Solution:मानस का हंस उपन्यास के पात्र- अब्दुल्ला बेग, मोहिनी बाई, मेधा भगत, पण्डित आत्माराम, भैरोसिंह, रतना आदि। 'मानस का हंस' (1972 ई.) अमृतलाल नागर द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास है। यह गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर लिखा गया है।
इनके अन्य उपन्यास - महाकाल (1947 ई.), सेठ बांकेलाल (1955 ई.), बूँद और समुद्र (1956 ई.), शतरंज के मोहरे (1959 ई.), सुहाग के नुपूर (1960 ई.), अमृत और विष (1966 ई.), नाच्यौ बहुत गोपाल (1978 ई.), खंजन नयन (1981 ई.) आदि।
"मैला आँचल" (1954 ई.) फणीश्वरनाथ रेणु का आंचलिक उपन्यास है। जिसमें पूर्णिया जिले के मेरीगंज गाँव की कथा है।
मैला आँचल के प्रमुख पात्र - सुमिरत दास, डॉ. प्रशान्त, कमली, बावनदास, बलदेव, लक्ष्मी और तहसीलदार विश्वनाथ आदि।
• 'तमस' (1973 ई.) भीष्म साहनी का उपन्यास है। यह भारत विभाजन की साम्प्रदायिक विभीषिका पर आधारित है।
तमस उपन्यास के प्रमुख पात्र - 'इकबाल सिंह' रिचर्ड, लीजा, देवदत्त, जनरैल, अजीत सिंह, मास्टर रामदास आदि।