Correct Answer: (c) एस.ई.सी. के प्रकार्यों को पूरा करने हेतु राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में भारत के चुनाव आयोग के (ई.सी.आई.) के अंतर्गत कार्यरत निर्वाचन मशीनरी का उपयोग कर सकती है
Solution:विकल्प (c) राज्य चुनाव आयोग के संदर्भ में गलत है। पंचायतों के सभी चुनावों के आयोजन और मतदाता सूचियों की तैयारी कार्य की निगरानी, उसके निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति राज्य चुनाव आयोग में निहित होगी। राज्य चुनाव आयोग में राज्य चुनाव आयुक्त होगा जिसकी नियुक्ति राज्यपाल करेगा। इसकी सेवा शर्तों और कार्यकाल का निर्धारण भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। इस आयोग का गठन संविधान के 74 वें संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा किया गया है। इसका प्रावधान अनुच्छेद 243k के अंतर्गत किया गया है। इसमें स्थानीय स्वशासन हेतु पृथक प्रावधान किया गया है।