अभिकथन A : अल्पाधिकार के अधीन कीमत निर्धारण के सिद्धांत वास्तविक जीवन की बाजार स्थितियों में अनुपयुक्त पाया जाता हैं।
कारण R: वास्तविक जीवन की अल्पाधिकार बाजार स्थितियों की विशिष्टाएं है: विक्रेताओं की छोटी संख्या, निर्णय करने की अंतः निर्भरता, प्रवेश में बाधाएं, अनिश्चित कीमत और उत्पाद, इन सबके चलते व्यापक विविधता वाली स्थितियां उत्पन्न होती हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिए:
Correct Answer: (a) A और R दोनों सत्य हैं और R. A की सही व्याख्या है
Solution:अभिकथन (A) : अल्पाधिकार के अधीन कीमत निर्धारण, सिद्धान्त वास्तविक जीवन की बाजार स्थितियों में अनुपयुक्त पाया जाता है। अल्पाधिकार का कोई एकसमान सिद्धांत नहीं है। कीमत एवं उत्पादन की मात्रा की अनिर्धारणनीयता अल्पाधिकार की एक प्रमुख विशेषता है। यह कथन सत्य है तथा
कारण (R) : वास्तविक जीवन की अल्पाधिकार बाजार स्थितियों की विशिष्टताएँ हैं विक्रेताओं की छोटी संख्या, निर्णय करने की अन्तः निर्भरता, प्रवेश में बाधाएँ, अनिश्चित कीमत और उत्पाद इन सबके चलते व्यापक विविधता वाली स्थितियां उत्पन्न होती हैं, अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। अतः अभिकथन Aऔर कारण R दोनों सत्य है और R. A की सही व्याख्या है।