Solution:क्षेत्रीय आर्थिक संगठनों का उनके स्थापना के अनुसार सही कालक्रम इस प्रकार है-
1. आसियान की स्थापना (1967) में आसियान घोषणा (बैंकॉकघोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ हुई। वर्तमान में इस संगठन में 10 सदस्य शामिल हैं।
2. APEC एशिया प्रशांत की बढ़ती परस्पर निर्भरता का लाभ उठाने के लिये वर्ष (1989) में स्थापित एक क्षेत्रीय आर्थिक मंच है।
3. मर्कोसुर 1991 में बनाया गया एक आर्थिक और राजनीतिक संगठन है, जिसमें अर्जेंटीना ब्राजील, पैराग्वे, उरुग्वे और वेनेजुएला शामिल हैं।
4. NAFTA- नाफ्टा उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता है जो कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको के बीच व्यापार तथा निवेश के नियम निर्धारित करता है। यह समझौता 1 जनवरी, 1994 से लागू हुआ था।
5. एफ.टी.ए.ए. या अमेरिका का मुक्त व्यापार क्षेत्र । 1994 में प्रस्तावित, लेकिन कभी भी पूर्णतः अनुमोदित या कार्यान्वित नहीं किया गया। इसका उद्देश्य अमेरिका के सभी देशों (क्यूबा को छोड़कर) के बीच एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाना था।