NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

11. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (वित्त आयोग) सूची-II (स्थापना)
(A) प्रथम वित्त आयोग(I) 1951
(B) द्वितीय वित्त आयोग(II) 1968
(C) पंचम वित्त आयोग(III) 1960
(D) तृतीय वित्त आयोग(IV) 1956
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIVIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (वित्त आयोग) सूची-II (स्थापना)
(A) प्रथम वित्त आयोग(I) 1951
(B) द्वितीय वित्त आयोग(IV) 1956
(C) पंचम वित्त आयोग(II) 1968
(D) तृतीय वित्त आयोग(III) 1960

12. :निम्नलिखित अधिनियमों संहिताओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. नागरिकता अधिनियम
B. भारतीय झंडा संहिता
C. राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम
D. राज्य संप्रतीक (अनुचित उपयोग निषेध) अधिनियम
E. संप्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग का निवारण) अधिनियम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) E, A, C, B, D
Solution:

सही कालानुक्रम है-

• संप्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम 1950 एक ऐसा अधिनियम है जो कुछ प्रतीकों और नामों के व्यावसायिक या वाणिज्यिक उपयोग को नियंत्रित करता है। खासकर जब उनका उपयोग अनुचित तरीके से किया जा रहा हो ।

• नागरिकता अधिनियम, 1955
• राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम (1971) - यह अधिनियम राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय आदर्श वाक्य संविधान और भारत के मानचित्र सहित देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान या अपवित्रता पर प्रतिबंध लगाता है।

• भारतीय झंडा संहिता (2002)- भारत के राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, प्रदर्शन और फहराने से संबंधित नियमों और विनियमों का एक संग्रह है।

• राज्य संप्रतीक (अनुचित उपयोग निषेध) अधिनियम 2005 में पारित किया गया था।

13. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (मुख्यमंत्री) सूची-II (राज्य)
(A) राम कृष्ण हेगड़े(I) उत्तराखण्ड
(B) भगत सिंह कोशयारी(II) कर्नाटक
(C) कर्पूरी ठाकुर(III) उत्तर प्रदेश
(D) सुचेता कृपलानी(IV) बिहार
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (मुख्यमंत्री) सूची-II (राज्य)
(A) राम कृष्ण हेगड़े(II) कर्नाटक
(B) भगत सिंह कोशयारी(I) उत्तराखण्ड
(C) कर्पूरी ठाकुर(IV) बिहार
(D) सुचेता कृपलानी(III) उत्तर प्रदेश

14. लूथर गुलिक के विभागीकरण (डिपार्टमेंट लाइजेशन) के चार आधार हैं-

A. प्रयोजन
B. प्रक्रिया
C. व्यक्ति
D. स्थान
E. विरोध

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A, B, C और D केवल
Solution:

लूथर गुलिक ने अपनी पुस्तक पेपर्स ऑन दि साइंस ऑफ एडमिनिस्ट्रेिशन (1937) में संगठन निर्माण के लिए 4-P का सिद्धांत दिया।

15. मोंटे वीडियो कन्वेंशन ऑफ राइट्स एंड ड्यूटिज ऑफ दि स्टेट (1933) के अनुसार, राज्य की चार विशेषताएँ हैं-

A. सुपरिभाषित क्षेत्र
B. स्थायी जनसंख्या
C. प्रभावी सरकार
D. अन्य राज्यों के साथ सम्बंध बनाने की क्षमता
E. संघ बनाने की स्वतंत्रता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B, C और D केवल
Solution:

राज्यों के अधिकारों और कर्तव्यों पर मोंटे वीडियो कन्वेंशन, अमेरिकी राज्यों के सातवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान 26 दिसंबर, 1933 को मोंटे वीडियो, उरुग्वे में हस्ताक्षरित एक संधि है। इस कन्वेंशन में राज्य के चार प्रमुख मानदंड निर्धारित किये गये हैं।

1. स्थायी जनसंख्या
2. सुपरिभाषित क्षेत्र
3. प्रभावी सरकार
4. अन्य राज्यों के साथ संबंध स्थापित करने की क्षमता।

16. वाशिंगटन सहमति के विचार किसने प्रतिपादित किया?

Correct Answer: (d) जॉन विलियमसन
Solution:

वाशिंगटन सहमति के विचार का प्रतिपादन ब्रिटिश अर्थशास्त्री जॉन विलियमसन ने (1889 में) किया। वाशिंगटन सहमति, विकासशील देशों, खासकर लैटिन अमेरिका के लिए आर्थिक नीतिगत सिफारिशों का एक समूह है, जो 1980 के दशक में लोकप्रिय हुआ।

17. लोकसभा के नियमानुसार संसदीय समितियों के संबद्ध में सही कथनों की पहचान करें।

A. प्रत्येक समिति जिसमें संसद सदस्य हैं, संसदीय समिति है।
B. यह लोकसभा अध्यक्ष/ राज्य सभा सभापति के निर्देश पर कार्य करता है।
C. यह सदन द्वारा नियुक्त या निर्वाचित होता है या लोकसभा अध्यक्ष राज्यसभा सभापति द्वारा नामित होता है।
D. भारत के राष्ट्रपति को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है।
E.  लोकसभा / राज्यसभा सचिवालय द्वारा प्रदत्त इनका सचिवालय होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) B, C और E केवल
Solution:

संसद का बहुत सारा काम सभा की समितियों द्वारा निपटाया जाता है, जिन्हें संसदीय समितियाँ कहते हैं। विभागों से संबद्ध स्थायी समितियों की संख्या 24 है।

• लोकसभा के नियमानुसार संसदीय समितियों के संबद्ध में सही कथन निम्न हैं- यह लोकसभा अध्यक्ष राज्यसभा सभापति के निर्देश पर कार्य करता है।
• यह सदन द्वारा नियुक्त या निर्वाचित होता है या लोकसभा अध्यक्ष राज्यसभा सभापति द्वारा नामित होता है।
• लोकसभा राज्यसभा सचिवालय द्वारा प्रदत्त इनका सचिवालय होता है।

18. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) डवाईट वाल्डो(I) मेनेजमेंट चैलेंजेज फॉर द 21वीं सेंचुरी
(B) पीटर डुकर(II) दि स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(C) रीनसीस लिकर्ट(III) दि मोटिवेशन टू वर्क
(D) फ्रेडरिक हर्जवर्ग(IV) दि मोटिवेशन टू वर्क
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (पुस्तक)
(A) डवाईट वाल्डो(II) दि स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(B) पीटर डुकर(I) मेनेजमेंट चैलेंजेज फॉर द 21वीं सेंचुरी
(C) रीनसीस लिकर्ट(IV) दि मोटिवेशन टू वर्क
(D) फ्रेडरिक हर्जवर्ग(III) दि मोटिवेशन टू वर्क

19. निम्नलिखित में से कौन-सी स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखी गयी हैं?

A. इंडिया एंड हर प्रॉब्लम्स
B. मॉडर्न इंडिया
C. दि एविल्स ऑफ अधिकारवाद
D. इंडिया इन ट्रांजिशन
E. दि प्रॉब्लम ऑफ फ्रीडम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B और C केवल
Solution:

इंडिया एंड हर प्रॉब्लम्स, मॉडर्न इंडिया तथा दि एविल्स ऑफ अधिकारवाद-स्वामी विवेकानंद की रचनाएं हैं। भारत के आध्यात्मिक नेता विवेकानंद ने कर्मयोग, राजयोग, भक्ति योग एवं ज्ञान योग नामक पुस्तकें लिख कर अद्वैत वेदांत को स्थापित किया। इंडिया इन ट्रांजिशन के लेखक M.N. रॉय तथा द प्रॉब्लम ऑफ फ्रीडम के लेखक थॉमस सी. हाल्ट हैं।

20. पहली बार 'इकोलॉजी'शब्द का इस्तेमाल किसने किया?

Correct Answer: (b) अर्नेस्ट हैकल
Solution:

इकोलॉजी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जर्मन जीव विज्ञानी अर्नेस्ट हैकल ने किया था। जिन्होंने सूक्ष्म जीवों का उनके परिवेश से संबंध दिखाने के लिए इकोलॉजी शब्द का प्रयोग किया था।