NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 योगा (Yoga)

Total Questions: 100

1. भगवद्गीता के अनुसार तामस आहार के लक्षण नहीं हैं :

A. लवणयुक्त
B. अमेध्यम्
C. रूक्ष
D. तीक्ष्ण
E. पर्युषितम्

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल A, C, D
Solution:

भगवतगीता (अध्याय 17, श्लोक 10, में तामस आहार के लक्षण इस प्रकार है।)

(i) अमेध्यम् (अपवित्र)
(ii) पर्युषितम् (बासी)
(iii) पूर्ति (दुर्गन्ध युक्त)
(iv) (परीतिक्तम्) (अत्यधिक तीखा)
(v) रूक्षम् (सूखा)
(vi) अव्युपष्कृतम् (अत्यधिक मसालेदार, जला हुआ)

A. लवणयुक्त इसका उल्लेख तामस आहार के लक्षणों में नहीं है।
C. रूक्ष तामस आहार का लक्षण नहीं है।
D. तीक्ष्ण यह राजस का लक्षण है तामस का नहीं है।

2. सिद्ध सिद्धांत पद्धति के अनुसार शक्ति पंचक में सम्मिलित हैं?

A. इच्छा
B. वासना
C. माया
D. निश्चय
E. वाक्

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A,C, E
Solution:सिद्ध सिद्धान्त पद्धति के अनुसार शक्ति पंचक में निम्न शक्तियाँ शामिल होती है।

(i) इच्छा शक्ति, ज्ञान शक्ति, क्रिया शक्ति, माया शक्ति, वाक् शक्ति
(ii) इच्छा शक्ति शामिल है।
(iii) माया शक्ति शामिल है।
(iv) वाक् शामिल है।

3. छन्दोग्य उपनिषद् के अनुसार देवगणों द्वारा उद्गीथ उपासना को क्रमबद्ध करें।

A. चक्षुरूप की
B. नासिका स्थित प्राण रूप की
C. वाणीरूप की
D. मनरूप की
E. श्रोत्ररूप की

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, C, A, E, D
Solution:छन्दोग्य उपनिषद् (प्रथम अध्याय) में देवताओं द्वारा उदगीत उपासना का क्रम इस प्रकार है।

B. नासिका स्थित प्राण रूप = सूचने की शक्ति
C. वीणा रूप = (बोलने की शक्ति)
A.चक्षुरूप की = (देखने की शक्ति)
E. श्रोतरूप की = (सुनने की शक्ति)
D. मनरूप की = (विचार करने की शक्ति)

4. आत्म बोध कराने वाली ज्ञान की सप्त भूमिकाओं में चतुर्थ अवस्था योग वसिष्ठ के अनुसार है:

Correct Answer: (d) सत्त्वापत्ति
Solution:योग्य वासिष्ठ में ज्ञान की सप्त भूमिकाएँ (आत्म बोध कराने वाली सात अवस्था) बताई गई हैं।

1. शुभेच्छा - सत्य जानने की प्रबल इच्छा।
2. विचारणा - शास्त्रों का अध्ययन व गहन चिंतन।
3.तनुमानसा मन की वासनाओं की क्षीण होना।
4. सत्त्वापत्ति - आत्मा का प्रत्यक्ष बोध।
5. असंशक्ति विषयों से पूर्ण विरक्ति।
6. पदार्थाभाविनी बाहरी पदार्थों का अभाव।
7. तुर्यगा - ब्रहा स्थिति में पूर्ण तायात्मय।

5. भगवद्गीता के अनुसार सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) गुणभ्यश्च परं वेत्ति(I) सात्त्विकं निर्मल फलम्
(B) कर्मणः सुकृतस्याहुः(II) राजसाः
(C) मध्ये तिष्ठान्ति(III) अधो गच्छन्ति तामसाः
(D) जघन्यगुणवृत्तिस्था(IV) मद्भावं सोऽधिगच्छति
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) गुणभ्यश्च परं वेत्ति(IV) मद्भावं सोऽधिगच्छति
(B) कर्मणः सुकृतस्याहुः(I) सात्त्विकं निर्मल फलम्
(C) मध्ये तिष्ठान्ति(II) राजसाः
(D) जघन्यगुणवृत्तिस्था(III) अधो गच्छन्ति तामसाः

6. थायरोटॉक्सिकोसिस के लक्षणों में शामिल हैं :

A. प्रकंप
B. हिस्टीरिकल
C. स्वररूक्षता
D. तेज और उथली श्वसन
E. धीमी गतिशीलता

नीचे दिए गए विकल्पों में स सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B,D
Solution:थॉयरोटॉक्सिकोसिस यानि शरीर में थायराइड हार्मोन्स का अत्यधिक स्तर होने पर ये लक्षण मिलते हैं।

A. प्रकंप = हाथ कांपना।
B. हिस्टीरिकल लक्षण - बैचैनी, घबराहट।
D. तेज और उथली श्वसन सांस फूलना।

7. वसिष्ठ संहिता के अनुसार सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) यम(I) तेज
(B) नियम(II) शून्यता
(C) धारणा(III) शौच
(D) समाधि(IV) आस्तिकता
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) यम(I) तेज
(B) नियम(II) शून्यता
(C) धारणा(III) शौच
(D) समाधि(IV) आस्तिकता

8. किस चक्र की शुद्धि से श्रोत्र एवं मन के माध्यम से श्रवण क्षमता में तीक्ष्णता आती है?

Correct Answer: (b) विशुद्धि चक्र
Solution:विशुद्धि चक्र गले के क्षेत्र में स्थित होता है और यह श्रवण क्षमता, वाणी और अभिव्यक्ति से जुड़ा हुआ है। इस चक्र की शुद्धि से श्रोत (सुनने की शक्ति) और मन के माध्यम से श्रावण क्षमता में तीक्ष्णता आती है।

9. योगाभ्यासों के लिए शिक्षण विधियाँह पुस्तक के अनुसार निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) शिक्षण विधि(I) बैठने (सीटिंग) संबंधी प्रबंधन
(B) कक्षा प्रबंधन(II) श्रव्य-दृश्य माध्यम
(C) शिक्षण सहायक उपकरण(III) शरीर रचना शरीर क्रियात्मक सिद्धांत
(D) सफल पाठ योजना(IV) अभ्यास का विश्लेषण करना
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) शिक्षण विधि(III) शरीर रचना शरीर क्रियात्मक सिद्धांत
(B) कक्षा प्रबंधन(I) बैठने (सीटिंग) संबंधी प्रबंधन
(C) शिक्षण सहायक उपकरण(II) श्रव्य-दृश्य माध्यम
(D) सफल पाठ योजना(IV) अभ्यास का विश्लेषण करना

10. जालंधर और मूलबंध, अंतर और बहिर कुंभक सहित नाड़ी शोधन प्राणायाम के अभ्यास की अनुशंसा निम्नलिखित के लिए की जाती है?

Correct Answer: (b) कोलाइटिस (बृहदन्त्र शोध)
Solution:नाड़ी शोधन प्रणायाम में जालंधर बंध, मूलबंध, और अंतर व बहिर कुंभक को शामिल करके अभ्यास करने की अनुशंसा पाचन तंत्र और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए की जाती है। जिसमें कोलाइटिस (वृहदन्त्र शोध) प्रमुख है।