NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

1. लोक प्रशासन को निम्नलिखित रूप में किसने परिभाषित किया : "लोक प्रशासन, सरकार - चाहे वह केन्द्र या स्थानीय सरकार हो के प्रचालन से संबंधित प्रशासन है।"

Correct Answer: (c) पी. मेकक्वीन
Solution:

"लोक प्रशासन, सरकार चाहे वह केन्द्र या स्थानीय सरकार हो के प्रचालन से संबंधित प्रशासन है।" यह कथन 'पी. मेकक्वीन' (P. McQueen) का है। जॉन पॉल मैक्वीन ब्रिटिश अंग्रेजी शिक्षक हैं, जो चैनल 4 सोप ओपेरा होली ओक्स का एक काल्पनिक चरित्र है जिन्हें जेम्स सटन ने निभाया है। 'मार्शल एडवर्ड डिमॉक' (1903 - 1991) एक अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक न्यूयार्क विश्वविद्यालय में सरकार के विभाग में लोक प्रशासन के प्रोफेसर है, जिन्हें लोक प्रशासन के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाना जाता है। इनकी प्रमुख पुस्तक 'प्रशासन का अध्ययन' (1973) है।

2. सेक्लर हडसन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा समन्वय में बाधक है?

Correct Answer: (d) लोक प्रशासन से संबंधित बुद्धिमान और ज्ञानवान नेताओं का अभाव
Solution:'लोक प्रशासन से संबंधित बुद्धिमान और ज्ञानवान नेताओं का अभाव', सेक्लर हडसन (Seckler Hudson) के अनुसार समन्वय में बाधक हैं। सेक्लर हडसन राजनीतिक वैज्ञानिक, शिक्षक हैं ये मोडेल आयोवा में पैदा हुए। इन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालय (1993 - 63) में राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन पढ़ाया, जहाँ इन्होंने सरकार के स्कूल के डीन के रूप में कार्य किया और वाशिंगटन सेमेस्टर कार्यक्रम की स्थापना की। इनकी प्रमुख पुस्तकों में 'हमारा संविधान और सरकार' (1940) शामिल है।

3. निम्नलिखित में से किसने सत्ता को उस अधिकार के रूप में परिभाषित किया, 'जो आदेश देने और उसकी यथा रूप पालन की अपेक्षा रखता है'?

Correct Answer: (b) हेनरी फेयोल
Solution:

'हेनरी फेयोल' (Henri Fayol)' के अनुसार सत्ता को उस अधिकार के रूप में परिभाषित किया, 'जो आदेश देने और उसकी यथा रूप पालन की अपेक्षा रखता है।' हेनरी फेयोल एक बहुविद् लेखक है। इनको संगठन के शास्त्रीय विचारक माना जाता हैं। इन्होंने सन् 1923 में लोक प्रशासन के द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एक पर्चा 'राज्य में प्रशासन के सिद्धान्त' शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस पर्चे का लोक-प्रशासन के सिद्धान्तीकरण में बहुत बड़ा योगदान है। इनकी प्रमुख पुस्तक 'सामान्य एवं औद्योगिक प्रबंधन' (1916) है।

4. निम्नलिखित में से किस चिंतक ने परिवर्णी नाम "पोस्डकॉर्ब" की रचना की थी?

Correct Answer: (c) लूथर गुलिक
Solution:

'लूथर गुलिक' ने परिवर्णी (लघु रूप) नाम "पोस्डकॉर्ब" की रचना की है। 'लूथर गुलिक' द्वारा प्रतिपादित 'पोस्डकॉर्ब' अंग्रेजी के सात शब्दों के प्रथम अक्षरों को मिलाकर बनाया गया है। POSDCORB का अर्थ है - P = Planning (योजना बनाना), 0 = Organization (संगठन बनाना), S = Staffing (कार्मिकों की व्यवस्था), D = Direction (निर्देश देना), C = Coordination (समन्वय करना), R = Reporting (रिपोर्ट देना), B = Budgeting (बजट बनाना)।

5. निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त का उल्लंघन किसी संगठन में सत्ता को कमजोर करता है, अनुशासन को संकट में डालता है, व्यवस्था को बाधित करता है और स्थायित्व के लिए खतरा उत्पन्न करता है?

Correct Answer: (c) आदेश की एकता
Solution:

'आदेश की एकता' सिद्धान्त का उल्लंघन किसी संगठन में सत्ता को कमजोर करता है, अनुशासन को संकट में डालता हैं, व्यवस्था को बाधित करता है और स्थायित्व के लिए खतरा उत्पन्न करता है। आदेश की एकता का सीधा अर्थ है, एक कार्मिक को एक ही अधिकारी द्वारा आदेश दिया जाना चाहिए। संगठन में एक कार्मिक को एक ही उच्च कार्मिक से आदेश मिलना चाहिए। अमेरिकी सेना के संयुक्त अभियान से संबंधित 12 सिद्धान्तों में से एक सिद्धान्त 'आदेश की एकता' भी है।

6. डिमॉक और डिमॉक के अनुसार "किसी उद्यम के मुख्य कार्यकारी और उसके मुख्य साथी अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष प्रायिक सम्प्रेषण संपर्क की संख्या और दायरा" को किस रूप में जाना जाता है?

Correct Answer: (d) नियंत्रण की विस्तृति (क्षेत्र)
Solution:नियंत्रण की अवधि (क्षेत्र): (Span of Control) डिमॉक और डिमॉक के अनुसार "किसी उद्यम के मुख्य कार्यकारी और उसके मुख्य साथी अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष प्रायिक सम्प्रेषण संपर्क की संख्या और दायरे" के रूप में जाना जाता है। नियंत्रण की अवधि, जिसे प्रबंधन में प्रयुक्त शब्द है। यह शब्द अधीनस्थों की संख्या या प्रत्यक्ष रिपोर्ट को संदर्भित करता है जिसके लिए एक पर्यवक्षक जिम्मेदार होता है।

7. निम्नलिखित में से किसने कहा था "विधिक तार्किक नौकरशाही तकनीकी रूप से सभी अन्य प्रशासनिक प्रणालियों से श्रेष्ठ है।"

Correct Answer: (b) मैक्स वेबर
Solution:

'मैक्स वेबर' के अनुसार - "विधिक तार्किक नौकरशाही तकनीकी रूप से सभी अन्य प्रशासनिक प्रणालियों से श्रेष्ठ है।" मैक्स वेबर' एक जर्मन लोक प्रशासन के विद्वान हैं। ये पहले विद्वान थे जिनके विचारों में नौकरशाही के बारे में एक व्यवस्थित अध्ययन मिलता है। इन्होंने सन् 1905 में लिखी 'नैतिकता एवं पूँजीवाद की आत्मा' नामक अपनी पुस्तक में बताया कि किसी भी देश के आर्थिक विकास में धर्म और नैतिकता का बहुत बड़ा योगदान होता है।

8. 'ग्रेपवाइन' की अवधारणा निम्नलिखित में से किम सिद्धान्त से संबंधित है?

Correct Answer: (a) सम्प्रेषण
Solution:

'ग्रेपवाइन' की अवधारणा 'संप्रेषण सिद्धान्त' से संबंधित है। 'संप्रेषण/संचार सिद्धान्त' के अनुसार संचार में प्रयोग की जाने वाली भाषा एवं प्रेषित किये जाने वाले विषय सरल एवं समरूप होने चाहिए जिससे संचार को लोग आसानी से समझ सकें। 'प्रेपवाइन कम्युनिकेशन' शब्द की उत्पत्ति अमेरिकी गृहयुद्ध (1861 - 1865) के दौरान हुई थी। इस अवधि के दौरान टेलीग्राफ के माध्यम से खुफिया सूचना का संचार प्रभावी एवं अविश्वसनीय था क्योंकि टेलीग्राफ प्रणाली असंगठित थी। एक असली अंगूर की तरह पेड़ों के माध्यम से टेलीग्राफ लाइनें (अस्त व्यस्त) बेतरतीब ढंग से चिपकी हुई थी।

9. कौटिल्य के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राम प्रशासन का पद-सोपानिक स्तर नहीं है?

Correct Answer: (d) दुर्ग
Solution:

'दुर्ग' कौटिल्य के अनुसार ग्राम प्रशासन का पद - सोपानिक स्तर का भाग नहीं है। कौटिल्य ने दुर्ग को रक्षा और आक्रमण दोनों का प्रतीकात्मक रूप में वर्णन किया है। इन्होंने प्रकार के दुर्गों का उल्लेख किया है। जिसमें प्रथम आदम दुर्ग चारों ओर से जल अथवा गहरी खाई से घिरा हुआ होता है। द्वितीय पर्वत दुर्ग, जो पर्वतों से घिरा होता है। तृतीय (तीसरा) धान्वत दुर्ग, जो मरूस्थल में बना होता है। चौथा वन दुर्ग जो चारों ओर से दलदल व कॉटों से घिरा होता है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सी नौकरशाही संबंधी सिद्धान्त की विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (b) अनौपचारिक चयन
Solution:'अनौपचारिक चयन' नौकरशाही संबंधी सिद्धान्त की विशेषता नहीं है। 'मैक्स वेबर' ने अपनी पुस्तक 'The theory of Socail & Economic Organization' में वैधानिक तार्किक नौकरशाही के लक्षणों को स्पष्ट किया है। इसके आधार पर 'मोहित भट्टाचार्य' ने वेबर की जो आठ विशेषताएँ बताई। ये आठ विशेषताएँ हैं-