NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

81. अंतःक्षेपी मुद्रा निम्न में से किसके द्वारा वर्णित होता है?

Correct Answer: (c) वह मुद्रा जिसके संदर्भ में घरेलू मुद्रा उद्धरित की जाती है।
Solution:

अंतः श्रेपी मुद्रा तब होती है जब कोई सरकार या केन्द्रीय बैंक अपनी घरेलू मुद्रा के बदले में विदेशी मुद्रा खरीदता या बेचता है, आमतौर पर विनिमय दर और व्यापार नीति को प्रभावित करने के इरादे से। अंतःक्षेपी मुद्रा, वह मुद्रा है जिसके संदर्भ में घरेलू मुद्रा उद्धरित की जाती है।

82. निम्नलिखित में से कौन निजी इक्विटी और उद्यम पूँजी की असामान्य विशेषता है?

Correct Answer: (b) उनके निवेश का उपयोग निवेशीय कम्पनियों के वित्तीय अथवा पुर्न संरचना के प्रचालन के लिए होता है।
Solution:

निजी इक्विटी किसी कंपनी या अन्य इकाई में निवेश की गई पूंजी है जो सार्वजनिक रूप से सूची बद्ध या कारोबार नही करती है। वेंचर कैपिटल स्टार्टअप्स या अन्य युवा व्यवसायो को दी जाने वाली फंडिंग है जो दीर्घकालिक विकास की क्षमता दिखाते हैं।अतः उनके निवेश का उपयोग निवेशीय कंपनियो के वित्तीय अथवा पुनर्संरचना के प्रचालन के लिए होता है। यह निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी की असामान्य विशेषता है।

83. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए

सूची–I (हर्फिन्डाल सूचकांक मान)सूची–II (बाजार का प्रकार)
A. शून्य (0)I. उत्पाद संघ के उच्च जोखिम सहित अल्पाधिकार
B. 0 – 1,000II. अल्पाधिकार
C. 1,000 – 1,800III. एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धा
D. 1,800 – 10,000IV. अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II से मिलान निम्न है-

सूची–I (हर्फिन्डाल सूचकांक मान)सूची–II (बाजार का प्रकार)
A. शून्य (0)IV. अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार
B. 0 – 1,000III. एकाधिकारवादी प्रतिस्पर्धा
C. 1,000 – 1,800II. अल्पाधिकार
D. 1,800 – 10,000I. उत्पाद संघ के उच्च जोखिम सहित अल्पाधिकार

84. सर्वाधिकारवाद जिसे सत्तावाद (प्राधिकारवाद) भी कहा जाता है, इसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक समूह अथवा राज्य के (प्राधिकार) की शक्ति के अधीन होती है। निम्नांकित में से कौन एक सर्वाधिकारवाद का एक प्रकार नहीं है?

Correct Answer: (d) रूढ़िवादी
Solution:

सर्वाधिकारवाद जिसे सत्तावाद (प्राधिकारवाद) भी कहा जाता है, इसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक समूह अथवा राज्य के (प्राधिकार) की शक्ति के अधीन होती है। सर्वाधिकारवाद तीन प्रकार से मुख्यतः होता है-
(i) धर्मशासित
(ii) दक्षिण पंथी
(iii) जनजातीय
अतः रूढ़िवादी सर्वाधिकारवाद का प्रकार नही है।

85. अवबोधन की प्रक्रिया में, प्रेरकों के चयन को प्रभावित करने वाला वाह कारक निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?

Correct Answer: (a) अनुभव
Solution:

अवबोधन की प्रक्रिया में, प्रेरकों के चयन को प्रभावित करने वाला बाह्य कारक है:-
(i) मेल-जोल
(ii) पुनरावृत्ति
(iii) विलक्षणता (अनूठापन)
अतः अनुभव आन्तरिक कारक है।

86. निम्नलिखित में से किन बाजार संरचनाओं में उत्पाद विभेदीकृत और अत्यधिक स्थानापन्न होते हैं?

A. पूर्ण प्रतिस्पर्धा
B. एकाधिकारी प्रतिस्पर्धा
C. अल्पाधिकार
D. द्वयधिकार
E. एकाधिकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल B, C और D
Solution:

एकाधिकारी प्रतिस्पर्धा, अल्पाधिकार प्रतिस्पर्धा और द्वयधिकार प्रतिस्पर्धा बाजार संरचनाओं में उत्पाद विभेदीकृत और अत्यधिक स्थानापन्न होते है। जब उत्पाद विभेदित होते है और एक दूसरे के पूर्ण विकल्प नही होते है, तो इसका परिणाम एक बाजार संरचना में होता है जिसे एकाधिकार प्रतिस्पर्धा कहा जाता हैं।

87. नीचे दो कथन दिए गए हैं:

कथन I : संभार-तंत्र प्रबन्धन का एकमात्र उद्देश्य फैक्ट्री से ग्राहकों को प्रस्तुत किए जा रहे उत्पादों संबंधी कार्यकलापों को समन्वित करना।
कथन II : संभार तंत्र प्रबन्धन विपणन कार्य का एकमात्र उत्तरदायित्व है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) कथन I और II दोनों गलत हैं
Solution:

कथन I: संभार तंत्र प्रबन्धन का एकमात्र उद्देश्य फैक्ट्री से ग्राहकों को प्रस्तुत किए जा रहे उत्पादों संबंधी कार्यकलापों को समन्वित करना। अतः अभिकथन (A) गलत है।
कथन II : संभार-तंत्र प्रबन्धन विपणन कार्य का एकमात्र उत्तरदायित्व है। अतः कारण (R) भी गलत है।

88. भुगतान संतुलन के किन खातों में, शासकीय मौद्रिक संस्थानों द्वारा स्वर्ण एवं विदेशी मुद्राओं का स्टॉक रखने (धारिता) में किए जाने वाले परिवर्तनों का लेखा-जोखा किया जाता है?

Correct Answer: (c) शासकीय (ऑफिसियल) आरक्षिति खाता
Solution:

शासकीय (ऑफिसियल) आरक्षिति खाता, पूंजी खाते का एक उपखण्ड है, सरकार द्वारा अमतौर पर इसके केन्द्रीय बैंक द्वारा रखी गई विदेशी मुद्रा और प्रतिभूतियां है, और इसका उपयोग साल-दर-साल भुगतान को संतुलित करने के लिए किया जाता है। अतः भुगतान संतुलन के शासकीय (ऑफिसियल) आरक्षिति खातों में, शासकीय मौद्रिक संस्थानों द्वारा स्वर्ण एवं विदेशी मुद्राओं का स्टॉक रखने (धारित) में किए जाने वाले परिवर्तनों का लेखा-जोखा किया जाता है।

89. कोई बॉक्स-प्लाट एक ग्रॉफिकल (आलेखीय) सारांश है जिससे आकड़ों को मापा जाता है जो_______को प्रदर्शित करता है।

A. माध्य
B. Q1
C. माध्यिका
D. Q3
E. बहुलक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल C, D और B
Solution:

एक बॉक्स प्लाट, डेटा के एक सेट का सारांश देने वाला ग्राफ है। बॉक्स प्लॉट का आकार दिखाता है कि डेटा कैसे वितरित किया जाता है, और यह किसी आउटलेयर को भी दिखाता है। अतः कोई बॉक्स प्लॉट एक ग्रॅफिकल (आलेखीय) सारांश है जिससे आकड़ो को मापा जाता है जो माध्यिका, Q₃ तथा Q₁ को प्रदर्शित करता है।

90. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए

सूची–I (ए. टी. कर्नी वैश्वीकरण सूचकांक)सूची–II (चर)
A. आर्थिक एकीकरणI. अन्तर्राष्ट्रीय टूरिज्म एवं ट्रेवल
B. निजी (व्यक्तिगत) एकीकरणII. इंटरनेट उपयोगकर्ता
C. प्रौद्योगिकीय एकीकरणIII. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
D. राजनीतिक एकीकरणIV. बहुपक्षीय संधियों का अनुसमर्थन

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-I, C-II, D-IV
Solution:

सूची-I का सूची-II से मिलान निम्नवत् है-

सूची–I (ए. टी. कर्नी वैश्वीकरण सूचकांक)सूची–II (चर)
A. आर्थिक एकीकरणIII. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
B. निजी (व्यक्तिगत) एकीकरणI. अन्तर्राष्ट्रीय टूरिज्म एवं ट्रेवल
C. प्रौद्योगिकीय एकीकरणII. इंटरनेट उपयोगकर्ता
D. राजनीतिक एकीकरणIV. बहुपक्षीय संधियों का अनुसमर्थन