Solution:पर्यावरण परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संधि-क्योटो प्रोटोकॉल 11 दिसंबर, 1997 को अपनाया गया था न कि वर्ष 1995 में। अतः प्रश्नगत् कथन (a) गलत है। क्योटो प्रोटोकॉल औद्योगिक देशों और संक्रमणकालीन अर्थव्यवस्था साथ ही यूरोपीय संघ के लिए बाध्यकारी उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य निर्धारित करता है।इन लक्ष्यों के अन्तर्गत विकसित देश अपने उत्सर्जनों को 1990 के स्तर की तुलना में 2008-12 की अवधि तक 5.2% के औसत से कम करने पर सहमत हुए।
इसमें स्वच्छ विकास प्रक्रम (सीडीएम) का प्रारम्भ भी किया। सीडीएम ने औद्यगिक देशों को विकासशील देशों में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को निधि प्रदान करके उनके क्योटो लक्ष्यों को पूरा करने हेतु, क्रेडिट प्राप्त करने के लिए अनुमति प्रदान की।