NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – II)

Total Questions: 100

31. आयकर विवरण की ई-फाइलिंग के सही चरण क्या है?

A. विवरणी दाखिल करना और कर का परिकलन
B. XML फाइल बनाना, आयकर विवरणी प्रस्तुत करना और डिजीटल हस्ताक्षर का प्रयोग
C. पोर्टल पर रजिस्टर और लॉग-इन करना तथा प्रयोग्य विवरणी प्रारूप का चयन
D. आयकर विवरणी प्रारुप Vका प्रयोग कर आयकर विवरणी प्रारूप सी पी सी को प्रेषित करना
E. शेष कर की संदायगी करना और प्रदत्त आँकड़ों की अधिपुष्टि करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) C, A, E, B, D
Solution:

इण्टरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप में आयकर विवरणी दाखिल करने की प्रक्रिया को ई-फाइलिंग कहते है। आयकर विवरण की ई-फाइलिंग के सही चरण निम्नानुसार है:-
(1) पोर्टल पर रजिस्टर और लॉग-इन करना तथा प्रयोग्य विवरणी प्रारूप का चयन
(2) विवरणी दाखिल करना और कर का परिकलन
(3) शेष कर की संदायगी करना और प्रदत्त आंकड़ो की अधिपुष्टि करना
(4) XML फाइल बनाना, आयकर विवरणी प्रस्तुत करना और डिजिटल हस्ताक्षर का प्रयोग
(5) आयकर विवरणी प्रारूप Vका प्रयोग कर आयकर विवरणी V प्रारूप सी.पी.सी को प्रेषित करना।

32. सेबी द्वारा वर्गीकृत 'श्रेणी F' में कौन कंपनियाँ होती हैं-

Correct Answer: (a) पब्लिक इश्यू लाने वाली सूचीबद्ध कंपनियां विद्यमान हैं।
Solution:• सेबी (SEBI) का विस्तृत रूप भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) है।
• भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) वित्त मंत्रालय के स्वामित्व में भारत में प्रतिभूतियों एवं वस्तु बाजार के लिए नियामक निकाय है।
• इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी। इसे 30 जनवरी 1992 के माध्यम से वैधानिक शाक्तियाँ दी गई थी।
• सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितो की रक्षा करना एवं प्रतिभूति बाजार को बढ़ावा देना एवं विनियमित करना है।
• सेबी द्वारा वर्गीकृत श्रेणी- 'F में पब्लिक इश्यू होने वाली सूचीबद कंपनियों को रखा गया है।

33. व्यवसाय या पेशा के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौनसे व्यय स्पष्टतः अननुमत्य हैं :

A. भारत के बाहर अथवा भारत में किसी अनिवासी को प्रदत्त वेतन
B. सम्पत्ति कर
C. किसी ग्रामीण विकास कार्यक्रम के निमित्त की गई संदायगी
D. अधिसूचना कौशल विकास परियोजना पर कंपनियों द्वारा किया गया व्यय
E. भारत से बाहर संदेय ब्याज, रॉयल्टी या शुल्क
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, E
Solution:

व्यवसाय या पेशा के अंर्तगत निम्न व्यय स्पष्टतः अननुमत्य (Disallowed) है-
• भारत के बाहर अथवा भारत में किसी अनिवासी को संदेय (paid) वेतन
• सम्पत्ति कर
• भारत के बाहर संदेय (paid) - ब्याज, रॉयल्टी या शुल्क ।

34. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-I (प्रतिनिधि परिवर्तन)सूची-II (मापक)
A. वर्गों का कुल योगI. ∑(yi - ȳi)²
B. प्रतिगमन के कारण वर्गों का योगII. ∑(yi - ŷi)²
C. वक्र के कारण वर्गों का योगIII. ∑(yi - ȳi)²
D. प्राकलन की मानक वृद्धिIV. √∑(yi - ŷi)² / (n-2)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (b)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान निम्नानुसार है

सूची-I (प्रतिगमन प्रसरण)सूची-II (मापक)
A. वर्गों का कुल योगIII. ∑(yi - ȳi)²
B. प्रतिगमन के कारण वर्गों का योगI. ∑(ŷi - ȳi)²
C. वक्र के कारण वर्गों का योगII. ∑(yi - ŷi)²
D. प्राकलन की मानक वृद्धिIV. √∑(yi - ŷi)² / (n-2)

35. कोई व्यवसाय पिछले वर्ष 2021-22 में बंद हो गया है। तो व्यावसायिक घाटा

Correct Answer: (a) अग्रेषित किया जा सकता है और व्यवसाय और पेशे से होने वाले लाभ और मुनाफा में समायोजित की जा सकती है।
Solution:

यदि कोई व्यवसाय पिछले वर्ष 2021-2022 में बंद हो गया है तो व्यावसायिक घाटा को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 72(1) के अनुसार 8 वर्षों तक अग्रेषित किया जा सकता है, और व्यवसाय और पेशे से होने वाले लाभ और मुनाफा में समायोजित किया जा सकता है।

36. सीमित देयता साझेदारी अधिनियम के अंत में चार अनुसूचियाँ जोड़ी गई हैं। दूसरी अनुसूची में निम्नलिखित में से क्या अंतर्विष्ट है?

Correct Answer: (c) प्रतिष्ठान का सीमित देयता साझेदारी में संपरिवर्तन संबंधी उपबंध
Solution:

सीमित देयता अधिनियम 2008 के अंत मे चार (4) अनुसूचियां जोड़ी गई थी, जिनका विवरण निम्नानुसार है:-
अनुसूची-I:- साझेदारों के पारस्परिक अधिकार और कर्तव्य तथा सीमित देयता साझेदारी और ऐसे मामलों (विषयों) से संबंधित किसी करार के नही होने पर साझेदारों के लिए प्रयोज्य विषयों से संबंधित उपबंध
अनुसूची-II:- प्रतिष्ठान (firm) का सीमित देयता साझेदारी में संपरिवर्तन संबंधी उपबन्ध अनुसूची-III:- निजी सम्पत्ति को दायित्व साझेदारी में संपरिवर्तन करने संबंधी उपबंध अनुसूची-IV:- असूचीबध्द सरकारी कंपनी का सीमित देयता (दायित्व) साझेदारी में संपरिवर्तन संबंधी उपबंध

37. मैस्लो की आवश्यकता सोपानिकी में मानव की आवश्यकताओं को सोपान क्रम में प्रदर्शित किया गया है। उस सोपानिकी का निम्नस्थ से ऊर्ध्वस्थ क्रम है :

Correct Answer: (b) शरीर क्रियात्मक आवश्यकता, संरक्षा आवश्यकता, स्वीकृति आवश्यकता, सम्मान की अवश्यकता, आत्मसातीकरण की आवश्यकता
Solution:

मास्लों की आवश्यकताओं का पदानुक्रम मनोविज्ञान में एक प्रेरक सिध्दान्त है जिनमें मानवीय आवश्यकताओ के पाँच स्तरीय मॉडल शामिल है जिसे अक्सर पिरामिड के भीतर पदानुक्रमित स्तरों के रूप में दर्शाया जाता है।
पदानुक्रम में नीचे से ऊपर की ओर जरूरते शारीरिक (भोजन और कपड़े), सुरक्षा (नौकरी की सुरक्षा), स्वीकृति आवश्यकता (प्यार और अपनेपन की), सम्मान और आत्मबोध की आवश्यकता है।
इन्होने बताया कि कोई व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं के क्रम में पहले उच्च स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के बजाय निम्न स्तर की आवश्यकताओं को संतुष्ट करना चाहता है। मास्लों की आवश्यकताओं का पदानुक्रम निम्नानुसार है:-

38. अपेक्षित अभिलाक्षणिक गुण, अनुभवों अथवा अभिवृत्ति शीलयुक्त व्यक्तियों की पहचान करना अथवा उन तक पहुँच कठिन होने की दशा में________गैर प्रायिकता प्रतिचयन विधि का एक सर्वाधिक उपयोगी प्रकार है।

Correct Answer: (c) स्नोबॉल प्रतिचयन
Solution:

गैर प्रायिकता प्रतिचयन विधि नमूनाकरण की एक ऐसी विधि है, जिसमें संभाव्यता नमूनाकरण के विपरीत सभी जनसंख्या सदस्यों को अध्ययन में भाग लेने का समान बराबर अवसर नही मिलता है।जनसंख्या के प्रत्येक सदस्य के पास चुने जाने की ज्ञात संभावना है। गैर प्रायिकता प्रतिचयन की प्रमुख विधियाँ निम्न है-
• सुविधापरक प्रतिचयन
• कोटा (नियतांश) प्रतिचयन
• स्नोबॉल प्रतिचयन
• निर्णयपरक प्रतिचयन
• सोउद्देश्यपूर्ण प्रतिचयन, आदि
प्रश्नगत विकल्पों में से :- अपेक्षित अभिलाक्षणिक गुण, अनुभवों अथवा अभिवृत्ति शील युक्त व्यक्तियों की पहचान करना अथवा उन तक पहुँच कठिन होने की दशा में स्नोबॉल प्रतिचयन गैर प्रायिकता प्रतिचयन विधि एक सर्वाधिक उपयोगी प्रकार है।

39. किसी कंपनी का शेयर ₹63 में बेचा जाता है। कंपनी वार्षिक रूप से प्रतिशेयर (अंश) 3 रूपए का लांभाश अदा करती है और इसका वार्षिक रूप में 5% लाभांश बढ़ा देने का स्थापित रिकार्ड रहा है। इस कंपनी के इक्विटी (Ke) की लागत (कीमत) है :

Correct Answer: (c) 10%
Solution:

यहां, हम डिविडेंड डिस्काउंट मॉडल (DDM) का उपयोग कर रहे हैं:
ke = (Dᵢ / Pₒ) + g
यहां,
- ke = इक्विटी की लागत
- Dᵢ = वर्तमान वर्ष के अंत में प्रति शेयर अपेक्षित डिविडेंड
- Pₒ = प्रति शेयर वर्तमान बाजार मूल्य
- g = डिविडेंड की वृद्धि दर
इस मामले में दिए गए हैं:
- Pₒ (वर्तमान बाजार मूल्य) = ₹63
- Dₒ (प्रति शेयर वार्षिक डिविडेंड) = ₹3
- g = (डिविडेंड की वार्षिक वृद्धि दर) = 5% = 0.05
Di (प्रति शेयर अपेक्षित डिविडेंड) की गणना करने के लिए, हमें वर्तमान डिविडेंड (D0) पर वृद्धि दर (g) लागू करनी होगी:
Dᵢ = Dₒ × (1 + g)
Dᵢ = 3 × (1 + 0.05)
Dᵢ = 3 × 1.05
Dᵢ = ₹3.15
अब, DDM:
ke = (Dᵢ / Pₒ) + g
ke = (3.15 / 63) + 0.05
ke = 0.05 + 0.05
ke = 0.10 या 10%

40. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-I (व्यक्ति (गैर-निवासी भारत))सूची-II (स्त्रोत से कर की कटौती की दर)
A. लाभांश से प्राप्त आय परI. 30%
B. धारा 111 A में यथोल्लिखित अल्पावधिक पूँजीगत लाभ के माध्यम से प्राप्त आय परII. 10%
C. घुड़ दौड़ में जीतने पर हुई आय परIII. 20%
D. सरकार द्वारा संदेय तकनीक सेवा के लिए रॉयल्टी या शुल्क के रूप में प्राप्त आय परIV. 15%

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची-I और सूची-II से सही मिलान निम्नानुसार हैं-

सूची-I (अविनाशी भारतीय)सूची-II (स्त्रोत पर कटौती)
A. लाभांश से प्राप्त आयकरIII. 20%
B. धारा-111A में उल्लिखित अनुपातिक पूंजीगत लाभ के माध्यम से प्राप्त आय परIV. 15%
C. घुड़दौड़ में जीतने पर हुई आय परI. 30%
D. सरकार द्वारा संज्ञे तकनीकी सेवा के लिए रॉयल्टी या शुल्क के रूप में प्राप्त आय परII. 10%