NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – I)Total Questions: 10031. निर्माताओं एवं खुदरा व्यापारियों के लिए अपनी पेशकश को बैंड करने के कारण निम्नलिखित में से कौन-से हैं?A. उत्पाद की गुणवत्ता के स्तर को मापने में सहायक होता है B. प्रीमियम कीमत निर्धारण में समर्थ बनाता है C. कार्पोरेट पहचान कार्यक्रमों में सहायक होता है। D. किसी उत्पाद के स्रोत के सन्दर्भ में सूचना प्रदान करता है E. ग्राहक की निष्ठा को विकसित करता है नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:(a) केवल A, B, C और E(b) केवल B, C और E(c) केवल A, B, C और D(d) केवल A, D और ECorrect Answer: (b) केवल B, C और ESolution:निर्माताओं एवं खुदरा व्यापारियों के लिए अपनी पेशकश को बैंड करने के कारण निम्नवत है- (i) ग्राहक पहचान बढ़ाना (ii) ग्राहकों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना; (iii) प्रीमियम कीमत निर्धारण में समर्थ बनाना; (iv)ग्राहक की निष्ठा को विकसित करता है।32. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिएसूची-I (प्रयोजन) सूची-II ( समिति)A. इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (EFT) के सभी पहलुओं का अध्ययन करनाIV. राशिद जिलानी समिति (1992)B. एन.बी.एफ.सी. पर कार्य समूहIII. सोदुआनी समिति (1994)C. ऋण/उधार की वैकल्पिक विधियों पर सुझाव देनाI. मालोगम समिति (1995)D. विदेशी विनिमय बाजार पर विशेषज्ञ समूहII. शेरे समिति (1995)निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) A-III, B-I, C-II, D-IV(b) A-II, B-I, C-III, D-IV(c) A-I, B-III, C-II, D-IV(d) A-IV, B-III, C-I, D-IICorrect Answer: (d) A-IV, B-III, C-I, D-IISolution:सूची-I का सूची-II से मिलान निम्नवत है-सूची–I (प्रयोजन)सूची–II (समिति)A. इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (ई.एफ.टी.) के सभी पहलुओं का अध्ययन करनाI. शेरे समिति (1995)B. एन.बी.एफ.सी. पर कार्य समूहII. मालोगम समिति (1995)C. ऋण/उधार की वैकल्पिक विधियों पर सुझाव देनाIII. राशिद जिलानी समिति (1992)D. विदेशी विनिमय बाजार पर विशेषज्ञ समूहIV. सोधानी समिति (1994)33. ग्राहकों के सन्दर्भ में नैतिक एवं सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित क्षेत्र कौन-से हैं?A. उत्पादन सुरक्षा B. उचित मूल्य C. उचित वेतन D. टी क्यूएम E. समुचित प्रकटीकरण एवं सूचना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल C और D(b) केवल C, D और E(c) केवल A और E(d) केवल A, B और ECorrect Answer: (d) केवल A, B और ESolution:ग्राहको के सन्दर्भ में नैतिक एवं सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित क्षेत्र मुख्यः उत्पाद सुरक्षा, उचित मूल्य व समुचित प्रकटीकरण एवं सूचना है। ग्रहक जिन कंपनियो के साथ व्यापार करते हैं उनसे अपेक्षा करते है कि वे उनके साथ नैतिक व्यवहार करें।यह सुनिनिश्चित करने के लिए कि कंपनियां ग्राहकों के प्रति अपनी कानूनी और नैतिक जिम्मेदारियाँ पूरा करती है।34. निम्नलिखित में से किसी वस्तु की माँग में वृद्धि के कौन-से कारण हैं?A. उपभोक्ता के आय में वृद्धि B. स्थानापन्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि C. संपूरकों के मूल्य में वृद्धि D. स्थानापन्न वस्तुओं की संख्या में वृद्धि E. पण्य वस्तुओं की पसंद में वृद्धि नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल A, B और C(b) केवल C, D और E(c) केवल B, D और E(d) केवल A, B और ECorrect Answer: (d) केवल A, B और ESolution:किसी वस्तु के माँग में वृद्धि के निम्न कारण है : (i)उपभोक्त की आय में वृद्धि (ii)स्थानापन्न वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि (iii) पण्य वस्तुओं की पसंद में वृद्धि35. निम्नलिखित वस्तुओं एवं सेवाओं की माँग को उल्लेखनीय आय लोच के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए:A. सामान्य उपभोग सेवाएँ B. आवश्यक वस्तुएँ C. विलास वस्तुएँ D. निम्नस्तरीय वस्तुएँ E. सेवाएँ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) D, B, A, E, C(b) D, C, B, A, E(c) C, E, B, A, D(d) B, A, D, C, ECorrect Answer: (a) D, B, A, E, CSolution:मांग की आय लोच:- मांग की आय लोच के अनुसार यह ग्रहकों की आय में परिवर्तन के परिणामस्वरूप मांग में लोच है। इसे आय में प्रतिशत परिवर्तन के लिए मांग की मात्रा में प्रतिशत परिवर्तन के रूप में व्यक्त किया जाता है। इसको निम्न तरीके से बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जा सकता हैं। निम्न स्तरीय वस्तुएँ → आवश्यक वस्तुएँ → सामान्य उपभोग → सेवाएँ → सेवाएँ → विलास वस्तुएँ।36. 'A' एक मोबाइल नाबालिक 'B' को बेचता है जोकि इसका भुगतान चेक द्वारा करता है। 'A' चेक को 'C' के लिए पृष्ठांकित कर देता है जो इसे विश्वास व मूल्य के रूप में लेता है और चेक को भुगतान के लिए प्रस्तुत किए जाने पर अस्वीकृत कर दिया जाता है। क्या 'C' चेक के भुगतान के लिए बाध्य (लागू करना) कर सकता है।(a) 'C' चेक भुगतान के लिए केवल 'A' को बाध्य कर सकता है।(b) 'C' चेक के भुगतान के लिए 'A' अथवा 'B' को बाध्य कर सकता है।(c) 'C' चेक के भुगतान हेतु 'A' और 'B' दोनों को बाध्य कर सकता है।(d) 'C' चेक भुगतान के लिए केवल 'B' को बाध्य कर सकता है।Correct Answer: (a) 'C' चेक भुगतान के लिए केवल 'A' को बाध्य कर सकता है।Solution:परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 26 के अनुसार, एक नाबालिक ऐसे लिखतों को निकाल सकता है, पृष्ठांकित कर सकता है, वितरित कर सकता है, और बातचीत कर सकता है, ताकि वह अपने अलावा सभी पक्षों को बाध्य कर सके। इसलिए C, B से दावा नही कर सकता, जो नाबालिग होने के कारण चेक पर कोई देनदारी नही रखता है। अतः 'C' चेक भुगतान के लिए केवल 'A' को बाध्य कर सकता है।37. प्रक्रिया लागत के सोपानों को आरम्भ से तथा प्रक्रियाधीन इन्वेन्ट्री पर समाप्ति के अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :A. कुल लागत का सार में प्रक्रिया मालसूची का वर्णन प्रस्तुत करना B. समतुल्य इकाई के सन्दर्भ में उत्पाद की गणना करना C. प्रति समतुल्य इकाई लागत की गणना करना D. भौतिक इकाइयों (उत्पाद) के प्रवाह का सार प्रस्तुत करना E. कार्य पूर्ण करने वाली इकाइयों और समाप्ति प्रक्रियाधीन इकाइयों के लिए कुल लागत निर्दिष्ट करना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) D, B, A, C, E(b) B, C, D, A, E(c) C, B, A, D, E(d) E, D, A, B, CCorrect Answer: (a) D, B, A, C, ESolution:प्रक्रिया लागतः प्रक्रिया लागत निर्धारण एक ऐसी विधि है जिसमें उत्पाद दो या दो से अधिक प्रक्रियाओं से गुजरते हैं। उक्त अवधि के दौरान उत्पादित इकाइयों की संख्या के आधार पर लागतों को अलग-अलग प्रक्रियाओं या परिचालनों को सौंपाचार्ज किया जाता है। इसका उपयोग अमतौर पर कागज, स्टील, साबुन, दवाइयाँ, वनस्पति तेल, पेंट, रबर, रसायन आदि जैसी विनिर्माण इकाइयों में व्यापक रूप से किया जाता है। प्रक्रिया लागत के सोपानों को आरम्भ से तथा प्रक्रियाधीन इन्वेन्ट्री पर समाप्ति के अनुक्रम में व्यवस्थित प्रक्रिया निम्न प्रकार की होती है- 38. निम्नलिखित देशों का कौनसा एक समूह आसियान के सदस्य देश हैं?(a) लाओस, कंबोडिया, ब्रुनेई(b) मलेशिया, थाईलैंड, ताइवान(c) म्यांमार, सिंगापुर, हांगकांग(d) फिजी, लाओस, कंबोडियाCorrect Answer: (a) लाओस, कंबोडिया, ब्रुनेईSolution:The Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) (आसियान) दक्षिण पूर्व एशियाई देशो का एक अंतर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसमें इंडोनेशिया, वियतनाम, लाओस, ब्रुनेई, थाइलैंड, म्यांमार, फिलीपींस, कंबोडिया, सिंगापुर और मलेशिया शमिल हैं।39. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए सूची-I (रिटेल स्टोर प्रारूप)सूची-II (उत्पाद वर्गीकरण)A. डिस्काउंटII. चौड़ा एवं उथलाB. स्पेशियलिटीI. बहुत संकरा एवं गहराC. कैटेगरी किलरIII. चौड़ा एवं गहराD. सुपर मार्केटIV. संकरा एवं बहुत गहरानिम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) A-II, B-I, C-III, D-IV(b) A-I, B-II, C-III, D-IV(c) A-IV, B-II, C-III, D-I(d) A-II, B-I, C-IV, D-IIICorrect Answer: (d) A-II, B-I, C-IV, D-IIISolution:सूची-I का सूची-II से मिलान निम्न प्रकार है- सूची-I (रिटेल स्टोर प्रारूप)सूची-II (उत्पाद वर्गीकरण)A. डिस्काउंटII. चौड़ा एवं उथलाB. स्पेशियलिटीI. बहुत संकरा एवं गहराC. कैटेगरी किलरIV. संकरा एवं बहुत गहराD. सुपर मार्केटIII. चौड़ा एवं गहरा40. यदि सूचना के अधिकार 2005 के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने संबंधी आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो CPIO/SPIO का सूचना (जानकारी) प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए निम्नलिखित क्या-क्या प्रस्तुत करने का वैधानिक कर्त्तव्य है?A. सूचना आयुक्त की शक्तियाँ एवं कार्य। B. आवेदन अस्वीकार करने का कारण। C. लोक-प्राधिकारियों के वैधानिक कर्त्तव्य । D. अपीलकर्ता प्राधिकारी संबंधी विवरण । E. इस प्रकार के अस्वीकरण के विरुद्ध अपील करें हेतु वरीय अवधि। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल A, B और C(b) केवल B, C और D(c) केवल A, C और E(d) केवल B, D और ECorrect Answer: (d) केवल B, D और ESolution:यदि सूचना के अधिकार 2005 के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने संबंधी आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो CPIO/SPIO का सूचना (जानकारी) प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए निम्नलिखित प्रस्तुत करने का वैधानिक कर्तव्य है। (1) आवेदन अस्वीकार करने का कारण बताना। (2) अपीलकर्ता प्राधिकारी संबंधी विवरण प्रस्तुत करना। (3) वह अवधि जिसके अन्दर वह अपील कर सकता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »