NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

31. नौकरशाही अवधारणा का विकास कालक्रम अवधि में हुआ है। नौकरशाही की धारणा में योगदान करने वाले निम्नलिखित समाजशास्त्रियों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. मैक्स वेबर
B. ए. डब्ल्यू.गौडनर
C. रॉबर्ट के. मर्टन
D. पीटर एम. बल्यू
E. एम. क्रोजियर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A, B, D, C, E
Solution::नौकरशाही अवधारणा का विकास कालक्रम अवधि में हुआ है। नौकरशाही की धारणा में योगदान करने वाले समाजशास्त्रीयों का आरोही क्रम इस प्रकार है-

मैक्स वेबर → ए. डब्ल्यू गैल्डनर → पीटर एम. बल्यू → रॉबर्ट के मर्टन → एम. क्रोजियर ।

32. सूची के I साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची I पुस्तकसूची II लेखक
A. इंट्रोड्यूसिंग वुमन स्टडीजI. ए. गिडेन्स
B. फेमिनिज्म एंड पोस्ट-मॉडर्निज्मII. एन ओकले
C. दि ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंटीमेसीIII. एल. जे. निकोलसन
D. सेक्स, जेंडर एंड सोसायटीIV.वी. रॉबिन्सन और डी. रिचर्डसन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-IV, B-III, C- I, D-II
Solution:ही सुमेलित युग्म इस प्रकार है:
सूची-I/पुस्तकसूची-II/लेखक
इंट्रोड्यूसिंग वुमन स्टडीजवी. रॉबिन्सन और डी. रिचर्डसन
फेमिनिज्म एण्ड पोस्ट-मॉडर्निज्मएल.जे. निकोलसन
दि ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंटीमेसीए. गिडेन्स
सेक्स, जेंडर एण्ड सोसायटीएन ओकले

33. रैफक्लिफ ब्राउन ने विषय के अपने वैज्ञानिक विश्लेषण द्वारा नातेदारी अध्ययन के क्षेत्र में चिंतन को अधिक स्पष्ट किया है।

A. वह क्रमिक विकास के संबंध में प्रत्यक्षित धारणाओं के बिना नातेदारी व्यवस्था का अध्ययन करता है जैसा कि मोर्गन ने किया था।
B. अन्वेषण के मूल में किसी संयोजनात्मक प्रयासों को नहीं नकारता ।
C. उसने नातेदारी व्यवस्था का प्रकार्यात्मक रूप से और विचार के समक्रमिक बिंदु से अध्ययन किया।
D. उसने नातेदारी व्यवस्था का अध्ययन नहीं किया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A और C
Solution:ब्रिटिश समाजशास्त्री एवं नृजाति शास्त्री रेडक्लिफ ब्राउन ने दुखम से प्रभावित होकर संरचनात्मक प्रकार्यात्मक सिद्धान्त दिया था। उन्होंने वैज्ञानिक विश्लेषण द्वारा नातेदारी अध्ययन के क्षेत्र में चिंतन को अधिक स्पष्ट किया है।

उन्होंने क्रमिक विकास के सम्बन्ध में प्रत्यक्षित धारणाओं के बिना नातेदारी व्यवस्था का अध्ययन किया है जैसा कि मोर्गन ने किया था। उन्होंने नातेदारी व्यवस्था का प्रकार्यात्मक रूप से और विचार के समक्रमिक बिन्दु से अध्ययन किया।

34. मेक्स वेबर की 'आदर्श प्रारूप' (आइडियल टाइप) की संकल्पना के बारे में निम्न में से क्या सही नहीं है?

Correct Answer: (d) आदर्श प्रारूप का निर्माण एक या अधिक दृष्टिकोणों के एकतरफा प्रबलन से बनता है।
Solution:मेक्स वेबर की 'आदर्श प्रारूप' की संकल्पना के सन्दर्भ में आदर्श प्रारूप का निर्माण एक या अधिक दृष्टिकोण के एकतरफा प्रबलन से बनता है सही नहीं है। सही कथन है 'आदर्श प्रारूप' एक विश्लेषणात्मक रचना है

जिसे जाँचकर्ता वास्तविक घटना में समानता व विचलन दोनों का आंकलन करने के लिए एक मापक के रूप में प्रयोग करता है। यह तुलनात्मक अध्ययन हेतु मूल विधि प्रदान करता है। यह मुख्यतः नैतिक आदर्शों की ओर संकेत करता है।

35. बी. आर. अंबेडकर की निम्न रचनाओं का सही कालानुकम क्या है?

(a) एल्हाइलेशन ऑफ कास्ट
(b)  हू वर शूद्रास ?
(c)  कास्ट इन इंडिया : देयर मेकेनिज्म, जेनेसिस एंड डेवलपमेंट
(d) द अनटचेबल्स हू वर दे एंड व्हाई दे बीकेम अनटचेबल्स ?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) C, A, B, D
Solution:बी.आर. अम्बेडकर की रचनाओं का सही क्रम है-

• कास्ट इन इंडियाः देयर मैकेनिज्म, जेनेसिस एंड डेवलपमेंट - 1916
• एनहाइलेशन ऑफ कास्ट-1936
• हूँ वर शूद्रास - 1946
• द अनटचेबल्स हू वर दे एंड व्हाई दे बीकेम अनटचेबल्स -1948

36. आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसल का निम्न में से कौन-सा एक लाभ नहीं है?

Correct Answer: (c) गरीब किसान ऐसी प्रौद्योगिकियों में बंध सकते हैं जिन्हें धारण करना उनके लिए वहनीय न हो ।
Solution:आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसल का गरीब किसान को लाभ नहीं है क्योंकि गरीब किसान ऐसी प्रौद्योगिकियों में बंध सकते हैं जिन्हें धारण करना उनके लिए वहनीय न हो ।

37. 'भूमिका सिद्धांत' (रोल थ्योरी) में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले निम्नलिखित समाजशास्त्रियों को आरोही क्रम में व्यस्थित कीजिए।

A.  टाल्सन पार्सल
B.  रॉबर्ट के मर्टन
C. राल्फ लिंटन
D. इरविंग गोफमैन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) C, A, B, D
Solution:भूमिका सिद्धान्त (रोल थ्योरी) में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले समाजशास्त्रियों का आरोही क्रम इस प्रकार है-

राल्फ लिंटन → टाल्कट पार्सस  → रॉबर्ट के मर्टन → इरविंग गोफमैन

38. सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची I पुस्तकसूची II लेखक
A. सम एस्पेक्ट्स ऑफ फैमिली इन महुआI. विलियम जे. गुडे
B. कास्ट एण्ड किनशिप इन सेंट्रल इंडियाII.  टी. एन. मदन
C.  वर्ल्ड रिवोल्यूशन एण्ड फैमिली पैटर्नIII. आई. पी. देसाई
D.  फैमिली एण्ड किनशिप : ए स्टडी ऑफ द पंडित्स ऑफ रूरल कश्मीरIV. एड्रियन सी. मेयर

नीचे  दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है:
सूची-I/पुस्तकसूची-II/लेखक
सम एस्पेक्ट्स ऑफ फैमिली इन महुआआई. पी. देसाई
कास्ट एण्ड किनशिप इन सेंट्रल इंडियाएड्रियन सी. मेयर
वर्ल्ड रिवोल्यूशन एण्ड फैमिली पैटर्नविलियम जे. गुडे
फैमिली एण्ड किनशिप : ए स्टडी ऑफ द पंडित्स ऑफ रूरल कश्मीरटी. एन. मदन

39. पर्यावरणवाद के संबंध में निम्न में से क्या सही नहीं है?

Correct Answer: (c) पारिस्थितिक नारीवाद पर्यावरणवाद का अंग नहीं है। List I/सूची
Solution:पर्यावरणवाद के संबंध में पारिस्थितिक नारीवाद पर्यावरणवाद का अंग नहीं है, सत्य नहीं है। पर्यावरणवाद के संबंध में सही कथन है इसका आशय सामूहिक व्यवहार के उन सभी रूपों से है, जिनका लक्ष्य मनुष्य की क्रियाओं और उसके प्राकृतिक पर्यावरण के बीच के संबंधों के विनाशकारी रूपों को ठीक करना है।

पर्यावरणवाद प्रति सांस्कृतिक पर्यावरणवाद का भी पोषण करता है। स्थानीय समुदायों को अपने स्थानों को अवांछनीय प्रयोग हेतु घुसपैठियों से रक्षा हेतु गोलबन्द करना पर्यावरणवाद का अंग है।

40. समाज विज्ञान में "संघर्ष" की अवधारणा के प्रतिपादन में निम्नलिखित में से किन्होंने योगदान किया था?

A. लुविस ए. कोजर
B. जी. जिम्मेल
C. बी. मैलिनोवोस्की
D. राल्फ डहरेन्डोर्फ
E. कार्ल मार्क्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, D, E
Solution:लुविस ए. कोजर, जी. जिम्मेल, राल्फ डहरेन्डोर्फ, और कार्ल मार्क्स ने समाज विज्ञान में 'संघर्ष' की अवधारणा के प्रतिपादन में योगदान किया था।