NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 वाणिज्य

Total Questions: 100

61. एक निश्चित उद्योग में कंपनियों के कीमत आय अनुपात सामान्य वितरण का अनुपालन करता है, एक कंपनी के कीमत आय अनुपात का मानक मान (z) = 1.0 है और यह उद्योग के कंपनी के उच्चतम________में समाविष्ट होता है

Correct Answer: (c) 15.87%
Solution:

शून्य के Z - स्कोर परिणाम दर्शाते हैं कि विश्लेषण किया जा रहा डेटा बिंदु बिल्कुल औसत है, मानक के मध्य स्थित है। 1 का स्कोर इंगित करता है कि डेटा माध्य से एक मानक विचलन है, जबकि -1 का Z-स्कोर डेटा को माध्य से एक मानक विचलन नीचे रखता है।
अतः एक निश्चित उद्योग में कंपनियों के कीमत आय अनुपात सामान्य वितरण का अनुपालन करता है, एक कंपनी के कीमत आय अनुपात का मानक मान (z) = 1.0 है और यह उद्योग के कंपनी के उच्चतम 15.87% में समाविष्ट होता है।

62. निम्नलिखित में से कौन-से तत्काल भुगतान सेवा (आई एम पी एस) के उद्देश्य हैं?

A. बैंक ग्राहकों को अपने बैंक खातों की सुगम पहुंच और निधि प्रेषण हेतु चैनल के रूप में मोबाइल का प्रयोग करने के लिए सक्षम बनाना
B. मोबाइल आधारित बैंकिंग सेवाओं के पूर्ण विस्तार हेतु नींव का निर्माण करना
C. डिजिटल भुगतान में भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य में सहायता करना
D. लाभार्थी के मात्र मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान करना
E. एक से दूसरे को सीधे निधि स्थानांतरण को असाध्य बनाने हेतु राष्ट्र व्यापी भुगतान प्रणाली का विकास करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल A, B, C और D
Solution:

आई एम पी एस (IMPS), तत्काल भुगतान सेवा है। यह सेवा मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांजेक्शन की सुविधा प्रदान करती है। इसके उद्देश्य निम्नवत् हैं-

  • बैंक ग्राहकों को अपने बैंक खातों की सुगम पहुँच और निधि प्रेषण हेतु चैनल के रूप में मोबाइल का प्रयोग करने के लिए सक्षम बनाता है।
  • मोबाइल आधारित बैंकिंग सेवाओं के पूर्ण विस्तार हेतु नींव का निर्माण करना।
  • डिजिटल भुगतान में भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य में सहायता करना।
  • लाभार्थी के मात्र मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान करना।

63. निम्नलिखित प्रमुख सेवा-विभेदकों को तार्किक अनुक्रम में लगाइए

A. सुपुर्दगी की गति एवं समय
B. रखरखाव एवं मरम्मत
C. वापसी
D. संस्थापन, प्रशिक्षण एवं परामर्शन
E. आर्डरिंग में आसानी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (b) E, A, D, B, C
Solution:

प्रमुख सेवा विभेदकों का तार्किक अनुक्रम इस प्रकार है-

64. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (संकल्पनाएँ)सूची-II (परिभाषा)
A. लक्ष्य संगतताi. कंपनी के लिए उच्च मूल्य सृजन करने हेतु बाजार खण्ड की क्षमता को दर्शाता है
B. निष्पण्ण लक्ष्यभेदनii. उच्च ग्राहक मूल्य सृजित करने हेतु कंपनी की क्षमता का प्रतिबिंबन
C. लक्ष्य आकर्षकताiii. ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार कंपनी की वस्तुओं को विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप बनाने पर बल दिया जाता है
D. कार्यात्मक लक्ष्यभेदनiv. वह तरीका जिसमें  कंपनी महत्त्वपूर्ण ग्राहकों तक रणनीति तरीके से पहुँच बना सकती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (b) A-II, B-IV, C-I, D-III
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान

सूची-I (संकल्पनाएँ)सूची-II (परिभाषा)
A. लक्ष्य संगतताii. उच्च ग्राहक मूल्य सृजित करने हेतु कंपनी की क्षमता का प्रतिबिंबन
B. निष्पण्ण लक्ष्यभेदनiv. रणनीति जिसमें कंपनी महत्वपूर्ण ग्राहकों तक रणनीति तरीके से पहुँच बना सकती है
C. लक्ष्य आकर्षकताi. कंपनी के लिए उच्च मूल्य सृजन करने हेतु बाजार खण्ड की क्षमता को दर्शाता है
D. कार्यात्मक लक्ष्यभेदनiii. ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार कंपनी की वस्तुओं को विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप बनाने पर बल दिया जाता है

65. अवंती कार्पोरेशन की प्रति शेयर आय ₹4.0 है। निवेश पर प्रतिफल दर 16 प्रतिशत और उसके शेयरधारकों के लिए आवश्यक प्रतिलाभ 12 प्रतिशत है। यदि भुगतान अनुपात 40 प्रतिशत है, तो वाल्टर मॉडल के अनुसार प्रतिशेयर मूल्य कितना होगा?

Correct Answer: (c) ₹40
Solution:

वॉल्टर मॉडल → P =  D / r - g
P = मूल्य/शेयर
D = लाभांश/शेयर (लाभ/शेयर × भुगतान अनुपात)
r = निवेश पर लाभ दर
g = लाभांश में वृद्धि दर
(लाभ/शेयर × रिटेंशन अनुपात)
D = ₹ 4.0 × 0.40 = ₹ 1.6
g = EPS × (1 - 0.40)
= ₹ 2.4
तो, P = 1.6 / 0.16 - 0.12
P = 40

66. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा संयोजनों की जाँच प्रक्रिया के निम्नलिखित चरणों (सोपानों) को सही क्रम में लगाइए।

A. महानिदेशक से प्रतिवेदन मांगना
B. किसी भी व्यक्ति, प्रभावित पक्ष को लिखित आपत्ति दर्ज करने के लिए आमंत्रण
C. संयोजन-पक्षों को संयोजन के विस्तृत विवरण को प्रकाशित करने हेतु निदेशित करना
D. संयोजन-पक्षों से अतिरिक्त जानकारी मांगना
E. संयोजना पक्षों को कारण बताओं की नोटिस जारी करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (b) E, A, C, B, D
Solution:

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा संयोजनों की जांच प्रक्रिया के चरणों का सही क्रम इस प्रकार है-

67. निम्न में से कौन रचनात्मक सूचना के सिद्धान्त का अपवाद है?

Correct Answer: (d) ट्रक्वांड नियम
Solution:

टक्वड नियम (Turquand rule) रचनात्मक सूचना के सिद्धांत का अपवाद है। टक्वाँड नियम, जिसे 'इनडोर प्रबंधन नियम' के रूप में भी जाना जाता है, किसी कंपनी से निपटने वाले तीसरे पक्षों को यह मानने की अनुमति देता है कि आंतरिक कंपनी की आवश्यकताओं का ठीक से पालन किया गया है, भले ही उन्होंने उन्हें सत्यापित नहीं किया हो।
यह व्यापारिक विनियम में निर्दोष तीसरे पक्षों को सुरक्षा प्रदान करता है।

68. आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार किसी सरकारी कर्मचारी को भुगतान किए जाने वाले मनोरंजन भत्ते के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन एक अनुमन्य कटौती है?

Correct Answer: (b) मूल वेतन का पाँचवाँ भाग या ₹5000 या प्राप्त मनोरंजन भत्तों में से जो कम हो
Solution:

आयकर अधिनियम, 1961 धारा 16 (ii) के अनुसार किसी सरकारी कर्मचारी को भुगतान किए जाने वाले मनोरंजन भत्ते के सन्दर्भ में अनुमन्य कटौती निम्न में से सबसे कम है:-
• मूल वेतन का 20% या पाँचवाँ भाग
• 5000 रूपये
• वित्तीय वर्ष में मनोरंजन भत्ते के रूप में दी गई राशि ।

69. साफ्टा (दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौता) वर्ग के वे सदस्य राष्ट्र जो गैर-अल्पमत विकसित अनुबंधित राष्ट्र (एनएलडीसीएस) तथा अल्पमत अनुबंधित राष्ट्र (एलडीसीएस) हैं। निम्नलिखित में से एनएलडीसीएस राष्ट्रों को पहचानिये।

A. बांग्लादेश
B. पाकिस्तान
C. भूटान
D. भारत
E. श्रीलंका
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (d) केवल E, D और B
Solution:

दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की मुक्त बाजार व्यवस्था है। यह समझौता 1993 सार्क तरजीही व्यापार व्यवस्था के बाद 2006 में लागू हुआ। (SAFTA) (दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौता) सदस्य देशों को गैर न्यूनतम विकसित अनुबंधित राज्य (NSDL) और सबसे कम विकसित अनुबंधित राज्य (LDCS) के रूप में वर्गीकृत करता है। इस आधार पर (NLDSC) राष्ट्र निम्न हैं-
श्रीलंका
भारत
पाकिस्तान

70. जब किसी देश की मुद्रा को आरक्षित मुद्रा के रूप में स्वीकार किया जाता है तो निम्न में से किन नीति संबंधी उद्देश्यों में संभाविक द्वंद उत्पन्न हो सकता है?

A. घरेलू मौद्रिक नीति
B. घरेलू राजकोषीय नीति
C. बाह्य मुद्रा नीति
D. विदेश व्यापार नीति
E. अंतर्देशीय व्यापार नीति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल A, C, और D
Solution:

जब किसी देश की मुद्रा को आरक्षित मुद्रा के रूप में स्वीकार किया जाता है तो निम्न नीति संबंधी उद्देश्यों में संभाविक द्वंद्व उत्पन्न हो सकता है-
• घरेलू मौद्रिक नीति
• बाह्य मुद्रा नीति
• विदेश व्यापार नीति
- घरेलू मौद्रिक नीति से तात्पर्य व्यक्तिगत वित्त योजना और नियंत्रण से है। इसमें बचत, ऋण का प्रबंधन और व्यय की योजना शामिल हो सकती है।
- बाह्य मौद्रिक नीति सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में दृष्टिकोण को परिवर्तित करने और बनाए रखने की नीति को दर्शाती है।
- विदेशी व्यापार नीति एक देश की सरकारद्वारा बनाई जाने वाली नीतियों का समूह है जो विदेशी व्यापार को नियंत्रित करने, समर्थन करने और आयोजित करने के लिए अपनाया जाता है।