NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 योगा (Yoga)

Total Questions: 100

61. योगसूत्र के अनुसार विवेकज्ञान की विशेषताऐं है-

A. तारकम्
B. प्रधानजय
C. सर्वथाविषयम्
D. अक्रमम्
E. अन्तानवच्छेदात्

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C, D
Solution:योगसूत्र के अनुसार विवेक ज्ञान की विशेषताएँ निम्न हैः 1. तारकम् 2. सर्वथाविषयम् 3. अक्रमम्

62. मुदित मानसि आयसु चले बन मातु पिता को । धरम, धुरंधर धीरधुर गुन सील जिता को । यह कहाँ कहा गया है?

Correct Answer: (c) विनय पत्रिका
Solution:उपरोक्त पंक्ति 'विनय पत्रिका से ली गई है जो कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक प्रसिद्ध ग्रंथ है।

63. अर्श के लिए किस यौगिक मुद्रा की अनुशंसा की जाती है?

Correct Answer: (b) अश्विनी मुद्रा
Solution:अर्थ (बवासीर) के लिए अश्विनी मुद्रा की अनुशंसा की जाती है।

अश्विनी मुद्रा के लाभः-

* यह गुदा क्षेत्र की मांसपेशियों को मजबूत करती है और रक्त संचार में सुधार करती है।
* बवासीर के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करता है।
* पाचन तंत्र को दुरूस्त रखती है और कब्ज को रोकने में मदद करती है, जो बवासीर का प्रमुख कारण होता है।

64. उद्दीपन-जीव प्रतिक्रिया मॉडल (एसओआर मॉडल) के संस्थापक कौन हैं?

Correct Answer: (d) स्किनर
Solution:

उत्तेजना जीव-प्रक्रिया Stimulus-organism Rosponse Model (S-O-R Model) के संस्थापक R.S. Woodworth है। इन्होंने 1929 में इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

65. हठप्रदीपिका के अनुसार सूची-1 का सूची-II के साथ मिलान कीजिए :

सूची-I सूची-II
(A) कुलत्थ(I) मत्स्येन्द्रासन
(B) वर्षा का जल(II) मयूरासन
(C) विष को भी भस्म करता है(III) अपथ्य
(D) जठरागि प्रदीप्त होती है(IV) पथ्य
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIiI
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) कुलत्थ(III) अपथ्य
(B) वर्षा का जल(IV) पथ्य
(C) विष को भी भस्म करता है(II) मयूरासन
(D) जठरागि प्रदीप्त होती है(I) मत्स्येन्द्रासन

66. 'उर्ध्वाधो भ्रमते यद्धत् घटीयंत्रं गवां वशात् । तद्वत् कर्मवशाज्जीवो भ्रमते जन्ममृत्युभिः ॥ यह श्लोक किस ग्रन्थ का है?

Correct Answer: (c) घेरण्ड संहिता
Solution:

यह श्लोक 'घेरण्ड संहिता' का है। यह श्लोक कर्म के प्रभाव से जीव के जन्म मृत्यु के चक्र में फंसे रहने की तुलना घंटीयंत्र (पुली सिस्टम) से करता है, जो ऊपर नीचे रहता है।

67. सिद्ध सिद्धांत पद्धति के अनुसार सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) काल(I) आंतरिक रूप से जागृत ध्वनि
(B) अनाहत(II) शरीर के ऊपर पर्याप्त संवेदन की अनुभूति
(C) नाद(III) आंतरिक रूप से प्रज्ज्वलित प्रकाश
(D) बिन्दु(IV) अनवरत ध्वनि सुनना
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) काल(II) शरीर के ऊपर पर्याप्त संवेदन की अनुभूति
(B) अनाहत(IV) अनवरत ध्वनि सुनना
(C) नाद(I) आंतरिक रूप से जागृत ध्वनि
(D) बिन्दु(III) आंतरिक रूप से प्रज्ज्वलित प्रकाश

68. योगचूडामण्युपनिषद् के अनुसार निम्न में से मृत्यु उपरांत भी शरीर में स्थित रहता है :

Correct Answer: (c) धनञ्जय
Solution:

योगचूडामण्युपनिषद के अनुसार, मृत्यु उपरान्त भी शरीर में 'घनञ्जय' वायु स्थित रहता है। धनञ्जय वायु पाँच उपप्राणों में से एक है और यह शरीर के विघटन के बाद भी कुछ समय तक उसमें बना रहता है।

ऐसा कहा जाता है कि यह मृत शरीर में कुछ गतिविधियों को बनाए रखता है। जैसे त्वचा में संकोचन या अंगों की हल्की हरकत ।

69. निम्नलिखित में से कौन-सा मूलबंध आसन का परिवर्तित रूप है?

Correct Answer: (a) भद्रासन
Solution:

भद्रासन मूलबंध (मूलाधार क्षेत्र को सक्रिय करने) से जुड़ा हुआ है। और इसे मूलबंधासना का एक रूप माना जाता है। इस आसन में एड़ी को जननेद्रिय के समीप लाया जाता है, जिससे मूलाधार चक्र और मूलबंध पर प्रभाव पड़ता है।

70. बृहदारण्यक उपनिषद् के अनुसार सोलहवीं कला है :

Correct Answer: (c) आत्मा
Solution:बृहदारण्यक उयनिषद् के अनुसार सोलहवीं कला है "आत्मा"

• यह उपनिषद् आत्मा को ही समस्त कलाओं को अंतिम और परम तत्व माना जाता है। आत्मा ही बह तत्व है, जिससे सारी कलाएँ उत्पन्न होती है। अंततः उसी लय में हो जाती है।