NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2023 वाणिज्य (Shift – II)

Total Questions: 100

61. किस अवधारणा के अनुसार व्यवसाय की समयावधि प्रत्येक कालखंडो के व्यवसाय के परिणाम (नतीजे) का अध्ययन करने के लिए समुपयुक्त कालखंडो में विभक्त की जाती है :

Correct Answer: (c) लेखांकन अवधि संकल्पना
Solution:

लेखांकन अवधि अवधारणा- लेखांकन अवधि समय की एक स्थापित सीमा है जिसके दौरान लेखांकन कार्य निष्पादित, एकत्रित और विश्लेषण किए जाते हैं। एक लेखांकन अवधि में सप्ताह, महीने, तिमाही कैलेण्डर वर्ष या वित्तीय वर्ष शामिल हो सकते हैं। लेखांकन की इसी अवधारणा के अनुमान व्यवसाय की समयावधि प्रत्येक कालखण्डो के व्यवसाय के परिणाम (नतीजे) का अध्ययन करने के लिए समुपयुक्त कालखण्डो में विभक्त की जाती है।
द्वैध पक्षीय संकल्पना- इस अवधारणा के अनुसार किसी भी व्यवसाय को कोई भी लेन-देन दो अलग-अलग खातों में दर्ज किया जाता है। दोहरे पहलू की अवधारणा इंगित करती है कि किमी व्यवसाय द्वारा किया गया प्रत्येक लेन-देन व्यवसाय के दो अलगअलग पहलुओं को प्रभावित करता है।
यह अवधारणा दोहरी लेखाकंन प्रविष्टि का आधार बनती है तथा सटीक और विश्वसनीय वित्तीय विवरण तैयार करने के लिए सभी लेखांकन ढाँचे द्वारा इसका उपयोग किया जाता है।
इस अवधारणा में प्रयुक्त लेखा न समीकरण है:-
संपत्ति = देयताएँ + स्वामित्व पूँजी
Assets =Liabilities + Equity

62. कोई शोधकर्ता, शोध रिपोर्ट (लेखन पूर्ण) लिखने के पूर्व सामान्यतः इन पर विचार करता है :

A. अध्ययन का उद्देश्य
B. रिपोर्ट के पाठक
C. रिपोर्ट के चरम (शीर्षस्थ क्रम)
D. रिपोर्ट की कल्पना
E. रिपोर्ट के प्रयोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल E, B, A
Solution:

कोई शोधकर्ता, शोध रिपोर्ट (लेखन पूर्ण) लिखने के पूर्व सामान्यतः निम्न बिंदुओं पर विचार करता है-

  • उस रिपोर्ट के प्रयोग क्या होंगे।
  • रिपोर्ट किसके लिए लिखी जा रही है यानी रिपोर्ट के पाठक कौन होंगे तथा
  • अध्ययन के उद्देश्य क्या होंगे।

63. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए :

सूची-I (कंपनियों का अधिनियम, 2013 की अनुसूचियाँ)सूची-II (संबंधित विषय)
A. अनुसूची IIII. स्वतंत्र निदेशकों निदेशकों हेतु नियमावली
B. अनुसूची IVII. कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व क्रियाकलाप
C. अनुसूची VIII. तुलनपत्र की तैयारी एवं लाभ और हानि का विवरण
D. अनुसूची VIIIV. प्रबंध कर्मियों की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IIIIIVII
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान निम्नानुसार हैः-

सूची-Iसूची-II
A. अनुसूची IIIIII. तुलननक की तैयारी और लाभ-हानि का विवरण
B. अनुसूची IVI. स्वतंत्र निदेशकों हेतु नियमावली
C. अनुसूची VIV. प्रबंधक कर्मचारियों की नियुक्ति
D. अनुसूची VIIII. कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व क्रियाकलाप

64. अंतराल मापनी (पैमाना) और अनुपात आकड़ों हेतु निम्नलिखित में से कौन-से सहयोग के मापक का प्रयोग करते हैं?

A. केन्डाल्स टव बी
B. सहसंबंध अनुपात (ई टी ए)
C. आंशिक सहसंबंध
D. स्पीयर मैन अनुपात
E. उत्पाद (परिणाम) क्षण सहसंबंध
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल C, B, E
Solution:

अंतराल मापनी (पैमाना) और अनुपात मापनी आकड़ों हेतु निम्नलिखित सहयोग के मापक का प्रयोग करते हैं:-
• आंशिक सहसम्बन्ध
• सहसंबंध अनुपात (ई.टी.ए)
• उत्पाद (परिणाम) क्षण सहसंबंध

65. ऐसी स्थिति में जहाँ धारक कंपनी और अनुषंगी कंपनियों का एक दूसरे में शेयर होता है, कहलाता है :

Correct Answer: (b) प्रति धारिता (अन्योन्य धारिता)
Solution:

प्रतिधारिता (अन्योन्य धारिता):- प्रतिधारिता (Cross holding) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाला एक निगम किसी अन्य सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी में स्टॉक का मालिक होता है। इसलिए तकनीकी रूप से सूचीबध्द निगमों के पास अन्य सूचीबध्द निगमों के द्वारा जारी प्रतिभूतियाँ होती है।
अतः ऐसी स्थिति जहाँ धारक कंपनी और अनुषंगी कंपनियों का एक दूसरे में शेयर होता है वह प्रतिधारिता (अन्योन्य धारिता) कम्पनी कहलाती है।

66. नियोक्ता ने 1.8 लीटर (सी सी) कार की सुविधा प्रदान की है यह कार निजी प्रयोजनों के लिए भी प्रयुक्त होती है और ड्राइवर के वेतन सहित सभी व्यय नियोक्ता द्वारा वहन किया जाता है पिछले वर्ष नियोक्ता द्वारा किया गया व्यय 60,000 रु.था और नियोक्ता ने सुविधा के बदले कर्मचारी से 1000 रु. प्रति माह की उगाही (वसूली) की है। तो ज्ञात करें कि नियोक्ता वस्तुतः व्यय की गई रकम में से प्रतिवर्ष कितनी धनराशि की कटौती करेगा :

Correct Answer: (c) 39,600 रु
Solution:

आयकर अधिनियम के अनुसार,
यदि कार इंजन की क्षमता 1.6 लीटर (CC) से अधिक है, तो यह पर्क्विज़िट इस प्रकार मूल्यांकित किया जाएगा:
कार (2400 × 12) = 28,800
ड्राइवर (900 × 12) = 10,800
कुल = 39,600

67. निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक विवरण किन्हीं दो 69. अर्थव्यवस्थाओं के आकार व पारस्परिक व्यापार से संबंधित है?

Correct Answer: (c) गुरुत्व (ग्रेविटी) मॉडल
Solution:

गुरुत्व (ग्रेविटी) मॉडल:- अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का गुरूत्वाकर्षण मॉडल एक ऐसा मॉडल है जो अपने पारंपरिक रूप में, दो इकाइयों के बीच आर्थिक आकार और दूरी के आधार पर द्विपक्षीय व्यापार प्रवाह की भविष्यवाणी करता है।
शोध से पता चलता है तथा इस बात के पर्याप्त सबूत है, कि दूरी बढ़ने के साथ व्यापार में गिरावट आती है। यह मॉडल अर्थशास्त्र जगत में पहली बार 1954 में वाल्टर इसार्ड द्वारा पेश किया गया था। दो देशों के बीच व्यापार का मूल मॉडल (i और j) का रूप लेता है:-
इस सूत्र में G एक स्थिरांक है, F का अर्थ व्यापार प्रवाह है, D काअर्थ दूरी है और M का अर्थ उन देशों के आर्थिक आयाम हैं जिन्हें मापा जा रहा है।
लघुगणक का उपयोग करके अर्थमितीय विश्लेषण के उद्देश्य से समीकरण को रैखिक रूप में बदला जा सकता है। इस मॉडल का उपयोग अर्थशास्त्रियों द्वारा सामान्य सीमाओं, सामान्य भाषाओं, सामान्य कानूनी प्रणालियों, सामान्य मुद्राओं, सामान्य औपनिवेशिक विरासतों जैसे द्विपक्षीय व्यापार प्रवाह के निर्धारकों का विश्लेषण करने के लिए किया गया है, और इसका उपयोग व्यापार समझौता और संगठनों की प्रभावशीलता का परीक्षण करने के लिए किया गया हैं।

68. _______नैतिक सिद्धांत और मूल्य हैं जिसके विपणन क्षेत्र के भीतर व्यवहार निर्धारित होते हैं और इनमें उत्पाद, संरक्षा विपणन संप्रेषण में सत्ववादिता (सच्चाई) ग्राहकों के साथ संबंध में ईमानदारी कीमत निर्धारण संबंधी विषय और पर्यावरण और समाज पर विपणन संबंधी निर्णय का प्रभाव सम्मिलित है :

Correct Answer: (b) विपणन आचार
Solution:

विपणन आचार ऐसा नैतिक सिध्दान्त और मूल्य है जिसके विपणन क्षेत्र के भीतर व्यवहार निर्धारित होते हैं, और इनमें उत्पाद संरक्षा विपणन संप्रेषण में सत्ववादिता (सच्चाई) ग्राहकों के साथ संबंध में इमानदारी कीमत निर्धारण सबंधी विषय और पर्यावरण और समाज पर विपणन संबंधी निर्णय का प्रभाव सम्मिलित है।

69. कर नियोजन की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:

A. यह कर दाता का अंतर्भूत अधिकार है
B. यह कतिपय छूट, कटौती इत्यादि से ही उद्भूत हुआ है
C. संव्यवहार (लेन-देन) आभासी युक्ति का रूप ले लेता है।
D. यह विधिक है और न्यायपालिका द्वारा स्वीकृत है।
E. यह प्रकटीकरण सिद्धांत पर आधारित है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल B, D, E
Solution:

कर नियोजन कर नियोजन से आशय प्रचलित कानूनों का अनुपालन करते हुए तथा वैधानिक कटौतियों एवं छूटों का लाभ उठाते हुए कर में कमी लाना है।
कर नियोजन की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है:-
• यह कतिपय छूट कटौती इत्यादि से उद्भूत हुआ है।
• यह विधिक है और न्यायपालिका द्वारा स्वीकृत है।
• यह प्रकटीकरण सिध्दांत पर आधारित है।

70. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:

सूची-I (समिति)सूची-II (उद्देश्य)
A. बेसल समितिI. भारत का रुपया बाजार
B. रघुराम राजन समितिII. वित्तीय क्षेत्र के सुधार
C. वाघल समितिIII. बैंक की पर्यवेक्षण
D. उर्जित पटेल समितिIV. मौद्रिक ढांचे की समीक्षी

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIIIVI
(b)IIIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) :सूची-I मे दी गई समिति के अनुसार उनका सूची-II से सही मिलान निम्नानुसार होगा-

सूची-Iसूची-II
A. बेसल समितिIII. बैंक का पर्यवेक्षण
B. रघुराम राजन समितिII. वित्तीय क्षेत्र के सुधार
C. वाघल समितिI. भारत का रुपया बाजार
D. उर्जित पटेल समितिIV. मौद्रिक ढांचा की समीक्षा

A-III, B-II, C-I, D-IV
नोट- प्रश्नगत विकल्पों में उपर्युक्त का सही मिलान न होने की वजह से NTA ने इसे अपनी अंतिम उत्तर कुंजी में मूल्यांकन से हटा दिया है।