NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

विनायक दामोदर सावरकर भारत के उत्साही राष्ट्रवादी, क्रान्तिकारी तथा प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने जाते हैं। वह भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद के पुनरुत्थान के प्रेरणादायी शक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं। ब्रिटिशों के द्वारा वीर सावरकर को अंडमान में बंदी बना कर रखा गया था।

सावरकर का हिंदुत्व सिद्धांत व्यापक था। उनके लिए हिंदुत्व न सिर्फ हिन्दुओं के धार्मिक सिद्धांत हैं बल्कि उनके जीवन के सांस्कृतिक, सामाजिक राजनीतिक और भाषायी पहलू भी हैं। अपनी महान कृति हिंदुत्व (1923) में सावरकर ने इस बात पर जोर दिया कि हिन्दू वह व्यक्ति है जो भारतवर्ष के इस भूमि का आदर करता है- सिन्धु से लेकर समुद्र तक- अपनी पितृभूमि के साथ-साथ पवित्र भूमि की तरह, जो उनके धर्म की पालन भूमि है।

अहमदाबाद (1937) में हुए हिन्दू-महासभा के अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान सावरकर ने कहा कि हिन्दुओं का एक समान पवित्र भूमि है। वैदिक ऋषि इनके समान गर्व हैं, पाणिनि और पतंजलि व्याकरण ज्ञाता, भवभूति और कालिदास कवि, श्रीराम और श्रीकृष्ण इनके हीरो, शिवाजी और प्रताप, गुरु गोविन्द और बंदा बहादुर इनके प्रेरणा के सामान्य रूप में पूजनीय हैं ---- हर तरह की परीक्षा जो किसी प्रकार की सामान्य देश, जाति, धर्म, भाषा आदि की हो भी व्यक्ति को एक राष्ट्र बनाने की योग्यता देता है,

हिन्दुओं को भी पूरे गर्व के साथ यह योग्यता प्रदान करता है। सावरकर एक प्रमुख लेखक तथा वक्ता भी थे। उनकी कुछ प्रमुख कृतियों में 'एन इको फ्रॉम अंडमान', "हिन्दू पदपादशाही', 'दि इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस' शामिल हैं।

अवतरण के अनुसार, हिन्दू महासभा की अहमदाबाद मीटिंग हुई -

Correct Answer: (b) 1937
Solution:

दिए गए अवतरण के अनुसार, हिन्दू महासभा की अहमदाबाद मीटिंग 1937 में हुई। इस मीटिंग के दौरान सावरकर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिन्दुओं का एक समान पवित्रभूमि है।

92. अवतरण के अनुसार, हिन्दू पद-पादशाही के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (c) विनायक दामोदर सावरकर
Solution:

अवतरण के अनुसार, हिन्दू पद-पादशाही के लेखक विनायक दामोदर सावरकर हैं।

93. अवतरण के अनुसार, विनायक दामोदर सावरकर ब्रिटिशों के द्वारा जेल में बंदी रखे गए थे -

Correct Answer: (c) अंडमान में
Solution:विनायक दामोदर सावरकर ब्रिटिशों के द्वारा अंडमान की जेल में बंदी रखे गए थे।

94. अवतरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक विनायक दामोदर सावरकर द्वारा नहीं लिखी गयी है?

Correct Answer: (b) ए नेशन इन मेकिंग
Solution:ए नेशन इन मेकिंग के लेखक सुरेन्द्रनाथ बनर्जी हैं।

95. अवतरण के अनुसार, प्राचीन भारत के दो व्याकरण जानने वाले थे-

Correct Answer: (c) पाणिनि और पतंजलि
Solution:

दिये गये अवतरण के अनुसार, प्राचीन भारत के दो व्याकरण जानने वाले पाणिनी और पतंजलि हैं।

96. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

सामाजिक कल्याण, पर्यावरणीय सुरक्षा, शिक्षा और भौतिक योजना के क्षेत्र में सरकार तथा समाज के बीच नए तरह का समायोजन दिख रहा है। शीतयुद्धोत्तर काल में तृतीय विश्व के देशों को विकास-सहायता 'सुशासन' के नए राजनीति से जुड़ा है। 1989 में, सुशासन की अवधारणा पहली बार विश्व बैंक के सब-सहारन अफ्रीका जारी रिपोर्ट में प्रकाश डाला गया।

इस कड़ी में चार प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की गई- सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन, जवाबदेही, विकास के लिए कानूनी ढांचा, सूचना और पारदर्शिता। ओ.ई.सी.डी. ने विकास सहायता को सहभागी विकास, मानव अधिकार तथा प्रजातांत्रिकरण से जोड़ा। सुशासन के पैराडिगम ने नागरिक समाज की भूमिका को स्थानीय सामूहिक सामाजिक समस्याओं के नजदीक लाया है।

एलेक्स डी टॉकविले ने मध्य-1800s में नागरिक समाज तथा प्रजातंत्र को जोड़ा। रॉबर्ट पुतनाम नव-टॉकवेलियन, ने सामाजिक पूँजी पर जोर दिया और माना कि व्यक्तियों की निजी तथा स्वैच्छिक संगठनों से जुड़ने की प्रवृत्ति ने प्रजातंत्र को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपनी कार्य 'डेवेलपिंग डेमोक्रेसी' में लैरी डायमंड ने जोर डाला है कि एक स्वस्थ उदारवादी प्रजातंत्र को ऐसे जनता की आवश्यकता है जो प्रजातंत्र के लिए संगठित हो, प्रजातंत्र के स्थापित मूल्यों के लिए सामाजिक रूप से जुड़ा हो, तथा सिर्फ असंख्य संकीर्ण हितों की जगह व्यापक, सामान्य, नागरिक हितों को प्रश्रय देता हो। एक जीवंत नागरिक समाज में ही ऐसा नागरिक लोकजन संभव है।

अवतरण के अनुसार, 'डेवेलपिंग डेमोक्रेसी' पर कार्य संबंधित है-

Correct Answer: (c) लैरी डायमंड
Solution:

लैरी डायमंड का कार्य 'डेवेलपिंग डेमोक्रेसी' से संबंधित है।

97. अवतरण के अनुसार, किस संगठन संस्था ने विकास सहायता को मानव अधिकार तथा प्रजातांत्रिकरण से जोड़ा?

Correct Answer: (a) ओ.ई.सी.डी.
Solution:

ओ.ई.सी.डी. संस्था ने विकास सहायता को मानव अधिकार तथा प्रजातांत्रिकरण से जोड़ा।

98. अवतरण के अनुसार, 1989 में कौन सा क्षेत्र शासन की अवधारणा का केंद्र बिंदु था?

Correct Answer: (c) सब-सहारन अफ्रीका
Solution:1989 में, सुशासन की अवधारणा पहली बार विश्व बैंक के सब सहारन अफ्रीका पर प्रकाश डाला गया।

99. अवतरण के अनुसार, किस संस्था ने पहली बार सुशासन के सिद्धांत पर प्रकाश डाला?

Correct Answer: (c) विश्व बैंक
Solution:विश्व बैंक ने पहली बार सुशासन के सिद्धांत पर प्रकाश डाला।

100. अवतरण के अनुसार, मध्य 1800 में किसने नागरिक समाज को प्रजातंत्र से जोड़ा।

Correct Answer: (b) एलेक्स डी. टॉकविले
Solution:एलेक्सी डी. टॉकविले ने मध्य 1800s में नागरिक समाज तथा प्रजातंत्र को जोड़ा।