NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

41. आय कर अधिनियम 1961 के अंतर्गत बंद होने या जारी रखने का निर्णय के मामले में उपयुक्त कर योजना दृष्टिकोण योजना कौन-से हैं?

A. व्यावसायिक हानि और गैरसमायोजित हास को अग्रसारित किया जाता है और लाभ तथा हानि के साथ समायोजित किया जा सकता है।
B. हानिग्रस्त कम्पनी और लाभकारी कम्पनी का कर लाभ प्राप्त करने हेतु एक साथ विलय किया जा सकता है।
C. व्यवसाय बंद किया जाता है जिस वर्ष में उस वर्ष के लिए 33 AB और 115 VT धारा के अंतर्गत कटौती का लाभ वापस लिया जा सकता है उसे कर योग्य माना जा सकता है।
D. . अधिनियम की धारा 80 IB / 80 IC शर्त के अंतर्गत ऐसे उपक्रम को कटौती स्वीकृत की जाती है।
E. एक व्यक्ति के पास एक से अधिक व्यवसाय है तो हानि जनित व्यवसाय को बंद नहीं किया जा सकता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, C और E
Solution:

आय कर अधिनियम 1961 के अंतर्गत बंद होने या जारी रखने का निर्णय के मामले में उपयुक्त कर योजना दृष्टिकोण योजना में निम्न बिन्दु सम्मिलित हैं :
(A) व्यावसायिक हानि और गैर-समायोजित हास को अग्रसारित किया जाता है और लाभ तथा हानि के साथ समायोजित किया जा सकता है।
(B) व्यवसाय बंद किया जाता है जिस वर्ष में उस वर्ष के लिए 33 AB और 115 VT धारा के अंतर्गत कटौती का लाभ वापस लिया जा सकता है उसे कर योग्य माना जा सकता है।
(E) एक व्यक्ति के पास एक से अधिक व्यवसाय है तो हानि जनित व्यवसाय को बंद नहीं किया जा सकता है।

42. कोलिन्स द्वारा सुझाए गए निम्नलिखित नेतृत्व स्तरों को कालानुक्रम के उच्च क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

A. नेतृत्वकर्ता सक्षम प्रबन्धक होता है
B. नेतृत्वकर्ता कार्यकारी अधिकारी होता है।
C. नेतृत्वकर्ता अत्यधिक समर्थ व्यक्ति होता है
D. नेतृत्वकर्ता एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता होता है
E. नेतृत्वकर्ता टीम सदस्य (सभागी) के रूप में कार्य करने वाला होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) C, E, A, D, B
Solution:

नेतृत्व स्तर:- जो कंपनियाँ बाजार में स्थायी उपस्थिति चाहती हैं उन्हें नेतृत्व करने के लिए असाधारण व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। ये लोग, जिन्हें व्यवसाय शोर्धकर्ता जिम कालिन्स "स्तर 5" के नेता कहते हैं, कार्यकारी क्षमताओं के एक अद्वितीय संयोजन का प्रतिनिधित्व करते हैं, कुछ ऐसा जो उन्हें यह सुनिश्चित करने की अनुमति देता है कि उनके संगठन जो भी करते है उसमें सर्वश्रेष्ठ बनें। स्तर 5 नेतृत्व की अवधारणा अद्वितीय हैं क्योंकि यह अनुभवजन्य साक्ष्य पर आधारित है। कोलिन्स की खोज उनके अध्ययन के दौरान खोजी गई क्षमताओं और लक्षणों के पदानुक्रम पर आधारित थी, जो निम्न :
1.नेतृत्वकर्ता अत्यधिक समर्थ व्यक्ति होते हैं।
2. नेतृत्वकर्ता टीम सदस्य (सभागी) के रूप में कार्य करने वाला होता है।
3. नेतृत्वकर्ता सक्षम प्रबन्धक होता है।
4. नेतृत्वकर्ता एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता होता है।
5. नेतृत्वकर्ता कार्यकारी अधिकारी होता है।

43. पराकर्म प्रपत्र को नकारने हेतु वसूली अधिकार में आने वाले निम्नलिखित चरणों (सोपानों) को तार्किक अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. निकराई (नोटिंग)
B. मुआवजा (प्रतिकार)
C. नकार-प्रमाणन
D. अस्वीकार करने संबंधी नोटिस
E. शास्तियाँ (अर्थदंड)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) D, A, C, B, E
Solution:

परकाम्य लिखत : एक परक्राम्य लिखत का कभी- कभी अनादरण हो सकता है, जिसका अर्थ है कि भुगतान के लिए जिम्मेदार पक्ष भुगतान करने में उपेक्षा करता है। अनादर की उचित सूचना प्रस्तुत करने के बाद धारक को राशि की वसूली के लिए मुकदमा दायर करने का अधिकार है।
हालांकि, मुकदमा दर्ज करने से पहले उसे अनादरण की वास्तुविकता के बारे में नोटरी पब्लिक का प्रमाणीकरण प्राप्त करने की अनुमति भी होती है। इसके वसूली अधिकार की तार्किक प्रक्रिया निम्न है:

44. विलय एवं अधिग्रहण द्वारा उत्पन्न दुश्चिंता के निराकरण हेतु निम्नलिखित में से किन हस्तक्षेपों का प्रयोग किया जा सकता है?

A. एकीकरण प्रक्रिया को तेज करना
B. नवीन दृष्टि, समान लक्ष्य और संगठित प्रतीकों को सुस्पष्ट करना
C. कर्मचारियों को परामर्श एवं प्रतिबल प्रबन्धन प्रशिक्षण देना
D. सेवा समापन समारोह जैसे कार्यों को बंद करना
E. पति पत्नी, मित्रों, पर्यवेक्षकों एवं सहकर्मियों द्वारा सामाजिक सहायता देना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, C और E
Solution:

विलय एवं अधिग्रहण द्वारा उत्पन्न चिंता, तनाव कर्मचारी के कार्यबल पर सबसे बड़े प्रभावों में से एक है। जब बड़े परिवर्तन हो रहे हो तो उसकी (एकीकरण) प्रक्रिया को तेजी से करना चाहिए। उसके साथ-2 कर्मचारियों को परामर्श एवं प्रतिबल प्रबन्धन प्रशिक्षण देना चाहिए इसके अलावा उन्हे समाजिक सहायता की आवश्यकता होती है।

45. सीधे वेतन आधारित बिक्री प्रतिकर योजना की हानियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?

A. बिक्री की मात्रा पर लाभ से अधिक बल दिया जाता है
B. बिक्री-प्रतिनिधि ग्राहकों को अति संचय करवा सकता है
C. अभिप्रेरण प्रभाव कम होता है।
D. शीर्ष बिक्री कर्ताओं को आकर्षित करना या बनाए रखना कठिन होता है
E. बिक्री-प्रतिनिधि उस उत्पाद पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं जिसके विक्रय में कम करना पड़े प्रयास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल C, D और E
Solution:

सीधे वेतन मुआवजा :- सीधे वेतन मुआवजा योजना में, एक कर्मचारी को नियमित अंतराल पर, आमतौर पर मासिक या हर दो सप्ताह में भुगतान की जाने वाली वार्षिक मुआवजे की एक निर्धारित राशि प्राप्त होती है। इसके निम्न हानियाँ है
1. अभिप्रेरण प्रभाव कम होता है।
2. शीर्ष बिक्री कर्ताओं को आकर्षित करना या बनाए रखना कठिन होता है।
3. बिक्री प्रतिनिधि उस उत्पाद पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं जिसके विक्रय में कम प्रयास करना पड़े।

46. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए

सूची–I (अवधारणा)सूची–II (उद्देश्य/प्रयोग)
A. चालित व्यापार अवधारणाI. एक अवधि से दूसरे अवधि के एक फर्म द्वारा सामान लेखाकरण
B. समरूपताII. किसी एक मद या घटना के सापेक्षित आकार या महत्व से संबंध स्थापित कराना
C. लागत संकल्पनाIII. एक व्यवसायिक इकाई के दिवालिया होने की एक अनुपयुक्त अवधारणा
D. भौतिकताIV. परिसंपत्तियों के लिए लेखा हेतु प्रयुक्त सामान्य आधार

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सूची-I का सूची-II से मिलान निम्न प्रकार से है:

सूची–I (लेखांकन अवधारणाएँ)सूची–II (उद्देश्य/प्रयोग)
A. सतत् व्यापार अवधारणाIII. एक व्यावसायिक इकाई के दिवालिया होने की एक अनुपयुक्त अवधारणा
B. समरूपताI. एक अवधि से दूसरे अवधि के एक फर्म द्वारा सामान लेखाकरण
C. लागत संकल्पनाIV. परिसंपत्तियों के लिए लेखा हेतु प्रयुक्त सामान्य आधार
D. भौतिकताII. किसी एक मद या घटना के सापेक्षित आकार या महत्व से संबंध स्थापित कराना

47. कोई कम्पनी जब वह अपने को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने संबंधी कार्यनीति को बना रही होती है। तो उसके द्वारा अनुसरण किए जाने वाले चरण हैं:

A. कब इसकी शुरूआत (प्रवेश) करना है, इसका निर्णय करना।
B. किन बाजारों में प्रवेश करना है, इसका निर्णय करना।
C. वैश्विक स्तर पर स्थापित होना या नहीं होना, इसका निर्णय करना।
D. प्रवेश के तरीके (साधन) का चुनाव करना।
E. चुनी हुई बाजार में कैसे प्रवेश पाना है, इसका निर्णय करना।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) C, B, A, E, D
Solution:

कोई कंपनी जब वह अपने को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने संबंधी कार्यनीति को बना रही होती है तो उसके द्वारा अनुसरण किए जाने वाले चरण है:

48. किसी नाबालिग को बालिग होने वाली उम्र पार कर लेने के पश्चात्, उस नाबालिग द्वारा किया गया करार______

Correct Answer: (b) उसके द्वारा अनुसमर्थित नहीं किया जा सकता है।
Solution:

भारतीय वयस्कता अधिनियम, 1875 :- भारत में सभी व्यक्तियों की वयस्कता की आयु 18 वर्ष निर्धारित है। यदि किसी नाबालिग की देखभाल करने वाला कोई अभिभावक या कोर्ट ऑफ वार्ड है, तो उसकी वयस्कता की आयु 21 वर्ष हो जाती है।
इसलिए 18 वर्ष से कम उम्र की पार्टी के साथ कोई भी अनुबंध अधिनियम के अनुसार अमान्य है। इसलिए किसी नाबालिग का बालिग होने वाली उम्र पार कर लेने के पश्चात उस नाबालिग द्वारा किया गया करार उसके द्वारा अनुसर्थित नहीं किया जा सकता है।

49. निम्नलिखित में से किस खंडीकरण मानदंडों में उपभोक्ता के चयन संबंधी व्यवहार की पूर्वानुमेयता सर्वाधिक होती है?

Correct Answer: (c) व्यवहारपरक
Solution:

बाजार विभाजन :- बाजार विभाजन उपभोक्ताओं के लक्षित समूहों की पहचान करके उत्पादों और ब्रांडिंग को इस तरह से पहचानना चाहता है जो समूह के लिए आकर्षक हो।
बाजार विभाजन के प्रकार :- बाजार विभाजन के चार प्राथमिक प्रकार हैं हालांकि, एक प्रकार को आमतौर पर एक व्यक्तिगत खंड और एक संगठन खंड में विभाजित किया जा सकता है। इसलिए निम्न चार प्रकार के बाजार विभाजन हैं।
(i) जनसांख्यिकीय विभाजन :- इसमें बाजार को आयु, लिंग, आय, नस्ल, शिक्षा व व्यवसाय के आधार पर विभाजित किया जाता है।
(ii) भौगोलिक विभाजन :- यह ग्रहकों को भौतिक स्थान के आधार पर समूहित करता है, यह मानते हुए कि किसी दिए गए भौगोलिक क्षेत्र के लोगों की समान जरूरते हो सकती है। उपभोक्ता
(iii) व्यावहारिक विभाजन :- यह बाजार डेटा, क्रियाओं और ग्राहकों के निर्णय लेने के पैटर्न पर बहुत अधिक निर्भर करता है। यह दृष्टिकोण उपभोक्ताओं को इस आधार पर समूहित करता है कि उन्होने पहले बाजारों और उत्पादों के साथ कैसे व्यवहार किया है।
(iv) मनोवैज्ञानिक विभाजन :- सबसे कठिन बाजार विभाजन दृष्टिकोण मनोवैज्ञानिक विभाजन उपभोक्ताओं को उनकी जीवनशैली, व्यक्तित्व राय और रूचियों के आधार पर वर्गीकृत करने का प्रयास करता है।

50. उपभोक्ता प्रचार हेतु साधन निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

A. प्राइस ऑफ
B. रिफंड
C. कूपन
D. इवेंट स्पांसरशिप
E. ऑफ इन्वायस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल B, C और D
Solution:

उपभोक्ता प्रचार:- वे रणनितियाँ हैं जिनका उपयोग व्यवसाय अधिक ग्राहक प्राप्त करने या मौजूदा ग्राहकों के बीच ब्रांड वफादारी विकसित करने के लिए करते है। उपभोक्ता प्रचार उपकरण के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपने उत्पादो को खरीदने तथा प्रेरित करने के लिए निम्न उपकरण का प्रयोग करते हैं :
- रिफंड
- कूपन
- इवेंट स्पांसरशिप इत्यादि