NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (पुनर्परीक्षा), जून 2024 समाजशास्त्र

Total Questions: 69

41. नृजातीय भिन्नताएँ सामाजिक संघर्ष को प्रभावित करती हैं। नृजातीय समूहों के मध्य संघर्षों के पैमाने और तीव्रता को समझने के क्रम में कुछ कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। ये कारक हैं -

A. वस्तुनिष्ठ भिन्नताएँ
B. आर्थिक भिन्नताएं
C. धार्मिक भिन्नताएँ
D.  सामाजिक जागरुकता
E. राजनैतिक संगठन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, D और E
Solution:नृजातीय भिन्नताएँ सामाजिक संघर्ष को प्रभावित करती हैं। नृजातीय समूहों के मध्य संघर्षों के पैमाने और तीव्रता को समझने के क्रम में कुछ कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। ये कारक निम्न हैं-

वस्तुनिष्ठ भिन्नताएँ
सामाजिक जागरुकता
राजनैतिक संगठन

42. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रम सूचक पैमानों की विशेषताएँ हैं?

A. यह घटनाओं का क्रमिक रूप से स्थान निर्धारित करती है।
B. कुछ नियमों के सन्दर्भ में पैमाने के अन्तरालों को समान करने का प्रयास होता है।
C. कोटि क्रम क्रमसूचक पैमाने को प्रदर्शित करते हैं और गुणात्मक परिघटना के सन्दर्भ में प्रयोग किए जाते हैं।
D. क्रम सूचक पैमाने वस्तुओं मदों की उच्चतम से निम्नतम में कोटिक्रम निर्धारण की अनुमति देते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, C और D
Solution:क्रम सूचक पैमानों की विशेषताएँ निम्नलिखित है-

यह घटनाओं का क्रमिक रूप से स्थान निर्धारित करती है।
कोटि क्रम क्रमसूचक पैमाने को प्रदर्शित करते हैं और गुणात्मक परिघटना के सन्दर्भ में प्रयोग किए जाते हैं।
क्रमसूचक पैमाने वस्तुओं मदों की उच्चतम से निम्नतम में कोटिक्रम निर्धारण की अनुमति देते हैं।
क्रम सूचक डेटा का विश्लेषण आम तौर पर गैर-पैरामीट्रिक सांख्यिकीय विधियों द्वारा किया जाता है।

43. निम्नलिखित में से कौन-सी 'सामाजिक नेटवर्क समूहों की विशेषताएँ हैं?

A. उन्हें प्रायः ऑनलाइन समुदाय कहा जाता है।
B.वे प्रत्यक्ष संवाद में सम्मिलित नहीं होते।
C. हो सकता है कि वे स्थानीय और एक स्थान से बद्ध न हों।
D  वे अपनी स्वयं की भाषा, मूल्य, नियम और मानदण्ड गढ़ते हैं।
E. वे सदस्यों को आत्म सम्मान की अनुभूति देते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A,B, C, D और E
Solution:'सामाजिक नेटवर्क समूहों की विशेषताएँ निम्नलिखित है-

उन्हें प्रायः ऑनलाईन समुदाय कहा जाता है।
वे प्रत्यक्ष संवाद में सम्मिलित नहीं होते।
हो सकता है कि वे स्थानीय और एक स्थान से बद्ध न हों।
वे अपनी स्वयं की भाषा, मूल्य, नियम और मानदण्ड गढ़ते हैं।
वे सदस्यों को आत्म सम्मान की अनुभूति देते हैं।

44. प्रीकैरियट (अनिश्चित )' निर्माणाधीन एक नया वर्ग है। इसमें वे लोग सम्मिलित होते हैं जो उन श्रमिक बाजारों में पहुँच प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं जो कि सुरक्षित रोजगार और उचित मजदूरी पेश करते हैं। निम्नलिखित में से कौन इस वर्ग में सम्मिलित है?

A. प्रौढ़ लोग
B. अकुशल श्रमिक
C. अल्पशिक्षित युवा
D. जो कि नियमित रूप से कार्यरत और कार्यविहीन होते हैं

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B, C और D
Solution:'प्रीकैरियट (अनिश्चित)' निर्माणाधीन एक नया वर्ग है। इसमें वे लोग सम्मिलित होते हैं जो उन श्रमिक बाजारों में पहुँच प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं जो कि सुरक्षित रोजगार और उचित मजदूरी पेश करते हैं।

इस वर्ग में सम्मिलित है

यथा:-
प्रौढ़ लोग
अकुशल श्रमिक
अल्पशिक्षित युवा
जो कि नियमित रूप से कार्यरत और कार्यविहीन होते हैं।

45. सामग्री के विश्लेषण में विभिन्न श्रेणियों के साथ हर समूह में पाई जाने वाली आवृत्तियों की साधारण गणना के लिए किस पद का उपयोग किया जाता है?

Correct Answer: (c) सीमांत
Solution:सामग्री के विश्लेषण में विभिन्न श्रेणियों के साथ हर समूह में पाई जाने वाली आवृत्तियों की साधारण गणना के लिए सीमांत पद का उपयोग किया जाता है।

46. किसने यह तर्क दिया कि शहरीवाद प्रत्येक को एक अज्ञात जनसमूह में निमग्न करने के स्थान पर विविध उपसंस्कृतियों को प्रोत्साहित करता है?

Correct Answer: (a) फिशर
Solution:फिशर ने यह तर्क दिया कि शहरीवाद प्रत्येक को एक अज्ञात जनसमूह में निमग्र करने के स्थान पर विविध उपसंस्कृतियों को प्रोत्साहित करता है। विलियम फिशर का शहरीकरण सिद्धांत शहरी विकास की जटिलताओं और समाज पर उसके प्रभाव को समझने के लिए व्यापक ढांचा प्रदान करता है।

आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृति आयामों की जांच करके, फिशर का काम तेजी से शहरीकरण वाले वातावरण में उत्पन्न होने वाली चुनौतीयों और अवसरों को उजागर करने में मदद करता है।

47. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. द रूलिंग क्लासI.  रॉबर्ट मिचेल्स
B. पॉलिटिकल पार्टीजII. विलफ्रेडो पेरेटो
C. एलीट्स एंड सोसायटीIII.  गेटानो मोस्का
D.  द माइंड एंड सोसायटीIV. टी.बी. बॉटोमोर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIVII
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
द रूलिंग क्लासगेटानो मोस्का
पॉलिटिकल पार्टीजरॉबर्ट मिचेल्स
एलीट्स एंड सोसायटीटी.बी. बॉटोमोर
द माइंड एंड सोसायटीविलफ्रेडो पेरेटो

48. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

 सूची-I (पुस्तक) सूची-II (लेखक)
A.  एन अमेरिकन डिलेमा: द नीग्रो प्रॉब्लम एंड मॉडर्न डेमोक्रेसीI. रॉबर्ट एंड हेलन लिंड
B. दी अमेरिकन सोल्जरII.  गुन्नार मिर्डल
C.  मिडिल टाउन इन ट्रांजिशनIII.  सैमुअल स्टौफर
D. सेक्सुअल बिहेवियर ऑफ ह्यूमन मेलIV. अल्फ्रेड किन्से

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIVIII
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
एन अमेरिका डिलेमा : द नीग्रो प्रॉब्लम एंड मॉडर्न डेमोक्रेसीगुन्नार मिर्डल
दी अमेरिकन सोल्जरसैमुअल स्टौफर
मिडिल टाउन इन ट्रांजिशनरॉबर्ट एंड हेलन लिंड
सेक्सुअल बिहेवियर ऑफ ह्यूमन मेलअल्फ्रेड किन्से

49. जी.एच. मीड 'मैं' को, इस प्रकार परिभाषित करते हैं-

Correct Answer: (a) आत्म का अगणनीय, अपूर्वानुमेय और रचनात्मक पक्ष
Solution:जी.एच. मीड 'मैं' को, आत्म का अगणनीय, अपूर्वानुमेय और रचनात्मक पक्ष के रूप में परिभाषित किया है। मीड के अनुसार 'मैं' (1) असमाजीकृत शिशु को इंगित करता है,

जो कि स्फूर्त आवश्यकताओं एवं इच्छाओं का एक पुंज होता है इस प्रकार 'मैं' व्यक्ति के जैविकीय पक्ष को अभिव्यक्त करता है। इसके विपरीत 'मुझे' (Me) सामाजिक स्वचेतना व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

50. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

 सूची-I (लेखक) सूची-II ( पुस्तक)
A.  एन. ओकलेI.  दी सेकेंड इंडस्ट्रियल डिवाइड : पॉसिबिलिटीज एंड प्रॉस्पेरिटीज
B.  टी. पिकेट्टीII.  दी बॉर्डरलेस वर्ल्ड : पावर एंड स्ट्रेटेजी इन इंडस्ट्रियल इकॉनमी
C.  एम. पियोरे और सी.एफ. सेबलIII. दी सोशियोलॉजी ऑफ हाउसवर्क
D. के. ओहमेIV.  कैपिटल इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
एन. ओकलेदी सोशियोलॉजी ऑफ हाउसवर्क
टी. पिकेट्टीकैपिटल इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी
एम. पियोरे और सी. एफ. सेबलदी सेकेंड इंडस्ट्रियल डिवाइड : पॉसिबिलिटीज एंड प्रॉस्पेरिटीज
के. ओहमेदी बॉर्डरलेस वर्ल्ड : पावर एंड स्ट्रेटेजी इन इंडस्ट्रियल इकॉनमी