Solution:वर्ष 1987 में मांट्रियल उपसन्धि (कनाडा) पृथ्वी के ओजोन स्तर के क्षरण के कारक रसायनों के उत्पादन और प्रयोग को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने से संबंधित था।यह सम्मेलन 16 सितम्बर, 1987 को हुआ था। परिणामतः 16 सितम्बर को ओजोन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
रियो सम्मेलन (ब्राजील), पृथ्वी सम्मेलन, 1992 में सतत् विकास हेतु एजेण्डा-21 स्वीकृत किया गया। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की स्थापना हुई।
27 सितम्बर, 1962 में प्रकाशित अमेरिकी जीवविज्ञानी रौसेल कार्सन की पुस्तक "साइलेंट स्प्रिंग" ने मानव और पर्यावरण को विषैले रसायनों के खतरे के प्रति ध्यान आकर्षित किया।