वैश्वीकरण एक संयोजन प्रक्रिया है। यह समाज में विकासों की एक श्रृंखला के सम्मिलन का परिणाम है जो कि गुणात्मक रूप से नवीन आगमन है।
इसमें सम्मिलित हैं: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संचार में तत्कालीन क्रांति, वित्त, पूंजी एवं बाजार में उच्च वर्गीय गतिशीलता, सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि कार्मिकों का प्रव्रजन और वैश्विक डायस्पोरा का अभ्युदय। इससे सम्बद्ध योगदानकारी प्रक्रियाएँ हैं:
मीडिया अनावृत्ति के माध्यम से विविध समूहों में सांस्कृतिक क्रियाकलापों का तीव्रीकरण, अवकाश के समय में बढ़ी हुई गतिविधियाँ, पर्यटन में वृद्धि, मनोरंजन की बुनियादी सुविधाएँ और सांस्कृतिक उत्पादों, कार्मिकों एवं शैलियों का विपणन ।
एक खण्डीय उपागम में, विश्लेषकों ने पृथक घटनाक्रमों के रूप में 'वित्तीय या पूंजीगत वैश्वीकरण', 'दूरसंचार' या 'मीडिया वैश्वीकरण' और 'सांस्कृतिक वैश्वीकरण' का अध्ययन किया है तथा इसके बाद एक के प्रभाव के अवलोकन का प्रयास किया है।
उदाहरणार्थ 'वित्तीय या पूंजीगत वैश्वीकरण का अन्य खण्डों पर प्रभाव जैसे 'मीडिया', 'संचार' अथवा 'संस्कृति'। यह खण्ड हैं जैसे 'मीडिया', 'संचार' अथवा 'संस्कृति'। इस उपागम की दो कमजोरियाँ हैं:
प्रथमतः यह अवशिष्ट सामाजिक संरचनात्मक यथार्थों की भूमिकाओं को विस्तारित करने में एवं उन तरीकों, जिनमें वे वैश्वीकरण के इन तीनों आयामों में से किसी एक यथा पूंजी, संचार या संस्कृति से अन्तक्रिया करते हैं, में विफल रहते हैं। परिणामतः इस प्रकार का विवेचन यह स्पष्ट करने में अक्षम रहता है
कि क्यों कुछ समाजों, समुदायों या समूहों द्वारा वैश्वीकरण का प्रतिरोध एवं इसकी संस्थाओं एवं वैचारिकी को अस्वीकार किया जाता है जबकि अन्य इसे स्वीकार करते हैं एवं इसके आगमन का उत्सव मानते हैं।
एक नए समाज के अभ्युदय में अर्थव्यवस्था, राजतंत्र और संस्कृति के एक मूल संरचनात्मक रूपांतरण तथा एक पूंजीवादी या एक उत्तरपूंजीवादी सामाजिक व्यवस्था के व्यवस्थापरक विशेषताओं के परे जाने की क्षमता है। इसका प्रकटीकरण अन्ततः एक नए सामाजिक व्यवस्था के जन्म में योगदान करता है।
वैश्वीकरण की प्रक्रिया के खंडीय उपागम मेंक्या-क्या सम्मिलित है-
A. सांस्कृतिक वैश्वीकरण
B. मीडिया का वैश्वीकरण
C. पूंजी का वैश्वीकरण
D. राजनीतिक वैश्वीकरण
E. पर्यावरणीय वैश्वीकरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :