NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2023 वाणिज्य

Total Questions: 100

71. भारतीय रूपया के कमजोर होने के निम्न में से कौन-से कारक बताएं जाते हैं?

A. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार हेतु रुपये में भुगतान
B. आगत की बढ़ती लागत
C. बढ़ता व्यापार घाटा
D. रुपये वोस्त्रो लेखाओं का खोला जाना
E. समुद्रपारीय संव्यवहारों के लिए रुपये यूपीआई भुगतान
नीचे दिए गए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (d) केवल B, C और D
Solution:

भारतीय रूपया के कमजोर होने के निम्न कारक बताए जाते हैं-
- आगत की बढ़ती लांगत
- बढ़ता हुआ व्यापार घाटा
- रूपये वास्ते लेखाओं का खोला जाना
भारतीय रूपया कमजोर होने के कई अन्य कारक भी हो सकते हैं जैसे- विदेशी मुद्रा के प्रति मानदंड, आर्थिक स्थिति, विदेशी निवेश में कमी, व्यापारिक गतिविधियाँ आदि।

72. कीमत नेतृत्व धारणीयता के संबंध में निम्नलिखित को अनुक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

A. छोटी कंपनियों को उद्योग में जो वे चाहें उक्त कीमत पर सब अनुमति होती है
B. प्रबल कंपनी माल के अवशिष्ट आपूर्तिकर्ता के रूप में कार्य करती है।
C. प्रबल कंपनी माल की वह कीमत नियत करती है जो उसके मुनाफे को अधिकतम करे
D. उद्योग में छोटी कंपनियाँ कीमत लेने वाले (प्राइस टेकर) के रूप में व्यवहार करती है
E. अंततः प्रबल कंपनी बाजार को भरने के लिए वहां आती है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें:

Correct Answer: (d) C, A, E, B, D
Solution:

कीमत नेतृत्व धारणीयता के संबंध में व्यवस्थित अनुक्रम इस प्रकार हैं-

73. मिस्टर X के पास 26% वोटिंग (मतदान) अधिकार के साथ ABC लिमिटेड के इक्विटी अंश (शेयर) है। मिसेज X, ABC लिमिटेड में ₹20000 प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी करती है। मिस्टर X एवं मिसेज X की अन्य स्रोतों से आय क्रमशः ₹600000 एवं ₹300000 है। कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के संदर्भ में मिस्टर X एवं मिसेज X की सकल कुल आय क्रमशः________है।

Correct Answer: (b) ₹7,90,000 एवं ₹3,00,000
Solution:

कर मूल्यांकन वर्ष 2023-24
अन्य स्रोतों से आय → श्रीमान् x → ₹ 6,00,000
→ श्रीमती x → ₹ 3,00,000
आय का मिलान →
श्रीमान् x → ₹ 6,00,000
वेतन (20,000 × 12) = ₹ 2,40,000
कर रियायत - ₹ 50,000 / 1,90,000
₹ 1,90,000 + ₹ 7,90,000
सकल कुल आय ₹ 7,90,000
फिर श्रीमान् x की सकल कुल आय ₹ 7,90,000 और श्रीमती x की
सकल कुल आय ₹ 3,00,000
नोट:- यदि किसी कंपनी में एक व्यक्ति की हिस्सेदारी 20% या उससे अधिक है तो उस कंपनी में कार्यरत उसकी पत्नी की आय उस व्यक्ति के आय में जोड़ी जाएगी। (आयकर अधिनियम की धारा 64 (1)(ii))

74. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (हस्तांतरण परिसंपत्तियाँ)सूची-II (प्राप्त छूट)
A. कृषि भूमिI. धारा 54 B
B. आवासीय गृहII. धारा 54 EC
C. भूमि या भवन या दोनोंIII. धारा 54 D
D. किसी औद्योगिक उपक्रम के भूमि एवं भवनIV. धारा 54

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (b) A-I, B-IV, C-II, D-III
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान-

सूची-I (हस्तांतरण परिसंपत्तियाँ)सूची-II (प्राप्त छूट)
A. कृषि भूमिi. धारा 54 B
B. आवासीय गृहiv. धारा 54
C. भूमि या भवन या दोनोंii. धारा 54 EC
D. किसी औद्योगिक उपक्रम के भूमि एवं भवनiii. धारा 54 D

75. निम्नलिखित एसबीआई द्वारा प्रायोजित आर.आर बी को उनके स्थापना वर्ष के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

A. राजस्थान मरुधर ग्रामीण बैंक
B. तेलंगाना ग्रामीण बैंक
C. सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक
D. मध्यांचल ग्रामीण बैंक
E. अरुणांचल प्रदेश रुरल बैंक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (b) C, E, D, A, B
Solution:

एस.बी.आई (भारतीय स्टेट बैंक) द्वारा प्रायोजित आर.आर.बी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) उनके स्थापना वर्ष के अनुसार बढ़ता हुआ व्यवस्थित अनुक्रम निम्न है-
(C) सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक (1978 में)
(E) अरूणांचल प्रदेश रूरल बैंक (1983)
(D) मध्यांचल ग्रामीण बैंक (2012 में)
(A) राजस्थान मरूधर ग्रामीण बैंक (2014 में)
(B) तेलंगाना ग्रामीण बैंक (2014 में)

76. व्यापारिक संगठन में नैतिक विकास के आनुक्रमिक चरणों की निम्न में से क्या विशिष्टताएं होती हैं?

Correct Answer: (d) पूर्व-पारंपरिक, पारंपरिक, सिद्धांत उन्मुखी
Solution:

व्यापारिक संगठन में नैतिक के 'तीन स्तर और' प्रत्येक स्तर के दो चरण होते हैं। सिद्धान्त यह भी बताता है कि नैतिक तर्क मुख्य रूप से निर्णय की खोज और उसे बनाए रखने पर केन्द्रित है। स्तर-I. पूर्व-परपरागत (पारंपरिक) नैतिकता (4 से 10 वर्ष)
चरण (i) आज्ञाकारिता और संघा
चरण (ii) वाद्य उद्देश्य अभिविन्यास
स्तर-2 पारंपरिक नैतिकता (10 से 13 वर्ष)
चरण (iii) अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास
चरण (iv) सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना
स्तर-3 सिद्धान्त उन्मुखी (13 से 16 वर्ष)
चरण (v) सामाजिक अनुबंध और व्यक्तिगत अधिकार
चरण (vi) सार्वभौमिक सिद्धान्त

77. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (प्रबंधन विचारक)सूची-II (अभिगम आयाम)
A. कुर्ट लेविनI. (शक्ति, कार्य संरचना, नेता सदस्य संबंध)
B. (फ्रेड ई फेडलर)II. अधिकार व उत्तरदायित्व, कमान की एकता, अधिक्रम श्रृंखला
C. (हेनरी फायोल)III. (शक्ति, संबंधन, उपलब्धि)
D. (डेविड सी मेक्कलेलेंड)IV. अवरोध रहित करना, संचलन पुनः अवरोधन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें

Correct Answer: (b) A-IV, B-I, C-II, D-III
Solution:

सूची-(I) का सूची (II) से सही मिलान-

सूची-I (प्रबंधन विचारक)सूची-II (अभिगम आयाम)
A. कुर्ट लेविनiv. अवरोध रहित करना, संचालन पुनः अवरोधन
B. फ्रेड ई फेडलरi. अवस्थिति शक्ति, कार्य संरचना, नेता सदस्य संबंध
C. हेनरी फायोलii. प्राधिकार व उत्तरदायित्व, कमान की एकता, अधिक्रम श्रृंखला
D. डेविड सी मेक्कलेलेंडiii. शक्ति, संबंधन, उपलब्धि

78. ________विदेशी व्यापार नीति (एफटीपी) के अन्तर्गत परिभाषित, विदेश व्यापार के महानिदेशक द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजना का मुख्य उद्देश्य "परामर्श प्रशिक्षण एवं आउटरीच प्रोग्राम (कार्यक्रमों) के माध्यम से विदेश व्यापार संबंधी जटिलताओं के संबंध में नए एवं संभाव्य निर्यातकों को सलाह देना है" जिससे कि वे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अपना स्थान बना सकें।

Correct Answer: (b) निर्यात बंधु योजना
Solution:

निर्यात बंधु योजना की घोषणा 13 अक्टूबर 2011 को विदेशी व्यापार नीति 2009-14 के हिस्से के रूप में की गई थी। इसे विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन है।
'निर्यात बंधु योजना' विदेशी व्यापार नीति (FTP) के अन्तर्गत परिभाषित, विदेश व्यापार के महानिदेशक द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजना का मुख्य उद्देश्य "परामर्श, प्रशिक्षण एवं आउटरीच प्रोग्राम (कार्यक्रमों) के माध्यम से विदेशी व्यापार संबंधी जटिलताओं के सम्बन्ध मे नए एवं संभाव्य निर्यातकों को सलाह देना है। जिससे कि वे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अपना स्थान बना सकें।"

79. सूची-I का सूची-II से मिलान करें :

सूची-I (विवरण पहचान कर्ता)सूची-II (अनुसंधान डिज़ाइन)
A. समय का आयामI. अन्वेषण अध्ययन
B. अध्ययन का उद्देश्यII. संख्यिकीय अध्ययन
C. अध्ययन का सामयिक दायराIII. वर्णनात्मक अध्ययन
D. शोध प्रश्न को किस हद तक स्पष्ट किया गया हैIV. क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान-

सूची-I (वर्णन पहचान कर्ता)सूची-II (अनुसंधान डिज़ाइन)
A. समय का आयामiv. क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन
B. अध्ययन का उद्देश्यiii. वर्णनात्मक अध्ययन
C. अध्ययन का सामयिक दायराii. संख्यिकीय अध्ययन
D. शोध प्रश्न को किस हद तक स्पष्ट किया गया हैi. अन्वेषण अध्ययन

80. विभेदक राजस्व व विकल्पों का लागत विचार करने के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं में से निर्णय करने हेतु प्रबंधक के लिए निम्न में से क्या-क्या संगत है?

A. अवसर लागत व आर्थिक मुनाफा
B. नियत व निमग्र लागत
C. सीमांत राजस्व व सीमांत लागत
D. वर्धमान व सीमांत लागत
E. परिमाणमूलक सुलाभ व परिमाणमूलक अलाभ की अर्थव्यवस्थाएँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A और D
Solution:

विभेदक राजस्व और लागत कार्यवाही के वैकल्पिक पाठ्यक्रमों के बीच राजस्व और लागत में अन्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं। विभेदक विश्लेषण उत्पाद बनाने या खरीदने, उत्पाद श्रृंखला बनाए रखने या छोड़ने ग्राहकों को बनाए रखने या छोड़ने, और विशेष ग्राहक आदेशों को स्वीकार करने या अस्वीकार करने से सम्बन्धित प्रबंधकीय निर्णय लेने में उपयोगी ।
अतः विभेदक राजस्व व विकल्पों का लागत पर विचार करने के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं में से निर्णय करने हेतु प्रबंधक के लिए अवसर लागत व आर्थिक मुनाफा और वर्धमान तथा सीमांत लागत है।