NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

71. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में

अभिकथन A: जब एक साझेदार सेवा निवृत्त होता है तो वर्तमान मूल्य के अनुसार सभी परिसंपत्तियाँ और देयताओं को पुनर्मूल्यांकित किया जाता है।
कारण R: तुलनपत्र में परिसंपत्तियों और देयताओं के सही मूल्यों को दिखाना चाहिए।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:

अभिकथन A: जब एक साझेदार सेवा निवृत्त होना है तो वर्तमान मूल्य के अनुसार सभी परिसंपनियाँ और देयनाओं को पुनर्मूल्यांकित किया जाता है। अतः अभिकथन A सही है। कारण R : तुलनपत्र में परिसंपत्तियों और देयताओं के सही मूल्यों को दिखाना चाहिए।  अतः कारण (R) भी सही है किन्तु (R, A) की सही व्याख्या नहीं है।

72. जब एक अवयस्क बच्चे की आय को माता या पिता की आय में सम्मिलित किया जात है तो माता या पिता को कितनी कटौती की अनुमति होगी?

Correct Answer: (a) ₹1500
Solution:

नाबालिग की आय पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 10 (32) के तहत हर साल 1,500 रूपये तक की छूट है, तो इससे ऊपर की कोई भी आय माता-पिता की आय में जोड़ी जायेगी।

73. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आर आर बी) के अभिशासन हेतु वैधानिक / विधिक रूपरेखा कौन-से हैं?

A. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976
B. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1966
C. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अधिनियम, 1989
D. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949
E. भारतीय साझेदारी अधिनियम, 1932
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A और D
Solution:

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको (RRB) की स्थापना 26 सितम्बर 1975 को प्रख्यावित अध्यादेश और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के उद्देश्य से ग्नमीण क्षेत्रों में कृषि,व्यापार, वाणिज्य, उद्योग और अन्य उत्पादक गतिविधियों के विकास हेतु ऋण सुविधाए प्रदान की जाती हैं।

74. किसी प्रश्नावली से 'आर्डर बाएस' को दूर करने हेतु शोधकर्ता निम्नलिखित में से सामान्यतः किसका प्रयोग करता है?

A. केन्द्रीय प्रश्न
B. बहुविषयक ग्रिड प्रश्न
C. वातायन प्रविधि
D. फिल्टर प्रश्न
E. संकेतक प्रश्न
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल C, D और A
Solution:

किसी प्रश्नावली से 'आर्डर बाएस' को दूर करने हेतु शोधकर्ता निम्नलिखित में से सामान्यतः
(c) वातायन प्रविधि
(d) फिल्टर प्रश्न तथा
(a)केन्द्रीय प्रश्न का प्रयोग करता है।

75. निम्नलिखित किन परिस्थितियों व दशाओं में क्रेता सावधान का सिद्धांत लागू होता है?

Correct Answer: (d) जब क्रेता अपने उद्देश्यों के बारे में विक्रेता को सूचित नहीं करता और अपने स्वयं के कौशल एवं निर्णय पर निर्भर रहता है।
Solution:

क्रेता सावधान का सिद्धांत कहता है कि खरीदार अपनी पंसद के लिए स्वयं जिम्मेदार है, इसलिए यह सिद्धांत खरीदार को उसकी पसंद के प्रति अधिक जागरूक बनाने का प्रयास करता है। यह खरीदार का कर्तव्य है कि वह जो उत्पाद खरीद रहा है, उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता की जाँच करे। अर्थात् जब क्रेता अपने उद्देश्य के बारे में विक्रेता को सूचित नही करता और अपने स्वय के कौशल एवं निर्णय पर निर्भर रहता है, तो इस दशा में क्रेता सावधान का सिद्धांत लागू होता है।

76. एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी निम्त्र कर प्रणाली में लाभ और उच्च कर प्रणाली में हानि बनाने हेतु किस कीमत का प्रयोग करती है?

Correct Answer: (d) स्थानांतरण कीमत
Solution:

स्थानांतरण कीमत एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल बहुराष्ट्रीय निगम अपने मुनाफे को उन देशों से बाहर स्थानांतरित करने के लिए करते है जहाँ वे काम करते है और कर प्रणाली में हानि बनाने हेतु स्थानांतरित करते है। इस तकनीक में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी अपने समान और सेवाओं को कृत्रिम रूप से उच्च कीमत पर बेचती है। अतः बहुराष्ट्रीय कंपनी निम्न कर प्रणाली में लाभ और उच्च कर प्रणाली में हानि बनाने हेतु स्थानान्तरण कीमत का प्रयोग करती है।

77. वह आक्रामक कार्यनीति, जो नये उत्पादों या प्रौद्योगिकियों का आरंभ करती है जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा के नियम पुनः गढ़े जाते हैं तथा प्रतिस्पर्धी के साथ प्रत्यक्ष टकराव का परिहार होता है, उसे कहा जाता है :

Correct Answer: (b) बाईपास
Solution:

वह आक्रामक कार्यनीति, जो नये उत्पादों या प्रौद्योगिकियों का आरंभ करती है जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा के नियम पुनः गढ़े जाते हैं तथा प्रतिस्पर्धी के साथ प्रत्यक्ष टकराव का परिहार होता है, उसे 'बाई पास' (Bypass) कहा जाता है।

78. यह थे मत किसने दिया कि श्रमिक 'संपत्ति के जनक' और इसे राष्ट्रीय संपत्ति के किसी भी आकलन में शामिल करना चाहिए?

Correct Answer: (b) विलियम पेट्टी
Solution:

श्रमिक 'सम्पत्ति के जनक' थे और इसे राष्ट्रीय सम्पत्ति के किसी भी आकलन में शामिल करना चाहिए यह मत 'विलियम पेट्टी' के द्वारा दिया गया। जिनका जन्म 26 मई 1623 में रोम्से, हैम्पशायर, इंग्लैण्ड में हुआ था।

79. A और B बराबर के साझेदार हैं, जब साझेदारी समाप्त होती है तो उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 40,000 और ₹ 50,000 है। सभी परिसंपत्तियों के विक्रय एवं देयताओं के भुगतान के पश्चात् ₹ 80,000 रोकड़ शेष बचता है तो प्रापण पर कितनी धनराशि का लाभ या हानि होती है?

Correct Answer: (d) 10,000 (हानि)
Solution:

A की पूंजी - 40,000
B की पूंजी - 50,000
कुल पूंजी - 90,000
रोकड़ शेष - 80,000
हानि कुल पूंजी - रोकड़ शेष
90,000-80,000 = 10,000
वसूली पर 10,000 की हानि मानी जायेगी।

80. शोध अभिकल्प में प्रायोगिक निरूपण (निदान), निम्नलिखित में से किसके बारे में सूचित करता है?

Correct Answer: (b) स्वतंत्र चर को प्रभावित करना
Solution:

प्रायोगिक निरूपण प्रयोगकर्ताओं द्वारा हेर फेर किया गया कोई स्वतंत्र चर है, और इसका सटीक रूप किए जा रहे शोध के प्रकार पर निर्भर करता है अतः शोध अभिकल्प में प्रायोगिक निरूपण (निदान) स्वतंत्र चर को प्रभावित करता है।