भारत में सामन्तवाद के मूल लक्षण अन्य देशों में सामन्तवाद के मूल लक्षणों से बहुत भिन्न नहीं थे। भूमि, जो कृषि उत्पादन का बुनियादी साधन है, सामन्ती प्रभु की सम्पत्ति होती थी। उत्पादन के साधनों के मालिक लोग किसानों के समुदाय द्वारा पैदा किये गये अतिरिक्त माल को अपने इस्तेमाल के लिए हड़प लेते थे।
भारत एक विशाल देश है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यहाँ अलग-अलग क्षेत्रों में सामन्ती सम्बन्धों के रूप अलगअलग थे। इतने पर भी कुछ ऐसे समान लक्षण थे जो भारतीय सामन्तवाद की अपनी विशिष्टता थे- युगों पुराने ग्राम समुदाय, कृषि और दस्तकारी का एक-दूसरे से घुला मिला होना,बिरादरी के कबीली सम्बन्धों का जारी रहना, जाति प्रथा और अस्पृश्यता का विकास, और इस सबके साथ-साथ दास प्रथा के अवशेषों और यहाँ तक कि आदिम साम्यवाद के अवशेषों का भी जारी रहना। इस देश में सामन्तवाद का धीरे-धीरे ही विकास हुआ और उसका आगमन भयंकर सामाजिक उथल-पुथल और वर्ग संघर्षों से संबंधित नहीं रहा। भारतीय सामन्तवाद की एक दूसरी विशिष्टता थीः भूमि का सामूहिक स्वामित्व । यह सामूहिक स्वामित्व प्राचीन काल से ही चला आ रहा था। और यह सामन्तवाद के साथ भी जारी रहा, यद्यपि औपचारिक रूप में ही। किन्तु समान स्वामित्व के साथ-साथ निजी स्वामित्व भी जारी था।
भारतीय सामन्तवाद का एक दूसरा लक्षण यह था कि भूमि कभी-कभी मंदिरों को दान कर दी जा जाती थी। इन मंदिरों की देखभाल प्रायः ब्राह्मण पुजारी करते थे। कभी-कभी ब्राह्मणों को सीधे-सीधे जमीन दान कर दी जाती थी। इस प्रकार के एक दान का उल्लेख रा.श. शर्मा ने अपनी पुस्तक में किया है। इस राजा का नाम प्रवरसेन द्वितीय था। एक हजार ब्राह्मणों को एक ग्राम दान में देते हुए दान-पत्र में कहा गया था कि ब्रह्मण इस शर्त पर ही गाँव को अपने कब्जे में रख सकते हैं कि "वे राज्य के विरूद्ध राजद्रोह न करें, ब्राह्मणों, की हत्या न करें, चोरी और व्यभिचार न करें, राजाओं को विष देकर उनकी हत्याएं न रचाएं, युद्ध न छेडें और दूसरे गांवों को त्रस्त न करें।" चीनी यात्री फाहियान (ईस्वी सन् चौथी शताब्दी) ने बताया है कि उन दिनों मठों को खेत, बगीचे और चौपये दान में दिये जाते थे।
उपर्युक्त अनुच्छेद के अनुसार भारतीय सामंतवाद की विशिष्टता है :
Correct Answer: (b) जाति प्रथा और अस्पृश्यता का विकास
Solution:उपर्युक्त अनुच्छेद के अनुसार, 'जाति प्रथा और अस्पृश्यता का विकास' भारतीय सामंतवाद की विशिष्टता है।