनियन जनसंहार(III) 1915
(D) यूरोपियन संघ का गठन(IV) 1993
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (घटनाएँ)सूची-II (वर्ष)
(A) स्टालिनग्राड का युद्ध(I) 1942- 1943
(B) म्यूनिख समझौता(II) 1938
(C) आर्मेनियन जनसंहार(III) 1915
(D) यूरोपियन संघ का गठन(IV) 1993

10. 'सेक्सुअल पोलिटिक्स' पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (c) कैट मिलेट
Solution:

नारीवाद की उग्रवादी विचारधारा की प्रसिद्ध विचारक कैट मिलेट ने सेक्सुअल पोलिटिक्स पुस्तक की रचना की है। जो उनके शोध प्रबंध पर आधारित थी। 1970 के दशक में इस पुस्तक ने सेक्सुअल पोलिटिक्स शब्द को चलन में ला दिया।