NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (पुनर्परीक्षा), जून 2024 समाजशास्त्र

Total Questions: 69

1. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यावरण परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संधि-क्योटो प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में सत्य नहीं है?

Correct Answer: (a) इस पर 1995 में हस्ताक्षर हुए।
Solution:पर्यावरण परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संधि-क्योटो प्रोटोकॉल 11 दिसंबर, 1997 को अपनाया गया था न कि वर्ष 1995 में। अतः प्रश्नगत् कथन (a) गलत है। क्योटो प्रोटोकॉल औद्योगिक देशों और संक्रमणकालीन अर्थव्यवस्था साथ ही यूरोपीय संघ के लिए बाध्यकारी उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य निर्धारित करता है।

इन लक्ष्यों के अन्तर्गत विकसित देश अपने उत्सर्जनों को 1990 के स्तर की तुलना में 2008-12 की अवधि तक 5.2% के औसत से कम करने पर सहमत हुए।

इसमें स्वच्छ विकास प्रक्रम (सीडीएम) का प्रारम्भ भी किया। सीडीएम ने औद्यगिक देशों को विकासशील देशों में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को निधि प्रदान करके उनके क्योटो लक्ष्यों को पूरा करने हेतु, क्रेडिट प्राप्त करने के लिए अनुमति प्रदान की।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी अच्छे प्रतिदर्श अभिकल्प की विशेषताएँ हैं?

A.  इसका परिणाम वास्तविक प्रतिनिधिक प्रतिदर्श होना चाहिए।
B.  यह इस प्रकार होना चाहिए कि जिसके परिणामस्वरूप निम्न प्रतिदर्शचयन त्रुटि हो।
C. यह शोध अध्ययन के लिए उपलब्ध निधि के सन्दर्भ में व्यवहार्य होना चाहिए।
D.  यह इस प्रकार होना चाहिए कि प्रणालीगत पूर्वाग्रह को एक अच्छी विधि से नियंत्रित किया जा सके।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, C और D
Solution:अच्छे प्रतिदर्श अभिकल्प की विशेषताएँ निम्न हैं-

• इसका परिणाम वास्तविक प्रतिनिधिक प्रतिदर्श होना चाहिए।
• यह इस प्रकार होना चाहिए कि जिसके परिणामस्वरूप निम्न प्रतिदर्शचयन त्रुटि हो।
• यह शोध अध्ययन के लिए उपलब्ध निधि के सन्दर्भ में व्यवहार्य होना चाहिए।
• यह इस प्रकार होना चाहिए कि प्रणालीगत पूर्वाग्रह को एक अच्छी विधि से नियंत्रित किया जा सके।
• अच्छे प्रतिदर्श में व्यवस्थित पूर्वाग्रह को नियंत्रित किया जा सकता है।
• प्रतिदर्श किसी बड़ी राशि से चुना गया एक छोटा समूह होता है। प्रतिदर्श के सांख्यिकीय गुणों से पूरी राशि के सांख्यिकीय गुणों का अनुमान लगाया जा सकता है।

3. "परिवार और घनिष्ठ सम्बन्धों पर लिखी गई निम्नलिखित रचनाओं को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें -

A.  अ सोशलॉजी ऑफ फैमिली लाइफ ( डेबोहार चेम्बर्स)
B. रिथिंकिंग फैमिली प्रैक्टिसेज (डेविड एच.जे. मॉर्गन)
C. रिथिंकिंग फैमिली प्रैक्टिसेज (डेविड एच.जे. मॉर्गन) फैमिलीज इन टूडेज वर्ल्ड (डेविड चील)
D. द चेंजिंग एक्सपीरियंस ऑफ चाइल्डहुड (सी. स्मार्ट, बी. नील और ए. वेड)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) D, C, B, A
Solution:"परिवार और घनिष्ठ सम्बन्धों पर लिखी गई उपर्युक्त रचनाओं का व्यवस्थित कालानुक्रमिक रूप इस प्रकार है-

• द चेंजिंग एक्सपीरियंस ऑफ चाइल्डहुड (सी. स्मार्ट, बी. नील और ए. वेड) - 2001
• फैमिलीज इन टूडेज वर्ल्ड (डेविड चील) - 2008
• रिथिंकिंग फैमिली प्रैक्टिसेज (डेविड एच.जे. मॉर्गन) - 2011
• अ सोशलॉजी ऑफ फैमिली लाइफ (डेबोहार चेम्बर्स) - 2012

4. अल्फ्रेड शुज का परिघटनात्मक दृष्टिकोण 'जीवन जगत' को निम्न प्रकार से संदर्भित करता है -

Correct Answer: (b) 'अनुदान रूप में स्वीकृत' और 'सांसारिक यथार्थ' पर आधारित
Solution:अल्फ्रेड शुट्ज का परिघटनात्मक दृष्टिकोण 'जीवन जगत्' को 'अनुदान रूप में स्वीकृत' और 'सांसारिक यथार्थ' पर आधारित के रूप में संदर्भित करता है। शुद्ध ने बताया की परिघटना विज्ञान इस बात की जाँच करता है

कि समाज के सदस्य अपनी रोजमर्रा की दुनिया का वर्णन किस प्रकार करते हैं, विशेष रूप से किस प्रकार व्यक्ति अपनी चेतना से अन्य व्यक्तियों के साथ अंतः क्रियाओं से अर्थ का निर्माण करते हैं।

5. निम्नलिखित को प्रकाशन के कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए -

A.  मॉडल्स ऑफ डेमोक्रेसी (डेविड हेल्ड )
B. अंडरस्टैंडिंग सोशल मूवमेंट्स (ग्रेग मार्टिन)
C. पॉलिटिकल आइडियोलॉजीज: ऐन इंट्रोडक्शन (पंचम संस्करण (एंड्रयू हेयवुड )
D. Pपॉवर: ए रेडिकल व्यू (स्टीफेन ल्यूक्स)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) D, A, С, В
Solution:उपर्युक्त प्रकाशाकों का व्यवस्थित कालानुक्रम इस प्रकार है-

पॉवर: ए रेडिकल व्यू (स्टीफेन ल्यूक्स) - 1974
मॉडल्सऑफ डेमोक्रेसी (डेविड हेल्ड) - 1987
पॉलिटिकल आइडियोलॉजीज ऐन इंट्रोडक्शन (पंचम संस्करण (एंड्रयू हेयवुड) - 1992
अंडरस्टैंडिंग सोशल मूवमेंट्स (ग्रेग मार्टिन) - 2015

6. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I अवधारणासूची-II व्याख्या
A.  प्रतीकात्मक प्रभुत्वI. एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच सामाजिक वर्गों के बीच शक्ति और विशेषाधिकार का अनुरक्षण
B.  सामाजिक पुनर्जननII. संस्कृति और रहस्यात्मकता माध्यम से प्रभुत्व का प्रयोग
C. अभ्यासIII. एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में समाज द्वारा प्रभुत्वशाली ज्ञान के संचरण की प्रक्रिया
D.  सांस्कृतिक पुनर्जननIV. अर्जित प्रवृत्तियां जो लोगों को एक निश्चित तरीके से व्यवहार करने की ओर ले जाती है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है
सूची-I (अवधारणा)सूची-II ( व्याख्या )
प्रतीकात्मक प्रभुत्वसंस्कृति और इसकी रहस्यमता के माध्यम से प्रभुत्व का प्रयोग
सामाजिक प्रजननएक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में सामाजिक वर्गों के बीच शक्ति और विशेषाधिकार का अनुरक्षण
अभ्यासअर्जित प्रवृत्तियां जो लोगों को एक निश्चित तरीके से व्यवहार करने की ओर ले जाती है
सांस्कृतिक प्रजननएक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में समाज द्वारा प्रभावशाली ज्ञान के संचरण की प्रक्रिया

7. एक सामाजिक संरचना जो भौतिक स्थान में लोगों के निवास और गतिविधियों को आयोजित करती है, इस प्रकार जानी जाती है-

Correct Answer: (b) समुदाय
Solution:एक सामाजिक संरचना जो भौतिक स्थान में लोगों के निवास और गतिविधियों को आयोजित करती है, उसे समुदाय कहा जाता है। समुदाय के सदस्य एक दूसरे के साथ परस्पर क्रिया करते हैं और एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।

8. स्वयं के लिए भोजन के साथ ही किसान शेष अन्नोत्पाद का तीन भिन्न निधियों के निर्माण में प्रयोग करते हैं-

A. समारोह निधि
B. प्रतिस्थापन निधि
C. किराया निधि
D. मनोरंजन निधि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:स्वयं के लिए भोजन के साथ ही किसान शेष अन्नोत्पाद का तीन भिन्न यथा समारोह निधि, प्रतिस्थापन निधि एवं किराया निधियों के निर्माण में प्रयोग करते हैं।

9. "प्रौद्योगिकी को सामाजिक रूप से आकार दिया जाता है।" इस कथन के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है !

Correct Answer: (c) प्रौद्योगिकीय परिवर्तन एक नियत रैखिक पथ का अनुसरण करते हैं जिसकी व्याख्या कुछ आंतरिक प्रौद्योगिकीय तर्कों के सन्दर्भों द्वारा की जा सकती है।
Solution:"प्रौद्योगिकी को सामाजिक रूप से आकार दिया जाता है।" इस कथन के संदर्भ में प्रश्नगत् कथन (c) यथाः 'प्रौद्योगिकीय परिवर्तन एक नियत रैखिक पथ का अनुसरण करते हैं जिसकी व्याख्या कुछ आंतरिक प्रौद्योगिकीय तर्कों के सन्दर्भों द्वारा की जा सकती है' जो गलत है। जबकि अन्य सभी प्रश्नगत् कथन सही हैं।

10. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I ( पुस्तक )सूची-II ( विचारक )
A. वर्चुअल कम्यूनिटीजI. एल्विन टॉफलर
B. सर्विलांस सोसायटीII.  बैरी वेलमेन
C. पर्सनल कम्यूनिटीजIII. हावर्ड रिनगोल्ड
D. थर्ड वेवIV. डेविड लियॉन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIVIIII
(c)IIVIIIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (विचारक)
वर्चुअल कम्युनिटीजहावर्ड रेनगोल्ड
सर्विलांस सोसायटीडेविड लियोन
पर्सनल कम्प्यूटिंगबैरी वेलमेन
वर्ल्ड वेबएल्विन टॉफलर