Solution:कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआई) व्यापारिक और औद्योगिक कंपनियों द्वारा अपनाया गया। स्व. नियमन है। जिसके अंतर्गत वे ऐसे व्यापारिक मॉडल के अनुसार काम करती है। जो कानून, नैतिक मानकों एवं अन्तर्राष्ट्रीय नीति के अनुकूल हो। इसके अंतर्गत कंपनी द्वारा कुछ ऐसे कार्य किये जाते हैं जो पर्यावरण, आम जनता, उपभोक्ता, कर्मचारी तथा अंशधारियों पर सकारात्मक प्रभाव डाले। सी.एस.आई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धान्त को व्यवहार में उतारने का एक माध्यम है।