NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

51. किस वर्ष बाली में आतंकी बम विस्फोट हुआ?

Correct Answer: (e) b and c
Solution:

इंडोनशिया के बाली द्वीप में 12 अक्टूबर 2002 को जेहाम स्लामिया नाम के आतंकी संगठन द्वारा बम विस्फोट किया गया था। जिसमें लगभग 202 लोगों की मृत्यु हुई थी। दूसरी बार बाली बम विस्फोट 1 अक्टूबर 2005 को हुआ जिसमें 20 लोगों की मृत्यु हुयी।

52. आरनी नैस ने किस धारणा की खोज की?

Correct Answer: (a) डीप इकोलोजी
Solution:

1962 में साइलेंट स्प्रिंग पुस्तक को लिखने वाले आ नेस ने 'डीप इकोलोजी' की धारणा का विकास किया। जिसका तात्पर्य था कि परिवेश में हर घटक का गहन जुड़ाव होता है, जो एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

53. समाज समता संघ का गठन किसके द्वारा किया गया?

Correct Answer: (d) बी.आर. अंबेडकर
Solution:

इसे डा.बी.आर. अम्बेडकर द्वारा 1927 में गठित किया गया था। इस संघ ने महाराष्ट्र क्षेत्र में दलितों के आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अम्बेडकर के समाचार पत्र

1. मूकनायक (1920)
2. बहिष्कृत भारत (1927)
3. समता

54. किस वर्ष अनुच्छेद 370 भारतीय संविधान से निरस्त किया गया?

Correct Answer: (b) अगस्त 2019
Solution:

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा एवं राज्य सभा में अगस्त 2019 में विधेयक पास कराकर अनु. 370 को समाप्त कर दिया। साथ ही जम्मू एंड कश्मीर तथा लद्दाख दो नये राज्य बने ।

55. निम्नलिखित उच्च न्यायालयों को उनके स्थापित होने वाले वर्ष के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

A. कर्नाटक
B. गुवाहाटी
C. गुवाहाटी
D. पंजाब व हरियाणा
E. सिक्किम

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (b) A, B, C, D, E
Solution:

कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्यालय बेंगलुरू है जिसे 1884 में स्थापित किया गया था। असम उच्च न्यायालय का मुख्यालय गुवाहाटी है, जिसे 1948 में स्थापित किया गया।

केरल (कोच्चि) उच्च न्यायालय की स्थापना 1956 में हुई। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय (चंडीगढ़) की स्थापना 1966 में हुई। वहीं सिक्किम उच्च न्यायालय 1975 में स्थापित किया गया।

56. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (व्यक्ति)सूची-II (पद)
(A) के.पी.एस. मेनन(I) संबंधित संयुक्त राष्ट्र आयोग के अध्यक्ष
(B) जस्टिस फजल अली(II) न्यूट्रल नेशंस रिपेट्रियेशन आयोग के अध्यक्ष
(C) जनरल के. एस. थिमैय(III) स्टेट्स रिऑरगेनाइजेशन आयोग के अध्यक्ष
(D) नलिनी रंजन सरकार(IV) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (व्यक्ति)सूची-II (पद)
(A) के.पी.एस. मेनन(I) संबंधित संयुक्त राष्ट्र आयोग के अध्यक्ष
(B) जस्टिस फजल अली(III) स्टेट्स रिऑरगेनाइजेशन आयोग के अध्यक्ष
(C) जनरल के. एस. थिमैय(II) न्यूट्रल नेशंस रिपेट्रियेशन आयोग के अध्यक्ष
(D) नलिनी रंजन सरकार(IV) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष

57. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान)सूची-II (वर्ष)
(A) संयुक्त राष्ट्र दूस सुपर विजन आर्गेनाइजेशन(I) 2005
(B) संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सूडान में रीजोलुशन - 1590(II) 1948
(C) संयुक्त राष्ट्र इंट्रीम फोर्स लेबनान में(III) 1964
(D) संयुक्त राष्ट्र इंट्रीम फोर्स साइप्रस में(IV) 1978
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान)सूची-II (वर्ष)
(A) संयुक्त राष्ट्र दूस सुपर विजन आर्गेनाइजेशन(II) 1948
(B) संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सूडान में रीजोलुशन - 1590(I) 2005
(C) संयुक्त राष्ट्र इंट्रीम फोर्स लेबनान में(IV) 1978
(D) संयुक्त राष्ट्र इंट्रीम फोर्स साइप्रस में(III) 1964

58. किस वर्ष ग्रीस यूरोपियन समुदाय का सदस्य बना?

Correct Answer: (a) 1981
Solution:

सन् 1975 में आवेदन करने के बाद ग्रीस को यूरोपियन संघ की सदस्यता 1981 में प्राप्त हुई।

59. निम्नलिखित में से कौन से आणविक शास्त्र नियंत्रण संधियाँ सही सुमेलित हैं?

A. अंटार्कटिका संधि
В. आंशिक परीक्षण प्रतिबंध संधि
С. परमाणु अप्रसार संधि
D. व्यापक परीक्षण प्रतिबंधन संधि
E. एंटी बैलेस्टिक मिसाइल संधि

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (b) A, B और C केवल
Solution:

विश्व में परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करने के लिए 1959 में अंटार्कटिक संधि, 1963 में आंशिक परीक्षण प्रतिबंध संधि तथा 1968 परमाणु अप्रसार संधि हुई भारत परमाणु अप्रसार संधि का हिस्सा नहीं है। जबकि 1996 में व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि, 1972 में एंटी बैलेस्टिक मिशाइल संधि हुई। अतः विकल्प (b) सही है।

60. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद को चुनावों से सम्बंधित कानून बनाने का अधिकार देता है?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद-327
Solution:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 327 का संसद को संसद एवं विधानसभाओं के सदस्यों के निर्वाचन संबंधी कानून बनाने के लिए अधिकृत करने से है। चुनाव व्यवस्था संविधान के भाग 20 में की गई है।