NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2024 (लोक प्रशासन)Total Questions: 8411. लोक नीति प्रशासन में संप्रेषण के लिए "विमर्श सिद्धांत (डिस्कोर्स थ्योरी) " का प्रतिपादन किसने किया?(a) चार्ल्स फॉक्स और ह्यूज मिलर(b) सी.पी. एल्डरफर(c) अमितई एजियोनी(d) विक्टर ब्रूमCorrect Answer: (a) चार्ल्स फॉक्स और ह्यूज मिलरSolution:लोक नीति प्रशासन में संप्रेषण के लिए "विमर्श सिद्धांत (डिस्कोर्स थ्योरी)” का प्रतिपादन चार्ल्स फॉक्स और ह्यूज मिलर ने किया।12. समय के साथ प्रवृत्तियों या परिवर्तन को दर्शाने के लिए किस प्रकार का चार्ट उपयोगी होता है?(a) पाई चार्ट(b) कॉलम चार्ट(c) लाइन चार्ट(d) डॉट ग्राफCorrect Answer: (c) लाइन चार्टSolution:समय के साथ प्रवृत्तियों या परिवर्तन को दर्शाने के लिए लाइन चार्ट का प्रयोग किया जाता है। लाइन चार्ट का प्रयोगः- * शेयर की कीमत * किसी कंपनी का ईपीएस * मौसम की रिकॉर्डिंग (जैसे तापमान, वर्षा या आर्द्रता) * बाजार के रुझान को समझना ।13. "लेन-देन संबंधी प्रभाव" की अवधारणा किससे संबंधित है।(a) डगलस मैकग्रेगर(b) फ्रेडरिक हर्जवर्ग(c) रेसिस लिकर्ट(d) क्रिस आर्गिरिसCorrect Answer: (a) डगलस मैकग्रेगरSolution:"लेन-देन संबंधी प्रभाव' की अवधारणा का संबंध डगलस मैकग्रेगर से है। यह मैकग्रेगर के x- सिद्धांत से संबंधित है, जो यह मानता है कि कर्मचारी स्वाभाविक रूप से आलसी होते है, और उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए सख्त नियंत्रण और दंड की आवश्यकता होती है।14. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:सूची-I (विधि)सूची-II (व्याख्या)A. केस अध्ययन विधिI. व्यक्ति का प्रत्यक्ष अन्वेषणB. अवलोकन विधिII. एकल इकाई का गहन अध्ययनC. साक्षात्कार विधिIII. फ़ील्ड में जाकर आँकड़ों का संग्रहणD. अनुसूची विधिIV. व्यक्ति का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अन्वेषणनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(III), (D)-(1)(b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(IV)(c) (A)-(III), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(1)(d) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(IV)Solution:सही सुमेलित है-सूची-I (विधि)सूची-II (व्याख्या)केस अध्ययन विधिएकल इकाई का गहन अध्ययनअवलोकन विधिव्यक्ति का प्रत्यक्ष अन्वेषणसाक्षात्कार विधिफ़ील्ड में जाकर आँकड़ों का संग्रहणअनुसूची विधिव्यक्ति का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अन्वेषण15. निष्पादन बजटिंग में सबसे अधिक सामान्य प्रकार का निष्पादन सूचक है :(A) परिव्यय (B) परिणाम (C) लागत (D) उत्पादन (E) आबंटन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) केवल (A) और (B)(b) केवल (B) और (C)(c) केवल (B) और (D)(d) केवल (C) और (E)Correct Answer: (c) केवल (B) और (D)Solution:निष्पादन बजटिंग में सबसे अधिक सामान्य प्रकार का निष्पादन सूचक परिणाम एवं उत्पाद है। निष्पादन बजट वह बजट होता है जो किसी कार्य के परिणामों (Out puts) और उनके उद्देश्यों (Objectivs) के आधार पर बनाया जाता है न कि सिर्फ खर्चा पर ध्यान केंद्रित करके।16. सरकारी-निजी साझेदारी आधारित नहीं है:(a) संगठन, पब्लिक और इसके कर्मचारियों के बीच अच्छा संबंध(b) सुपरिभाषित करार(c) सरकारी और निजी क्षेत्र के बीच दीर्घकालिक संबंध(d) निर्णय लेने में लोचनीयता और तुरंत प्रतिक्रियाCorrect Answer: (a) संगठन, पब्लिक और इसके कर्मचारियों के बीच अच्छा संबंधSolution:सरकारी निजी साझेदारी संगठन, पब्लिक और इसके कर्मचारियों के बीच अच्छे संबंध पर आधारित नहीं है। सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल, सरकार और निजी क्षेत्र के बीच एक समझौता है, जिससे सार्वजनिक परियोजनाओं और सेवाओं के लिए निजी निवेश और प्रबंधन के माध्यम से विकास किया जाता है17. सार्वजनिक नीति निर्माण हेतु किन प्रमुख कारकों पर विचार किया जाता है।(A) सार्वजनिक हित (B) निष्पक्षता और समता (C) सुसंगति (D) गैर-परावर्तक (E) प्रभावशीलता नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-(a) केवल (A), (B),(C), (E)(b) केवल (B), (C), (E)(c) केवल (A), (C), (E)(d) केवल (A), (B), (C), (D)Correct Answer: (a) केवल (A), (B),(C), (E)Solution:सार्वजनिक नीति निर्माण हेतु प्रमुख कारकों पर विचार- • सार्वजनिक हित • निष्पक्षता और समता • सुसंगति • प्रभावशीलता नोट- विकल्प (A), (B), (C), (E) सही है, इसलिए इसका सही उत्तर यही होगा।18. शून्य परिकल्पना के सर्वोत्तम परीक्षण के लिए अनुसंधानकर्ता क्या उपयोग करता है?(A) परीक्षण विधि (B) परीक्षण विधि (C) एनोवा (ANOVA) परीक्षण विधि (D) कारक विश्लेषण परीक्षण विधि (E) परीक्षण विधि नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) केवल (A), (B), (D), (E)(b) केवल (B), (C), (D), (E)(c) केवल (A), (D), (E)(d) केवल (C), (D), (E)Correct Answer: (d) केवल (C), (D), (E)Solution:शून्य परिकल्पना के सर्वोत्तम परीक्षण के लिए अनुसंधानकर्ता निम्न विधि का प्रोग करता है:- * एनोवा (ANOVA) परीक्षणविधि * कारक विश्लेषण परीक्षण विधि * Y परीक्षण विधि19. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:सूची-I (विचारक)सूची-II (सिद्धान्त)A. ए.वी. डायसीI.प्रशासनिक विधि और न्यायिक सक्रियताB. सर आइवर जेनिंग्सII. विधि का शासनC. केनेथ सी डेविसIII. लोक विधि एवं प्रशासनिक विधिD. ग्रीफिया और स्टुर्टIV. कानून का प्रशासननीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-(a) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)(b) (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)(c) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)(d) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)Correct Answer: (c) (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)Solution:सही सुमेलित है:-(विचारक)(सिद्धांत)A. ए.वी. डायसीविधि का शासनB. सर आइवर जेनिंग्सकानून का प्रशासनC. केनेथ सी डेविसप्रशासनिक विधि और न्यायिक सक्रियताD. ग्राफिथ और स्टुर्टलोक विधि एवं प्रशासनिक विधि20. भर्ती प्रक्रिया का सही अनुक्रम कौन-सा है?(A) रिक्त पदों के लिए मांग पत्र (B) चयन (C) पदों का विज्ञापन (D) पदस्थापन (E) नियुक्ति नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) (A), (B), (C), (D), (E)(b) (B), (A), (C), (E). (D)(c) (A), (C), (B), (E), (D)(d) (C), (A), (B), (D), (E)Correct Answer: (c) (A), (C), (B), (E), (D)Solution:भर्ती प्रक्रिया का सही अनुक्रम निम्न है:- * रिक्त पदों के लिए मांग पत्र * पदों का विज्ञापन * चयन * नियुक्तिSubmit Quiz« Previous123456789Next »