Solution:कर चोरी कर चोरी या कर वंचना में करारोपड़ के विधान का स्पष्ट उल्लंघन होता है। इसे कर चोरी कह सकते हैं। इसके अन्तर्गत एक व्यक्ति झूठे खर्चे दिखाकर अपनी कुल आय कम करता है अथवा अपनी वास्तविक आय घोषित नहीं करता और अपना कर दायित्व कम कर लेता है। कर चोरी अवैधानिक ही नहीं, अनैतिक एवं राष्ट्र विरोधी भी है।
जाली खर्चे और हानियों का दावा करना, पूँजी प्रकृति के लाभों को छुपाना, अतिरेकपूर्ण संव्यवहार दिखाना, बिक्री कम दिखाना, बेनामी व्यवहार की आय छिपाकर, निजी खर्चों को व्यापारिक खर्चों में दिखाकर आदि हैं।