NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

31. किस वर्ष यूरोपीयन संघ से अलग होने के लिए ग्रेट ब्रिटेन में जनमत संग्रह हुआ?

Correct Answer: (c) 2016
Solution:

यूरोपीयन यूनियन से अलग होने के मुद्दे पर जून 2016 में ब्रिटेन में जनमत संग्रह (ब्रेक्सिट) हुआ। जो 31 जनवरी 2020 से प्रभावी हुआ है। यह यूरोपीयन यूनियन में ब्रिटेन के रहने से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हुआ था।

32. भारत के निम्नलिखित पूर्व उपराष्ट्रपतियों को उनके उपराष्ट्रपति कार्यकाल के कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. आर. वेंकटरमण
B. भैरो सिंह शेखावत
C. के. आर. नारायणन
D. कृष्णकांत
E. वराहगिरी वेंकट गिरी

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (c) E, A, C, D, B
Solution:भारत के पूर्व उपराष्ट्रपतियों का उनके कार्यकाल के अनुसार सही क्रम है-

(उपराष्ट्रपति) - (कार्यकाल) 

वराहगिरि वेंकटगिरी - 13 मई 1967 - 3 मई 1969
आर. वेंकटरमण, 31 अगस्त 1984 - 24 जुलाई
के. आर. नारायण - 21 अगस्त 1992 से 24 जुलाई
श्री कृष्णकांत - 21 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002
श्री भैरो सिंह शेखावत - 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007

33. निम्नलिखित को उनके शुभारंभ होने के वर्षकालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. स्वामित्व
B. स्वच्छ भारत मिशन
C. स्वनिधि से समृद्धि
D. कर्त्तव्य - पथ का उद्घाटन
E. नमामि गंगे

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (e) *
Solution:

इन सभी योजनाओं के शुभारम्भ होने का सही कालक्रम-

B. स्वच्छ भारत मिशन -  2 अक्टूबर 2014
E. नमामि गंगे - जून 2014
A. स्वामित्व योजना - 24 अप्रैल 2020
C. स्वनिधि से समृद्धि - मार्च 2021
D.कर्तव्य पथ का उद्घाटन - 8 सितम्बर 2022

नोट- NTA ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना है, जो क्रमव्यवस्था के अनुसार सही नहीं है। इसका सही कालक्रम -

E. नमामि गंगे - 2014 (जून)
B. स्वच्छ भारत मिशन - 2014 (अक्टूबर)
A. स्वामित्व योजना - 2020
C.स्वनिधि से समृद्धि - 2021
D. कर्तव्य पथ उद्घाटन - 2022

इसके अनुसार दिये गये विकल्प में से कोई भी उत्तर सही नहीं है।

34. निम्नलिखित में से सही विचारकों विचार की पहचान करें।

A. हेनरी फेयोल प्रबंधन प्रक्रिया स्कूल
B. मैक्स वेवर - कानूनी अतार्किक सत्ता
C. मेरी पार्कर फॉलेट रचनात्मक संघर्ष का विचार
D. एल्टन मेयो-महान प्रकाश प्रयोग
E. चेस्टर बर्नाड - सामाजिक व्यवस्था स्कूल के आध्यात्मिक पिता

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (c) A, C, D और E केवल
Solution:

हेनरी फेयोल प्रबंधन प्रक्रिया स्कूल, इनको "Administrative Management Theory" का जनक माना जाता है, इन्होंने प्रबंधन के 14 सिद्धांत दिए और प्रबंधन प्रक्रिया पर बल दिया।

• मैरी पार्कर फॉलेट - रचनात्मक संघर्ष का विचार
• एल्टन मेयो - महान प्रकाश प्रयोग
• चेस्टर बर्नार्ड - सामाजिक व्यवस्था स्कूल के आध्यात्मिक पिता

मैक्स वेबर - इन्होंने "तीन प्रकार की वैधता (अथॉरिटी) बताई थी।

1. परंपरागत (Traditional)
2. कानूनी - वैध (Legal-Rational)
3. करिश्माई (Charismatic)

यहाँ “कानूनी अतार्किक सत्ता के विचार से जोड़ना गलत है, सही होगा “कानूनी वैध सत्ता" इसलिए विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

35. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. क्यूबा की क्रांति
B. रूसी क्रांति
C. अमेरिकी क्रांति
D. निकारागुआ की क्रांति
E. ट्युलिप क्रांति

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (a) C, B, A, D, E
Solution:

निम्नलिखित क्रांतियों का सही क्रम है-

• अमेरिकी क्रांति (1775-1783)
• रूसी क्रांति (1917)
• क्यूबा की क्रांति (1953-1959)
• निकारागुआ की क्रांति (1960-1979)
• ट्युलिप क्रांति 'किर्गिस्तान' (2005)

36. निम्नलिखित राजनीतिक दलों को उनके गठन कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. सर्वेट ऑफ दी पीपुल (यूक्रेन)
B. लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा (कनाडा)
C. अवामी लीग (बांग्लादेश)
D. डेमोक्रेटिक पार्टी (अमेरिका)
E. बीजू जनता दल (भारत)

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (d) D, B, C, E, A
Solution:

निम्नलिखित राजनीतिक दलों का उनके गठन का सही कालक्रम निम्न है-

• डेमोक्रेटिक पार्टी (अमेरिका) 1828
• लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा (कनाडा) 1867
• अवामी लीग (बांग्लादेश) 1949
• बीजू जनता दल (भारत) 1997
• बीजू जनता दल (भारत) 1997

37. डेवलपमेंट एडमिनिसट्रेशनः कॉनसेप्टस, गोल्स, मेथड्स, पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (a) जोर्ज एफ. गांट
Solution:

डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन कॉन सेप्टस गोल्स, मेथड्स, पुस्तक (1979) के लेखक जोर्ज एफ. गांट हैं। इस पुस्तक में उन्होंने विकास प्रशासन की अवधारणा का अन्वेषण किया है जो विकासशील देशों में प्रशासनिक प्रथाओं को समझने के लिये एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है।

38. निम्नलिखित विषयों को इसके भारत के संविधान में जोड़े जाने के वर्षानुसार व्यवस्थित करें-

A. आठवीं अनुसूची में संथाली
B. बारहवीं अनुसूची
C. दसवीं अनुसूची
D. नवीं अनुसूचीं
E. समवर्ती सूची में 'वन' सम्मिलित

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (b) D, E, C, B, A
Solution:

दिये गये विषयों का भारत के संविधान में जोड़े जाने के वर्षानुसार सही क्रम है-

1. नौवीं अनुसूची - इस अनुसूची को संविधान में प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम 1951 द्वारा जोड़ा गया।

2. 42वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा 'वन' को राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में शामिल किया गया।

3. 52वें संविधान संशोधन 1985 के द्वारा संविधान में दसवीं अनुसूची को शामिल किया गया।

4. 74वें संविधान संशोधन 1992 के द्वारा संविधान में 12वीं अनुसूची शामिल किया गया।

5. 92वें संविधान संशोधन 2003 के द्वारा संथाली को अनुसूचित भाषा के रूप में आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।

39. निम्नलिखित महानुभावों अनुमोदित व्यक्तियों की रैंक और वरीयता- कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें -

A. पूर्व-राष्ट्रपति
B. लोकसभा अध्यक्ष
C. पूर्व प्रधानमंत्री
D. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
E. सॉलिसिटर जनरल

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (a) A, B, C, D, E
Solution:

निम्नलिखित महानुभावों, अनुमोदित व्यक्तियों की रैंक और वरीयता का सही कालानुक्रम है-

• पूर्व-राष्ट्रपति
• लोकसभाअध्यक्ष
• पूर्व प्रधानमंत्री
• सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
• सॉलिसिटर जनरल

40. साइमन डी. बुबा किससे जुड़ी है?

Correct Answer: (b) नारीवादी
Solution:

द सेकेंड सेक्स जैसी चर्चित पुस्तक की लेखिका सीमोन द बुआ प्रसिद्ध नारीवादी विचारक एवं कार्यकर्ता थीं।