NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित में से कौन से वैज्ञानिक प्रबंधन के सिद्धान्त हैं?

(1) समरसता
(2) व्यक्तिवाद
(3) अधिकतम प्रतिफल
(4) विज्ञान,न कि अंगूठे का नियम सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (1), (3) तथा (4)
Solution:

वैज्ञानिक प्रबंधन सिद्धान्त में समरसता, अधिकतम प्रतिफल और विज्ञान, न कि अंगूठे का नियम सम्मिलित हैं। फ्रेडरिक विंसलो टेलर, जिन्हें 'वैज्ञानिक प्रबंधन के जनक' के रूप में जाना जाता हैं। इनके अनुसार वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रबंध की एक ऐसी वैज्ञानिक विधि है, जिसके द्वारा साधनों का आदर्शतम् संयोजन करके अधिकांश लोगों के हित में न्यूनतम लागत पर अधिकतम उत्पादन किया जा सके

62. एक राज्य का राज्यपाल निम्नलिखित में से किन मामलों में मंत्रिमण्डल के परामर्श के बिना कार्य कर सकता है?

(1) अनुच्छेद 200 के अंतर्गत राष्ट्रपति के विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखना
(2) अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति को रिपोर्ट करना
(3) ऐसे मामले जिन पर उन्हें अपने विशिष्ट दायित्वों पर कार्य करना है।
(4) एक मंत्री की बर्खास्तगी
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (b) (1), (2) तथा (3)
Solution:

एक राज्य का राज्यपाल मंत्रिमण्डल के परामर्श के बिना निम्नलिखित कार्य कर सकता है, जिनमें अनुच्छेद 200 K के अन्तर्गत राष्ट्रपति के विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखना, अनुच्छेद 256 के अंतर्गत राष्ट्रपति को रिपोर्ट करना तथा विशिष्ट दायित्वों पर कार्य करना सम्मिलित हैं। भारत के राष्ट्रपति की भाँति ही राज्यपाल को भी कार्यकारी, विधायी, वित्तीय और न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त होती हैं किन्तु राज्यपाल को कूटनीतिक, सैन्य और आपातकालीन शक्तियाँ प्राप्त नहीं होती हैं, जो राष्ट्रपति को प्राप्त है।

63. जीर्णोद्धार तथा नगरीय परिवर्तन के लिए अटल मिशन की निम्नलिखित कौन सी विशेषताएं है?

(1) प्रत्येक परिवार की पानी की दूँटी तक पहुँच को सुनिश्चित करना
(2) हरियाली तथा समुचित रख-रखाव वाले खुले स्थानों (उदाहरणार्थ, पास) के विकास द्वारा नगरों के सुख-सुविधा मूल्यों को बढ़ाना
(3) प्रदूषण कम करना
(4) विरासत स्थलों का नवीकरण करना
सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (1), (2) तथा (3)
Solution:

'जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन' का नाम बदलकर 'अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन' (AMRUT) कर दिया गया। वर्ष 2015 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया। इसके तहत बुनियादी ढांचे को स्थापित करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया, जो शहरी क्षेत्रों के लिए पर्याप्त मजबूत सीवेज नेटवर्क और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सके

64. प्राक्कलन समिति के क्या कार्य हैं?

(1) यह सूचित करना कि प्राक्कलन को स्पष्ट करने वाली नीति के अनुरूप संगठन में मित्तव्ययता, उन्नयन दक्षता तथा प्रशासनिक सुधारों को कौन प्रभावित करता है।
(2) प्रशासन में दक्षता तथा मितव्ययता लाने के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव देना
(3) विनियोजन खातों तथा वित्त खातों की जाँच करना
(4) वित्त वर्ष के दौरान किसी सेवा पर संस्वीकृत राशि से अधिक राशि के व्यय की जाँच करना
सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (1) तथा (2)
Solution:

'प्राकलन समिति के कार्य' लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम 310 में निहित हैं। समिति के कार्यों में प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता लाने के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव देना, यह जांचने के लिए कि क्या अनुमानों में निहित नीति की सीमाओं के भीतर पैसा अच्छी तरह से रखा गया है या नहीं। यह समिति समय-समय पर केन्द्र सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग या केन्द्र सरकार के ऐसे वैधानिक और अन्य निकायों से संबंधित अनुमानों का चयन करती है, जो समिति को उपयुक्त लगते हैं।

65. कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के निम्नलिखित में मे कौन से लाभ है?

(1) प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त
(2) बड़े हुए ग्राहक आबंधन (एनगेजमेंट)
(3) बाँड जागरुकता तथा अभिज्ञान में वृद्धि
(4) उन्नत लोक छवि सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (d) (1), (2), (3) तथा (4)
Solution:

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के लामों में मुख्यतः उन्नत लोक छवि, प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, बढ़े हुए ग्राहक आबंधन और ब्रॉन्ड जागरूकता तथा अभिज्ञान में वृद्धि सम्मिलित हैं। सीएसआर (कार्पोरेट सामाजिक दायित्व) वैश्वीकरण के पूरे विश्व के लिए एक बड़ा खुलापन देता है और अधिक जिम्मेदार और सम्मानजनक तरीके से हमारे लिए एक दुनिया खोलता है। सीएसआर व्यापारिक और औद्योगिक कंपनियों द्वारा अपनाया गया स्वनियमन है। जिसके अंतर्गत वे ऐसे व्यापारिक मॉडल के अनुसार काम करती है जो कानून, नैतिक मानकों, एवं अन्तरराष्ट्रीय रीति के अनुकूल हों।

66. समपाय समाज के अध्ययन के लिए एफ. डब्ल्यू. रिग्स ने अपनी पुस्तक 'प्रिज्मैटिक सोसायटी रीविजिटेड' में निम्नलिखित में कौन से आयाम का प्रयोग किया है?

(1) विभेदीकरण
(2) प्रतिस्थापन
(3) एकीकरण
(4) निरंतरता

Correct Answer: (c) (1) तथा (3)
Solution:

'विभेदीकरण और एकीकरण' आयामों का प्रयोग समपाय समाज के अध्ययन के लिए 'एफ.डब्ल्यू.रिग्स' ने अपनी पुस्तक 'प्रिज्मैटिक सोसाइटी रीविजिटेड' में किया है। 'रिग्स के शब्दों में पारंपरिक कृषि आधारित व लोक समाज (कृषक) 'संलयित समाज' और आधुनिक औद्योगिक समाज 'विवर्तित समाज' के ही निकट पड़ता है। पहला 'कार्यात्मक रूप से विसरित' और दूसरा 'कार्यात्मक रूप से विशिष्ट' है। इन दोनों ध्रुवीय बिंदुओं के मध्य एक माध्यमिक स्तर है 'प्रिज्मीय मॉडल क्योंकि एक प्रिज्म ही होता है जिससे गुज़रकर संलियत प्रकाश अपवर्तित हो जाता है।'

67. मिश्रित अर्थव्यवस्था में नियोजन की सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रासंगिक नहीं है?

1. सामाजिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों के अनुसरण में सार्वजनिक क्षेत्र किस सीमा तक समर्थ है
2. सामाजिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों का अनुसरण करने के लिए निजी क्षेत्र के मार्गदर्शन में राज्य किस सीमा तक समर्थ है।
3. उत्पादन के साधनों का सम्पूर्ण सामाजीकरण तथा उत्पादन एवं वितरण के लिए राज्य के निर्देश
4. निवेश निर्णयों में विचलन की जाँच करने में राज्य किस सीमा तक सक्षम है सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (c) (1), (2) तथा (4)
Solution:

मिश्रित अर्थव्यवस्था, में नियोजन की सफलता के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसरण सार्वजनिक क्षेत्र की समर्थ सीमा, निवेश निर्णयों में राज्य की सक्षमता सीमा, सामाजिक रूप से निर्धारित लक्ष्यों का अनुसरण में निजी क्षेत्र के मार्गदर्शन समर्थ सीमा आदि कारक प्रासंगिक नहीं है। भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था है, जिसमें निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र का सह-अस्तित्व है। सरकार अपने निर्देशन द्वारा निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के लिए कार्य क्षेत्र निर्धारित करती है। निजी क्षेत्र में उद्योगों का स्वामित्व एवं प्रबन्ध निजी उद्यमियों के हाथों में होता है, किन्तु इन निजी उद्यमियों की क्रियाओं को सरकार अपनी नीतियों द्वारा आवश्यकतानुसार नियंत्रित करती है।

68. नीति निर्धारण प्रक्रिया में भाग लेने वाले निम्नलिखित में से कौन से कारक गैर-अधिकारिक है?

(1) संसद
(2) संस्थागत समूह
(3) उच्चतम न्यायालय
(4) वैयक्तिक नागरिक
सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (d) (2) तथा (4)
Solution:

'संस्थागत समूह' और 'वैयक्तिक नागरिक कारक' नीति निर्धारण प्रक्रिया में भाग लेने वाले गैर-अधिकारिक हैं। नीति प्रक्रिया में शामिल गैर-संस्थागत अभिनेता, इस अध्याय का एक प्रमुख फोकस, विविध हैं और इसमें राजनीतिक दल (जैसे- रिपब्लिकन और डेमोक्रेट), रूचि समूह (जैसे- नेशनल राइफल एसोसिएशन, सिएरा क्लब, नेशनल ऑर्गनाइजेशन) शामिल किये जा सकते हैं। सामाजिक आंदोलन (जैसे- नागरिक अधिकार आंदोलन, पर्यावरण आंदोलन), गैर-सरकारी संगठन और मास मीडिया और व्यक्तिगत नागरिक ये संभावित कारक अभिनेता सरकार से पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

69. निम्नलिखित में से कौन से विद्वान 'नीति कार्यान्वयन के टॉप-डाऊन' उपागम से संबंधित हैं?

(1) कार्ल बैन हार्न
(2) रिचर्ड एलमोर
(3) मार्क थाम्पसन
(4) डेनियल मजमेनियन
सही विकल्प चुनिएः

Correct Answer: (d) (1) तथा (4)
Solution:

'कार्ल बैनहान' और 'डेनियल मज़मेनियन' 'नीति कार्यान्वयन के टॉप-डाउन' उपागम से संबंधित है। कार्ल बैन हॉर्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के नीति-निर्माण में व्यापक अनुभव के साथ कार्यबल, मानव संसाधन और रोजगार नीति के मुद्दों पर व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ है। ये 'कार्यबल विकास केन्द्र' के संस्थापक निदेशक भी है। इन्होंने 18 पुस्तकों का प्रकाशन किया। डेनियल मजमेनियन (Daniel Mazmanian) वर्ष 2005 से 2012 तक बेड्रोसियन सेंटर ऑन गवर्नेस के संस्थापक निदेशक रहे हैं। इन्होंने नीति क्रियान्वयन और पर्यावरण नीति के क्षेत्र योगदान दिया।

70. यू एन डी पी का निम्नलिखित में से किस पर फोकस है?

(1) गरीबी में कमी करना
(2) एच आई वी तथा एड्स
(3) संकट निवारण तथा पुनरुत्थान
(4) पूंजीगत परियोजनाओं के लिए गरीब देशों को अनुदान उपलब्ध करवाना

Correct Answer: (c) (1), (2) तथा (3)
Solution:

'संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम' (यूएनडीपी) एक संयुक्त राष्ट्र संघ का वैश्विक विकास कार्यक्रम है। इसकी स्थापना 22 नवम्बर 1965 में किया गया। यह गरीबी कम करने, आधारभूत ढांचे के विकास और प्रजातंत्र को प्रोत्साहित करने का काम करता है। यह संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास नेटवर्क है। इसका मुख्यालय 'न्यूयार्क' में है।