NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून-2025 योगा (Yoga)

Total Questions: 100

1. गोरखनाथ के बारह पंथों में इनका वर्णन नहीं है।

A. धर्मनाथी
B. कृष्णनाथी
C. वैराग पंथी
D. यमुनानाथी
E. धज-पंथी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (c) केवल B, D
Solution:गोरखनाथ के बारह पंथों के नाम के आधार पर है।

A. "धर्मनाथी" = सही पंथ वर्णित है।
C. वैरागी पंथी = यह भी गोरखपंथी में आता है।
E. धज-पंथी कुछ परम्पराओं में क्षेत्रीय रूप में इसका उल्लेख मिलता है। इसलिए इसे छोड़ गये।

नोट- B. कृष्णपंथी कुछ ग्रंथों में इसे कन्ह पंथी से जोड़ा गया लेकिन विवादास्पद है।
D. यमुनानाथी - यह स्पष्ट रूप से गोरखनाथ पंथों में नहीं आता।

2. श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार सूची-1 और सूची-II को मिलाएं।

सूची-I सूची-II
(A) पुरुष(I) राजस
(B) कटु(II) सात्विक
(C) स्निग्ध(III) चेतन
(D) तप(IV) स्वाध्याय
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) पुरुष(III) चेतन
(B) कटु(I) राजस
(C) स्निग्ध(II) सात्विक
(D) तप(IV) स्वाध्याय

3. वात का संचय, प्रकोप व प्रशमन क्रमशः किन ऋतुओं में होता है?

Correct Answer: (a) ग्रीष्म, वर्षा, शरद्
Solution:वात दोष का संचय, प्रकोप और प्रशमन का ऋतु क्रम निम्नलिखित है :

• संचय - ग्रीष्म ऋतु में
• प्रकोप वर्षा ऋतु में
• प्रशमन - शरद ऋतु में

4. सिर से पैर तक हड्डियों को व्यवस्थित कीजिए:

A. डिबल
B. स्कैपुला
C. फ्रंटल
D. फीमर
E. टारसल

नीचे दिये गये विकल्पों को सही मिलान करें-

Correct Answer: (b) C, A, B, D, E
Solution:C. फ्रन्टल
A. मेंडिबल
B.स्केपुला
D. फीमर
E. टारसल

5. ध्यानयोग से पर्वत के समान _____ नाश होता है।

Correct Answer: (c) पाप
Solution:ध्यान योग (अर्थात गहन ध्यान साधना) से मनुष्य के संचित पाप नष्ट हो जाते हैं, जो पर्वत के समान विशाल माने जाते हैं, योगशास्त्रों और भगवद्गीता जैसे ग्रन्थों में भी यह विचार आता है कि ध्यान से आत्मा शुद्ध होती है और पापों का नाश होता है।

6. प्रश्न के प्रकार एवं उनके उदाहरण के अनुसार सूची-I को सूची-II से मिलाए।

सूची-I सूची-II
(A) प्रस्तावना प्रश्न(I) आसन और प्राणायाम में भिन्नता क्या है?
(B) विचार करने पर मजबूर करने वाले प्रश्न(II) प्राणायाम के सिद्धांत क्या हैं?
(C) बोध कराने वाले प्रश्न(III) स्नायु व्यवस्था और आसन का क्या सम्बन्ध है?
(D) तुलनात्मक प्रश्न(IV) स्वस्थता क्यों चाहिए?
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) प्रस्तावना प्रश्न(IV) स्वस्थता क्यों चाहिए?
(B) विचार करने पर मजबूर करने वाले प्रश्न(III) स्नायु व्यवस्था और आसन का क्या सम्बन्ध है?
(C) बोध कराने वाले प्रश्न(II) प्राणायाम के सिद्धांत क्या हैं?
(D) तुलनात्मक प्रश्न(I) आसन और प्राणायाम में भिन्नता क्या है?

7. लिखित पाठ नियोजन के लाभ इस प्रकार हैं।

A. इससे अध्यापक को अपने विचारों को गठित करने में सहायता मिलती है।
B. इसे उपयोग के कुछ समयपूर्व बनाया जाना चाहिए।
C. इससे अध्यापक का आत्मविश्वास बढ़ता है।
D. भविष्य की योजनाओं के लिए यह एक सहायता होती है।
E. यह स्पष्ट और विस्तृत है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (b) केवल A, C, D
Solution:पाठ योजना के लाभ इस प्रकार हैं-

A. इसमें अध्यापक को अपने विचारों को गठित करने में सहायता मिलती है।
C.इससे अध्यापक का आत्मविश्वास बढ़ता है।
D. भविष्य की योजनाओं के लिए यह एक सहायता होती है।

8. सिगमंड फ्रायड के अनुसार मनोलैंगिक विकासात्मक चरणों का क्रम क्या है?

A. जनन अवस्थ
B. लैंगिक अवस्था
C. गुप्त अवस्था
D. मुख अवस्था
E. गुदा अवस्था

नीचे दिये गये विकल्पों को सही मिलान करें-

Correct Answer: (a) D, E, B, C, A
Solution:सिगमंड फ्रायड के अनुसार मनोदैहिक (Psychosexual) विकास की अवस्थाओं का सही क्रम निम्नलिखित है :

D. मुख अवस्था (Oral Stage)
E. गुदा अवस्था (Anal Stage)
B. लैंगिक अवस्था (Phallic Stage)
C. गुप्त अवस्था (Latency Stage)
A. जनन अवस्था (Genital Stage)

9. रचना एवं क्रिया के अनुसार मनुष्य आँख को सूची-1 को सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) रोडोपसिन(I) 3
(B) ओक्यूलोमोटर पेशियाँ(II) ओपसिन
(C) प्रतिबिंब(III) 6
(D) कोन्स(IV) रेटिना
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) रोडोपसिन(II) ओपसिन
(B) ओक्यूलोमोटर पेशियाँ(III) 6
(C) प्रतिबिंब(IV) रेटिना
(D) कोन्स(I) 3

10. सन्धिनिर्मोचन के अनुसार विपश्यना के कितने प्रकार हैं?

Correct Answer: (c) 3
Solution:संधिनिर्मोचना सूत्र महायान बौद्ध परंपरा का एक प्रमुख ग्रंथ है जिसमें विपश्यना के तीन प्रकार बताए गए हैं -

1. श्रुतमयी विपश्यना जो सुनकर प्राप्त होती है।
2. चिन्तामयी विपश्यना जो विचार करके उत्पन्न होती है।
3. भावनामयी विपश्यना - जो ध्यान-भावना के अभ्यास से उत्पन्न होती है।

ये तीनों क्रमशः श्रवण, मनन और ध्यान की प्रक्रियाओं से जुड़ी हैं।