NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 राजनीति विज्ञान (Political Science)

Total Questions: 100

61. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (मानवाधिकार दस्तावेज)सूची-II (वर्ष)
(A) बाल अधिकारों का अभिसमय(I) 1990
(B) प्रताड़ना घोषणा(II) 1951
(C) मानवाधिकारों का वियना घोषणा(III) 1993
(D) जनसंहार अभिसमय(IV) 1975
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIVIIIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (मानवाधिकार दस्तावेज)सूची-II (वर्ष)
(A) बाल अधिकारों का अभिसमय(I) 1990
(B) प्रताड़ना घोषणा(IV) 1975
(C) मानवाधिकारों का वियना घोषणा(III) 1993
(D) जनसंहार अभिसमय(II) 1951

62. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (घटनाओं)सूची-II (वर्ष)
(A) सोवियत परमाणु बम विस्फोट(I) 1989
(B) सोवियत संघ का हंगरी पर हमला(II) 1979
(C) ईरान में इस्लामिक क्रांति(III) 1949
(D) बर्लिन दीवार गिरना(IV) 1956
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (घटनाओं)सूची-II (वर्ष)
(A) सोवियत परमाणु बम विस्फोट(III) 1949
(B) सोवियत संघ का हंगरी पर हमला(IV) 1956
(C) ईरान में इस्लामिक क्रांति(II) 1979
(D) बर्लिन दीवार गिरना(I) 1989

63. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉशिंगटन डी.सी. में कब मिले?

Correct Answer: (d) फरवरी 2025
Solution:

20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से पहली मुलाकात 13-14 फरवरी 2025 को वाशिंगटन में हुई।

64. जी.वी. के राव कमेटी योजना आयोग द्वारा ग्रामीण विकास के लिए उपलब्ध प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कब बनाया गया था?

Correct Answer: (a) 1985
Solution:

2 अक्टूबर 1959 से जारी पंचायती राज व्यवस्था को प्रभावी स्थाई एवं उपयोगी बनाने में 1985 में योजना आयोग के द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में ग्राम एवं जिला स्तर पर स्थानीय शासन की संस्थाओं के सुझाव के साथ, जी.वी.के राव समिति ने संवैधानिक ढाँचा प्रदान करने की भी सिफारिश की थी।

जी.वी.के. राव समिति का आधिकारिक नाम 'ग्रामीण विकास और गरीबी/उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए समिति' था।

65. नेशनल कमीशन फॉर वुमैन किस वर्ष स्थापित किया गया?

Correct Answer: (a) 1992
Solution:

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला अधिकारों एवं मानवाधिकारों के लिए जारी प्रयत्नों के परिणामस्वरूप भारत में भी महिला आयोग अधिनियम 1990 बना कर एक राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया।

जिसने 1992 से कार्य प्रारंभ किया। आयोग की पहली प्रमुख जयंती पटनायक थीं। वर्तमान में विजया किशोर रहाटकर इसकी अध्यक्ष हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

66. निम्नलिखित अधिनियमों योजनाओं को उनके शुभारम्भ कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-

A. राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन
B. प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना
C. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम
D. मिशन इन्द्रधनुष
E. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (b) C, D, A, B, E
Solution:

• न्यूनतम मजदूरी अधिनियम (1948) - यह भारत की संसद द्वारा पारित एक श्रम कानून है जो कुशल तथा अकुशल श्रमिकों को दी जाने वाली मजदूरी का निर्धारण करता है।
• मिशन इन्द्रधनुष सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर 2014 को भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत लाने के लिये इस पहल को प्रारंभ किया।
• राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई 2015 में मंजूरी दी थी।
• प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की पेंशन योजना है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जाता है।
• आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 27 सितंबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

67. अब्राहम मैस्लो के पद सोपान में आवश्यकता सिद्धांत में समाहित है-

A.  शारीरिक आवश्यकताएँ
B. सम्मान आवश्यकताएँ
C. सुरक्षा आवश्यकताएँ
D. आत्मबोध की आवश्यकताएँ
E. आध्यात्मिक आवश्यकताएँ

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (d) A, B, C और D केवल
Solution:

मैस्लो ने 1943 में प्रकाशित अपने लेख (A theory of human motivation में आवश्यकता सोपान सिद्धांत दिया। इस सिद्धांत के अनुसार आवश्यकताएँ मनुष्य को कार्य करने हेतु प्रेरित करती हैं। मनुष्य की आवश्यकताएँ कभी सन्तुष्ट नहीं होती, अतः कभी पूर्ण सन्तुष्टि की स्थिति भी नहीं आती।

मैस्लो के आवश्यकता सोपान में समाहित है:- 

शारीरिक एवं भौतिक आवश्यकताएँ
सुरक्षा आवश्यकताएँ
सामाजिक आवश्यकताएँ
सम्मान आवश्यकताएँ
आत्मबोध की आवश्यकताएँ

68. 'ए विंडिकेशन ऑफ द राइटस ऑफ वुमैन' पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (b) मैरी वॉल्सस्टोनक्राफ्ट
Solution:

1792 में प्रकाशित पुस्तक की लेखिका मैरी वॉल्सस्टोनक्राफ्ट हैं। इस पुस्तक ने नारीवादी आन्दोलन में नव जीवन का संचार किया। ब्रिटेन में 'महिला मताधिकार आन्दोलन में इनका योगदान था।

69. भारत के संविधान में उल्लेखित निम्नलिखित अनुच्छेदों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें -

A. अस्पृश्यता का अंत
B. कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध
C. सहकारी समितियों की अभिवृद्धि
D. कार्यपालिका से न्यायापलिका का पृथक्करण
E. समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (a) A, B, E, C, D
Solution:

संविधान के भाग 3 में मूल अधिकारों का वर्णन किया गया है। जिसके अनु. 17 के अनुसार अस्पृश्यता अंत किया गया है। अनु. 24 में कारखानों एवं जोखिम पूर्ण कामों में बालकों के नियोजन का निषेध किया गया है। वहीं भाग-4 में राज्य के नीति निदेशक तत्वों का वर्णन है।

• अस्पृश्यता का अंत (अनुच्छेद-17)
• कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध (अनुच्छेद-24)
• समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता (अनुच्छेद-39A)
• सहकारी समितियों की अभिवृद्धि (अनुच्छेद-43B)
• कार्यपालिका से न्यायापलिका का पृथक्करण (अनुच्छेद-50)

70. किसने कहा “युद्ध राजनीति का प्रवाह मात्र है "?

Correct Answer: (c) कार्ल वान क्लउजविज
Solution:

युद्ध को राजनीति का ही साधन बताने वाले कार्लवान क्लउजविट्ज ने अपनी पुस्तक 'On War (1832)' में लिखा है कि युद्ध राजनीति का प्रवाह मात्र है। क्लासेविटस का मानना था कि युद्ध कोई अलग घटना नहीं है बल्कि राजनीति का ही विस्तार है।