NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 दृश्य कला (VISUAL ART)

Total Questions: 100

51. वे कलाकार निम्नलिखित में से कौन से हैं जिन्होंने विषय की औपचारिक शिक्षा नहीं प्राप्त की?

A.सुधीर पटवर्धन
B. गीवे पटेल
C. माधवी पारिख
D. एफ.एन. सूज़ा
E. एस.एच. रज़ा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:

वे कलाकार निम्नलिखित में से सुधीर पटवर्धन, गीव पटेल और माधवी पारिख है जिन्होंने विषय की औपचारिक शिक्षा नहीं प्राप्त की थी। सुधीर पटवर्धन स्वशिक्षित चित्रकार थे और पेशे से रेडियो लॉजिस्ट के रूप में जाने जाते थे। इन्हीं के कलाकार मित्र गीव पटेल जो पेशे से रेडिओ लॉजिस्ट थे। माधवी पारिख का जन्म 1942 ई. में अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। इन्हें चित्रकला का प्रोत्साहन इनके पति मनु पारेख से मिला था।

52. जैन तीर्थकरों को चिन्हित कीजिए:

A. आदिनाथ
B. जगन्नाथ
C. तारानाथ
D. नेमिनाथ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और D
Solution:

जैन धर्म श्रमण परम्परा से निकला है तथा इसके प्रवर्तक है 24 तीर्थकर, जिनमें प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) तथा अन्तिम तीर्थकर महावीर स्वामी है। इन्हीं 24 तीर्थकरों में से 21वें नम्बर पर नेमिनाथ का नाम आता है। श्वेताम्बर व दिगम्बर जैन पन्थ के दो सम्प्रदाय है तथा इनके ग्रन्थ समयसार व तत्वार्थ सूत्र है। जैनों के प्रार्थना स्थल जिनालय या मन्दिर कहलाते हैं।

53. एंडी वारहोल की कृतियाँ आधारित हैं:

A. मर्लिन मुनरो
B. बिल क्लिंटन
C. एल्विस प्रेसली
D. डोनाल्ड ट्रंप
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और C
Solution:

एंडी वारहोल की कृतियाँ मर्लिन मुनरो और एल्विस प्रेसली पर आधारित है। एंडी बारहोल (1928-1987) एक अमेरिकी दृश्य कलाकार फिल्म निर्देशक, निर्माता और पॉप कला आन्दोलन में अग्रणी व्यक्ति थे। उनकी रचनाएँ कलात्मक अभिव्यक्ति, विज्ञापन और सेलिब्रिटी संस्कृति के बीच संबंधों का पता लगाती है, जो 1960 के दशक तक फली-फूली और पेंटिंग, सिल्कस्क्रीनिंग, फोटोग्राफी, फिल्म और मूर्तिकला सहित विभिन्न प्रकार के मीडिया का विस्तार किया।

54. जापान में जूमोन काल से संबंधित कलाकृतियाँ निम्नलिखित में से कौन सी हैं:

A. फ्लेम वेयर
B. डोगु
C. डोताकु
D. हनीवा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C और D
Solution:

जापा में जूमोन काल से संबंधित कलाकृतियाँ निम्नलिखित में से फ्लेम वेयर, दोत्कू और हमीवा है। जापानी इतिहास में जोमोन अवधि 14,000-300 ई.पू. है, जिसके दौरान जापान में एक विविध शिकारी संग्रहकर्ता और प्रारंभिक कृषिवादी आबादी एक आम जोमोन संस्कृति के माध्यम से एकजुट थी, जो काफी हद तक गतिहीनता और सांस्कृतिक जटिलता तक पहुंच गई थी।

55. यशोधर कृत षडांग निम्नलिखित में से किस विषय पर विचार-विमर्श से संबंधित है:

A. रूपभेद
B. प्राण
C. भाव
D. लावण्य योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A, C और D
Solution:

जयपुर के राजा जयसिंह प्रथम की सभा के विद्वान राजपुरोहित पण्डित यशोधर ने 11वीं शताब्दी में कामसूत्र की टीका 'जयमंगला' नाम से प्रस्तुत की। कामसूत्र के प्रथम अधिकरण के तीसरे अध्याय की टीका करते हुए यशोधर ने आलेख्य (चित्रकला) के छः अंग बताये है।
रूपभेदाः प्रमाणानि भावलावण्य योजनम् ।
सादृश्यं वर्णिका भंग इति चित्र षडंगःकम् ।।

56. निम्नलिखित में से कौन से चित्रकार अधिष्ठापन के लिए भी जाने जाते है:

A. विकास भट्टाचार्यजी
B. वेद नायर
C. विवान सुंदरम
D. गणेश पाइन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल B और C
Solution:

निम्नलिखित में से वेद नायर और विवानसुन्दरम् चित्रकार अधिष्ठापन के लिए भी जाने जाते हैं। आज भारत में इस्टॉलेशन कला को युवा चित्रकार सबसे अधिक गंभीरता से ले रहे हैं तथा इस पर बहुत अधिक फोकस किया जा रहा है। इस विधा में अनेक चित्रकार अपनी प्रतिभा को दर्शा रहे हैं विवान सुन्दरम, एम.एफ. हुसैन, वेद नायर, रत्नावली कान्त, सुबोध केरकर, सुबोध गुप्ता, नवजोत अल्ताफ, चिन्तन उपाध्याय, नलिनी मालिनी आदि संस्थापन प्रस्तुतियों को अंकित करते हैं।

57. ललित कला अकादमी के अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन से व्यक्ति थे?

A. संखो चौधरी
B. धनराज भगत
C. आर.बी. भास्करन
D. रथिन मित्रा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और C
Solution:

ललित कला अकादमी के अध्यक्ष निम्नलिखित में से संखो चौधरी और आर.बी. भास्कर थे। शंखो चौधरी राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली के फेलो (सदस्य) वर्ष 1982 में बने थे और राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली के सचिव 1974 में नियुक्त हुए थे। आर.बी. भास्करन का जन्म 1942 ई. में हुआ था। भास्करन एक दार्शनिक चित्रकार है, उन्होंने अपना सारा जीवन, मनुष्य जीवन को समझने में व्यतीत कर दिया था।

58. निम्नलिखित में से कौन से मूर्तिकार पाषाण मूर्तिशिल्प के लिए जाने जाते हैं:

A. रमेश पटेरिया
B. वी.आर. खजूरिया
C. चिन्तामणि कर
D. नागजी पटेल
E. पी. चंद्रविनोद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B और D
Solution:

निम्नलिखित में से रमेश पटेरिया, बी.आर.खजूरिया और नागजी पटेल नामक मूर्तिकारों ने पाषाण मूर्तिशिल्प के लिए जाने जाते हैं। रमेश पटेरिया का जन्म 1937 ई.में राजस्थान में हुआ था। बी.आर.खजूरिया का जन्म 1934 ई. में जम्मू में हुआ था ये एक कलाकार और मूर्तिकार थे। उन्होंने संगीत और ललित कला संस्थान जम्मू में मूर्तिकार विभाग में सेवा की थी। नागजी पटेल का जन्म 1937 ई. में बड़ौदा गुजरात में हुआ था। इनके मूर्तिशिल्पों का अधिकांश विषय पशु आकृति ही रहा है।

59. निम्नलिखित में से किन शहरों में राष्ट्रीय आधुनिक कला विधि (नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट) है:

A. अहमदाबाद
B. चेन्नई
C. मुंबई
D. दिल्ली
E. बैंगलोर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल C, D और E
Solution:निम्नलिखित में से मुम्बई, दिल्ली और बेंगलोर शहरों राष्ट्रीय आधुनिक कला वीथी (नेशन गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट) स्थित है।

60. निम्नलिखित में से विज्ञापन (एड) गुरूओं को चिन्हित कीजिए:

A. रघुराय
B. पियूष पाण्डेय
C. एलेक पदमसी
D. आर.के. लक्ष्मण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

निम्नलिखित में से पीयूष पाण्डेय और एलिक पद्मश्री विज्ञापन (एड) गुरुओं में चिन्हित है। पीयूष पांडे एक विज्ञापन पेशेवर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर वर्ल्डवाइड (2019) है। और ओगिल्वी (एजेंसी) के भारत के कार्यकारी अध्यक्ष है और 2016 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। एलिक पद्मश्री (1928 से 2018) एक भारतीय रंगमंच व्यक्तित्व और विज्ञापन फिल्म निर्माता थे। उन्होंने 1982 की ब्रिटिश काल की फिल्म गाँधी में मुहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई थी।