NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 वाणिज्य (Shift – II)

Total Questions: 100

71. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I  (नेतृत्व शैली)
सूची-II (वर्णन)
A. कामचलाऊ प्रबंधन(I) विश्वास और सम्मान के साथ और संगठनात्मक उद्देश्य में सामान्य भागीदारी के माध्यम से अंत निर्भरता वाले प्रतिबद्ध लोगों से कार्य निष्पादन होता है
B. टीम प्रबंधन(II) कार्य करने हेतु और संगठनात्मक मनोबल को बनाए रखने हेतु न्यूनतम प्रयत्न के प्रयास की आवश्यकता होती है।
C. देश क्लब प्रबंधन(III) कुशलता प्राप्त करने हेतु कार्य को इस प्रकार व्यवस्थित करना जिसमें मानवीय तत्व का प्रभाव कम हो
D. स्वेच्छाचारी कार्य प्रबंधक(IV) लोगों की आवश्यकता हेतु चिंतन पूर्ण ध्यान एक मित्रवत और सुचारू संगठनात्मक परिवेश और कार्यशैली की ओर बढ़ाता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान :

सूची-I  (नेतृत्व शैली)
सूची-II (वर्णन)
A. कामचलाऊ प्रबंधन(II) कार्य करने हेतु और संगठनात्मक मनोबल को बनाए रखने हेतु न्यूनतम प्रयत्न के प्रयास की आवश्यकता होती है।
B. टीम प्रबंधन(I) विश्वास और सम्मान के साथ और संगठनात्मक उद्देश्य में सामान्य भागीदारी के माध्यम से अंत निर्भरता वाले प्रतिबद्ध लोगों से कार्य निष्पादन होता है
C. देश क्लब प्रबंधन(IV) लोगों की आवश्यकता हेतु चिंतन पूर्ण ध्यान एक मित्रवत और सुचारू संगठनात्मक परिवेश और कार्यशैली की ओर बढ़ाता है।
D. स्वेच्छाचारी कार्य प्रबंधक(III) कुशलता प्राप्त करने हेतु कार्य को इस प्रकार व्यवस्थित करना जिसमें मानवीय तत्व का प्रभाव कम हो

72. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I  (ब्याज दरें)
सूची-II /(विवरण)
A. पॉलिसी रेट(I) बिना सुरक्षा के आरबीआई द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को उधार देने की दर
B. रेपो रेट(II) आरबीआई द्वारा उधार देने की दर, जब वाणिज्यिक प्रतिभूतियों (आर.बी.आई. बैंक द्वारा निर्गमित) को खरीद कर धन उधार लेते हैं
C. एम.सी.एल.आर.(III) वित्तीय संस्थाओं और बैंकों के लिए आंतरिक बेचमार्क दर
D. बैंक रेट(IV) अर्थव्यवस्था में मुख्य मौद्रिक चरों को प्रभावित करने के लिए आर.बी.आई. द्वारा स्थापित दर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) A-IV, B-II, C-III, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान :

सूची – I (ब्याज दरें)सूची – II (विवरण)
A. पॉलिसी रेट(IV) अर्थव्यवस्था में मुख्य मौद्रिक चरों को प्रभावित करने के लिए आर.बी.आई. द्वारा स्थापित दर
B. रेपो रेट(II) आरबीआई द्वारा उधार देने की दर, जब वाणिज्यिक बैंक प्रतिभूतियाँ (आर.बी.आई. द्वारा निर्मित) को खरीद कर धन उधार लेते हैं
C. एम.सी.एल.आर.(III) वित्तीय संस्थाओं और बैंकों के लिए आंतरिक बेंचमार्क दर
D. बैंक रेट(I) बिना सुरक्षा के आरबीआई द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को उधार देने की दर

73. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I  (बाजार विस्तार की रणनीतियाँ)
सूची-II /(विवरण)
A. बाजार वेधन(I) नए उत्पाद, नए बाजार
B. बाजार विकास(II) मौजूदा बाजार, मौजूदा उत्पाद
C. उत्पाद विकास(III) मौजूदा उत्पाद, नए बाजार
D. विविधीकरण(IV) मौजूदा बाजार, नए उत्पाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II सही मिलान :

सूची – I (बाजार विस्तार की रणनीतियाँ)सूची – II (विवरण)
A. बाजार वेधन(II) मौजूदा बाजार, मौजूदा उत्पाद
B. बाजार विकास(III) मौजूदा उत्पाद, नए बाजार
C. उत्पाद विकास(IV) मौजूदा बाजार, नए उत्पाद
D. विविधीकरण(I) नए उत्पाद, नए बाजार

74. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I  (बीमा संविदाएं)
सूची-II (बीमा योग्य हित की उपस्थिति समय)
A. नौवहन बीमा(I) नए उत्पाद, नए बाजार
B. जीवन बीमा(II) सम्पूर्ण बीमा संविदा दौरान
C. अग्नि शमन बीमा(III) विषय सामग्री के हानि के समय पर
D. सामान्य बीमा(IV) बीमा संविदा प्रभावी होने के समय पर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान :

सूची – I (बीमा संविदाएँ)सूची – II (बीमा योग्य हित की उपस्थिति समय)
A. नौकहन बीमा(III) विषय सामग्री के हानि के समय पर
B. जीवन बीमा(IV) बीमा संविदा प्रभावी होने के समय पर
C. अग्नि शमन बीमा(I) दोनों, संविदा के समय तथा विषय सामग्री के हानि के समय
D. सामान्य बीमा(II) सम्पूर्ण बीमा संविदा दौरान

75. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (आयकर कटौतियाँ)
सूची-II (संबंधित धाराएँ)
A. भुगतान किए गए किराए के संदर्भ में कटौती(I) 80 जी जी सी
B. कंपनी द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए योगदान के संदर्भ में कटौती(II) 80 जी जी
C. किसी व्यक्ति द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए योगदान के संदर्भ में कटौती(III) 80 जी जी ए
D. वैज्ञानिक शोध हेतु निश्चित चंदे के संदर्भ में कटौती(IV) 80 जी जी बी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) : NTA ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।

76. भारत से निर्यात के सन्दर्भ में, पोर्ट (बंदरगाह) प्रक्रिया एवं सीमा शुल्क निपटान की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को क्रमवार सजाएं:

A. सी एवं एफ एजेंट शिपिंग कंपनी को मेट्स रसीद प्रस्तुत करता है
B. शिपिंग कंपनी लेडिंग बिल जारी करती है। सी एन्ड एफ एजेंट आयातक को लेडिंग बिल एवं अन्य दस्तावेज भेजता है
C. सी एन्ड एफ एजेंट निर्यातक से दस्तावेज प्राप्त करता है, कार्गो की डिलीवरी प्राप्त करता है तथा शिपमेंट होने तक कार्गो को भंडारण गृह में रखता है
D. मास्टर ऑफ वेसल की रसीद पोर्ट के शेड अधिकारी को जारी करता है।
E. कार्गो को लेडिंग के लिए पोर्ट शेड में लाया जाता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (b) C, E, D, A, B
Solution:

भारत से निर्यात के संदर्भ में पोर्ट (बंदरगाह) प्रक्रिया एवं सीमा शुल्क निपटान की क्रमवार प्रक्रिया:

77. लेखा परीक्षा के निम्नलिखित सारगर्भित अंकेक्षणों के सही अनुक्रम को तीक्षणता के बढ़ते क्रम में चुनिए :

A. विशेष लेखा परीक्षा
B. आंतरिक लेखा परीक्षा
C. आंतरिक जाँच
D. वार्षिक लेखा परीक्षा
E. अंतरिम लेखा परीक्षा
नीचे दिए गए विकल्पों में से अंकेक्षणों की तीक्षणता के बढ़ते क्रम का सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) C, B, E, D, A
Solution:

लेखा परीक्षा के निम्नलिखित सारगर्भित अंकेक्षणों का बढ़ते क्रम में सही अनुक्रम :

78. प्रतिगमन विश्लेषण का प्रयोग करते हुए, माँग समीकरण के आकलन की प्रक्रिया के निम्नलिखित कदमों का सही अनुक्रम क्या है?

A. प्रत्येक चर अथवा परोक्षी के संबंध में डेटा प्राप्त करना
B. प्रवण गुणांक का आकलन करना
C. मॉडल विशिष्टताएं निर्धारित करना
D. माँग समीकरण के प्रकायत्मिक रूप का निर्माण करना
E. प्रतिगमन परिणामों का मूल्यांकन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) C, A, D, B, E
Solution:

प्रतिगमन विश्लेषण का प्रयोग करते हुए, माँग समीकरण के आकलन की प्रक्रिया के निम्नलिखित कदमों का सही अनुक्रम :

79. निम्नलिखित को अंतर्राष्ट्रीय अंतरपणन प्रचालन के तार्किक अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. अवसर की पहचान करना
B. संपत्ति का क्रय
C. पण्य (ट्रांजेक्शन) लागत की समीक्षा
D. लाभ प्राप्त करना
E. संपत्ति विक्रय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) A, C, B, E, D
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय अंतरपणन प्रचालन के तार्किक अनुक्रम:

80. निम्नलिखित सोपानों को सांख्यिकीय परिकल्पना के परीक्षण के लिए क्रमबद्ध व्यवस्थित कीजिए:

A. सांख्यिकी परीक्षण का चुनाव
B. परिकल्पना बनाना
C. प्रतिदर्श आँकड़ा एकत्र करना
D. सार्थकता का स्तर निर्धारित करना
E. परिणाम प्राप्त करना और निर्णय लेना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) B, D, C, A, E
Solution:

निम्नलिखित सोपानों को सांख्यिकीय परिकल्पना के परीक्षण के लिए क्रमबद्ध प्रक्रिया :