NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

1. सामाजिक शोध में परिकल्पना निर्माण में क्या-क्या कठिनाइयाँ होती हैं?

A. स्पष्ट सैद्धांतिक फ्रेमवर्क का अभाव
B. सैद्धांतिक फ्रेमवर्क का उपयोग करने की क्षमता का अभाव
C. उपलब्ध शोध तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने में विफलता
D. शीर्षक के निर्माण में पूर्वाग्रह
E. प्रतिदर्शों के चयन में लैंगिक पक्षपात

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, C
Solution:सामाजिक शोध में परिकल्पना निर्माण में निम्नलिखित कठिनाइयाँ होती हैं यथाः

- स्पष्ट सैद्धांतिक फ्रेमवर्क का अभाव
सैद्धांतिक फ्रेमवर्क का उपयोग करने की क्षमता का अभाव
उपलब्ध शोध तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने में विफलता
सामाजिक घटनाओं की जटिलता
भाषा और संचार की समस्याएँ

2. निम्नलिखित में से किसने समाजशास्त्रीय सिद्धांत में रंगमंच के रूपक का उपयोग किया था?

Correct Answer: (b) इविंग गॉफमेन
Solution:इविंग गॉफमेन ने समाजशास्त्री सिद्धान्त में रंगमंच के रूपक का उपयोग किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक "The Presentation of self in Everyday Life में यह विचार प्रस्तुत किया कि व्यक्ति समाज में अपने व्यवहार को एक अभिनेता की तरह प्रस्तुत करता है,

ठीक वैसे ही जैसे रंगमंच पर अभिनेता अपनी भूमिका निभाता है। गॉफमेन ने यह तर्क दिया कि सामाजिक जीवन एक नाटक (Theater) के समान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति एक अभिनेता (Actor) होता है, जो समाज के विभिन्न मंचों (Stages) पर अलग-अलग भूमिकाएँ निभाता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा गलत कथन है?

Correct Answer: (d) जेन्डर को परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
Solution:उपयुक्त प्रश्नगत कथन (d) यथाः जेन्डर को परिवर्तित नहीं किया जा सकता' गलत है जबकि अन्य सभी प्रश्नगत कथन जेन्डर (लिंग) के सन्दर्भ में सही हैं।

4. ग्लोबल सिटी में सस्किआ सासेन द्वारा बताए गए लक्षणों का समूह बनाइए -

A. वे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए कमांड पोस्ट के रूप में विकसित हुए हैं।
B. वे वित्तीय और विशिष्ट सेवा फर्मों के लिए प्रमुख स्थान हैं।
C. वे उत्पादन और नवाचार के स्थल हैं।
D. वे ऐसे बाजार हैं जिसमें वित्तीय और सेवा उद्योगों के उत्पाद हैं।
E. वे सापेक्ष रूप से मानव अधिवासों के बड़े रूप हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (e) (a & b)
Solution:द ग्लोबल सिटी में सस्किआ सासेन द्वारा बताए गए लक्षणों का समूह इस प्रकार है -
* वे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए कमांड पोस्ट के रूप में विकसित हुए हैं। ' वह वित्तीय और विशिष्ट सेवा फर्मों के लिए प्रमुख स्थान हैं।
* वे उत्पादन और नवाचार के स्थल हैं।
* वे ऐसे बाजार हैं जिनमें वित्तीय और सेवा उद्योगों के उत्पाद हैं।
→ सस्किया सासेन के अनुसार, वैश्विक शहर सिर्फ आर्थिक केन्द्र नहीं होते बल्कि वे राजनीतिक, सांस्कृतिक और तकनीकी गतिविधियों के भी केन्द्र होते हैं ये वैश्विक नेटवर्क से जुड़े होते हैं और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार, संचार और प्रवास को बढ़ावा देते हैं।

नोट: उपर्युक्त प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (a) एवं (b) दोनों में शामिल है अतः NTA ने विकल्प (a) एवं (b) दोनों को सही माना है।

5. मर्टन का भूमिका सिद्धांत प्रतिबिम्बित करता है-

A. उपभोक्तावाद
B. भूमिकाएँ नकारात्मक अपेक्षाओं और कर्त्तव्यों का समुच्चय हैं।
C. कर्ता अपेक्षाओं को आंतरिकृत करता है।
D. लैंगिक भूमिका
E. ध्यानाकर्षी उपयोग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:मर्टन का भूमिका सिद्धान्त प्रतिबिम्बित करता है यथाः -
* भूमिकाएँ नकारात्मक अपेक्षाओं और कर्तव्यों का समुच्चय हैं।
* कर्ता अपेक्षाओं को आन्तरिकृत करता है।
→ मर्टन एक प्रमुख अमेरिकी समाजशास्त्री थे, जिन्होंने सामाजिक संरचना, कार्यात्मकता और सामाजिक भूमिकाओं पर महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनका भूमिका सिद्धान्त (Role Theory) बताता है कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को कुछ निश्चित भूमिकाएँ निभानी होती हैं, जो सामाजिक अपेक्षाओं पर आधारित होती हैं। हमारी भूमिकाएँ हमारी सामाजिक स्थिति से जुड़ी होती हैं और इनसे तनाव, संघर्ष और बदलाव भी हो सकते हैं।

6. शैक्षिक प्राप्ति के प्रभावक कारकों के समूह बताइए -

A. भोज्य आदत
B. सामाजिक वर्ग
C. व्यक्ति की लम्बाई
D. विद्यालय की गुणवत्ता का स्तर
E. जेण्डर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल B, D, E
Solution:शैक्षिक प्राप्ति के प्रभावक कारकों के समूह निम्नलिखित हैं-
* सामाजिक वर्ग
* विद्यालय की गुणवत्ता का स्तर
*जेण्डर

7. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. उदार नारीवादI. फ्रेडरिक एंजेल्स
B. समाजवादी और मार्क्सवादी नारीवादII. शुलामिथ फायरस्टोन
C. उग्र नारीवादIII. बेल हुक्स
D. अश्वेत नारीवादIV. जॉन स्टुअर्ट मिल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-IV, B-I, C-II, D-III
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
उदार नारीवाद– जॉन स्टुअर्ट मिल
समाजवादी और मार्क्सवादी नारीवाद– फ्रेडरिक एंजेल्स
उग्र नारीवाद– शुलामिथ फायरस्टोन
अश्वेत नारीवाद– बेल हुक्स

8. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-Iसूची-II
A. सजातीयI. जो विवाह द्वारा किसी व्यक्ति से संबंधित है।
B. वंशागतII. यह नातेदारी समूह के एक पहलू की इंगित करता है।
C. पार्श्विकIII. यह नातेदारी समूह की एक रेखा को संदर्भित करता है।
D. वैवाहिकIV. सगे व्यक्ति, जो किसी व्यक्ति के साथ रक्त संबंध से संबंधित हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
सजातीय– सभी व्यक्ति, जो किसी व्यक्ति के साथ एक वंश से संबंधित हैं।
वंशागत– यह नातेदारी समूह की एक रेखा को संदर्भित करता है।
पार्श्विक– यह नातेदारी समूह के एक पहलू को इंगित करता है।
वैवाहिक– जो विवाह द्वारा किसी व्यक्ति से संबंधित है।

9. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए ।

सूची-Iसूची-II
A. संरचनावादI. इर्विंग गोफमैन
B. नारीवादII. इमाइल दुर्खीम
C. प्रकार्यवादIII. जूलियट मिशेल
D. प्रतीकात्मक अन्तःक्रियावादIV. लेवी स्ट्रॉस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-IV, B-II, C-II, D-I
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
संरचनावाद– लेवी-स्ट्रॉस
नारीवाद– जूलियट मिशेल
प्रकार्यवाद– इमाइल दुर्खीम
प्रतीकात्मक अन्तःक्रियावाद– इर्विंग गोफमैन

10. योगेन्द्र सिंह के अनुसार निम्नलिखित में से कौन कानून का कार्य नहीं है?

Correct Answer: (d) परिवर्तन के एक विरोधी के रूप में
Solution:योगेन्द्र सिंह के अनुसार उपर्युक्त प्रश्नगत कथन (d) यथाः - 'परिवर्तन के एक विरोधी के रूप में कानून का कार्य नहीं है जबकि अन्य सभी प्रश्नगत कथन योगेन्द्र सिंह के अनुसार कानून का कार्य हैं।