Solution:कल्पित समुदाय सामाजिक रूप से संरचित एक समुदाय है जिसकी उन लोगों द्वारा कल्पना की जाती है, जो अपने आपको उस समूह के अंग के रूप में महसूस करते हैं। कल्पित समुदाय (Imagined Community) की अवधारणा प्रसिद्ध राजनीतिक विचारक और इतिहासकार बेनिडिक्ट एंडरसन ने दी थीउन्होंने इसे अपनी प्रसिद्ध पुस्तक Imagined Communities : Reflection on the origine and spread of Nationalism में प्रस्तुत किया। एंडरसन के अनुसार राष्ट्र (Nation) एक कल्पित समुदाय है।
क्योंकि इसके सभी सदस्य एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, फिर भी वे एक साझा पहचान, एकता और जुड़ाव महसूस करते हैं। यह भावना मुख्य रूप से संचार माध्यमों (प्रिंट मीडिया, अखबार, रेडियो, टेलीविजन) और सांस्कृतिक प्रतीकों (झंडा, राष्ट्रगान, इतिहास) के माध्यम से विकसित होती है।