NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2024 वाणिज्य

Total Questions: 100

31. मूल्य निर्धारण उद्देश्य के रूप में मार्केट स्किमिंग के मामले में निम्नांकित में से कौन सी शर्तें सही नहीं है?

Correct Answer: (a) बाजार अत्यधिक मूल्य संवेदी होता है।
Solution:

मार्केट स्किमिंग एक मूल्य निर्धारण रणनीति है जिसमें एक उत्पाद को शुरुआत में उच्च मूल्य पर लॉन्च किया जाता है। और फिर धीरे धीरे समय के साथ मूल्य कम किया जाता है इस रणनीति के लिए कुछ विशिष्ट शर्ते होती हैं। बाजार अत्यधिक मूल्य संवेदी होता है यह सही नहीं है। मार्केट स्किमिंग तब प्रभावी होती है जब बाजार मूल्य संवेदी नही होता है,
क्योंकि इस रणनीति में शुरुआत में उच्च मूल्य लिया जाता है। यदि बाजार मूल्य संवेदी होता तो उच्च मूल्य पर उत्पाद की मांग कम होती है। पर्याप्त संख्या में क्रेता उच्च मांग का संकेत देते हैं यह सही है। मार्केट स्किमिंग के लिए यह आवश्यक है कि पर्याप्त संख्या में क्रेता उच्च मूल्य पर भी उत्पाद खरीदने को तैयार हों।
उच्च आरम्भिक मूल्य से और अधिक प्रतिस्पर्धी बाजार के प्रति आकर्षित नही होते हैं। यह सही है मार्केट स्किमिंग तभी काम करती है जब उच्च आरंभिक मूल्य से प्रतिस्पर्धी बाजार में नये प्रवेशकों को आकर्षित नहीं किया जाता है।
उच्च मूल्य से बेहतर व उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद की छवि संप्रेसित होती है यह भी सही है। उच्च मूल्य से उत्पाद की गुणवत्ता और प्रीमियम छवि बनती है जो मार्केट स्किमिंग का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

32. निम्नलिखित में से कौन से बिंदु किसी फर्म की कार्यशील पूँजी निर्धारित करने वाले कारक माने जाते हैं?

(A) व्यवसाय की मूल प्रवृत्ति
(B) व्यापार चक्र में उतार-चढ़ाव
(C) फर्म की ऋण नीति
(D) वित्त का दीर्घकालिक स्रोत
(E) कर्मचारी कौशल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल A, B और C
Solution:

किसी फर्म की कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) निर्धारित करने वाले मुख्य कारक निम्नलिखित है:
(A) व्यवसाय की मूल प्रवृतिः व्यवसाय के प्रकार के आधार पर कार्यशील पूंजी की आवश्यकता अलग-अलग होती है उदाहरण के लिए एक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) फर्म को सेवा आधारित फर्म की तुलना में अधिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकता हो सकती है।
(B) व्यापार चक्र में उतार-चढ़ावः आर्थिक स्थितियाँ और व्यापार चक्र (जैसे, आर्थिक उछाल या मंदी) वस्तुओं और सेवाओं की मांग को प्रभावित करती है जिससे फर्म की कार्यशील पूंजी की आवश्यकता प्रभावित होती है।
(C) फर्म की ऋण नीतिः फर्म की ऋण नीति जैसे ग्राहकों को दी जाने वाली क्रेडिट की शर्ते और अपूर्ति कर्ताओं से प्राप्त क्रेडिट कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को प्रभावित करती है उदार क्रेडिट नीति के कारण कार्यशील पूँजी की आवश्यकता बढ़ सकती है।

33. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (प्रत्यक्ष सामग्री विचलन)सूची-II (सूत्र)
A. प्रत्यक्ष सामग्री लागत विचलनI. (मानक मूल्य × (संशोधित मानक मात्रा - वास्तविक मात्रा))
B. प्रत्यक्ष सामग्री मूल्य विचलनII. (मानक मूल्य × (वास्तविक उत्पादन के लिए मानक मात्रा - वास्तविक मात्रा)
C. प्रत्यक्ष सामग्री उपयोग विचलनIII. (वास्तविक मात्रा × (मानक मूल्य - वास्तविक मूल्य))
D. प्रत्यक्ष सामग्री मिश्रण विचलनIV. (वास्तविक उत्पादन के लिए मानक लागत - वास्तविक लागत)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची - I का सूची - II से सही मिलान है:-

सूची I (प्रत्यक्ष सामग्री विचलन)सूची II (सूत्र)
A. प्रत्यक्ष सामग्री लागत विचलनवास्तविक उत्पादन के लिए मानक लागत - वास्तविक लागत
B. प्रत्यक्ष सामग्री मूल्य विचलनवास्तविक मात्रा × (मानक मूल्य - वास्तविक मूल्य)
C. प्रत्यक्ष सामग्री उपयोग विचलनमानक मूल्य × (वास्तविक उत्पादन के लिए मानक मात्रा - वास्तविक मात्रा)
D. प्रत्यक्ष सामग्री मिश्रण विचलनमानक मूल्य × (संशोधित मानक मात्रा - वास्तविक मात्रा)

34. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (सिद्धांत)सूची-II (लेखक)
A. तुलनात्मक लागत लाभ का सिद्धांतI. हेक्सेर और ओहलिन
B. अवसर लागत का सिद्धांतII. डेविड रिकॉर्डो
C. कारक संपदा का सिद्धान्तIII. हेबरलर
D. पूर्ण लाभ का सिद्धान्तIV. एडम स्मिथ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:

सूची-I का सूची II से मिलान :

सूची-I (सिद्धान्त)सूची-II (लेखक)
A. तुलनात्मक लागत लाभ का सिद्धान्तडेविड रिकार्डो
B. अवसर लागत का सिद्धान्तहेबरलर
C. कारक संपदा का सिद्धान्तहेक्सचर और ओहलिन
D. पूर्ण लाभ का सिद्धान्तएडम स्मिथ

35. निम्नांकित में से सही कथनों को पहचानिए-

(A) किसी सरकारी कर्मचारी को प्राप्त असारांशीकृत (कम्यूटेड) पेंशन को आयकर से पूर्णतः छूट है।
(B) आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 30 में निर्धारिती द्वारा अपने व्यवसाय के प्रयोजनार्थ प्रयुक्त भवन का किराया, दरे, कर, मरम्मत और बीमा की धनराशि की कटौती का उल्लेख है। (C) आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 33 में मूर्त संपत्त्यिों के मूल्यह्रास संबंधी उपबंध की परिभाषा दी गई है।
(D) पूंजीगत लाभ किसी भी संपत्ति के हस्तांतरण से उत्पन्न होता है।
(E) अल्पावधिक पूंजीगत परिसंपत्ति की परिभाषा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 2(42क) में दी गई है।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B और E
Solution:

• कथन A: किसी सरकारी कर्मचारी को प्राप्त असारांशीकृत (कम्यूटेड) पेंशन आयकर से पूर्णतः छूट प्राप्त है यह सही है।
• कथन B: आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 30 में निर्धारिती द्वारा अपने व्यवसाय के प्रयोजनार्थ प्रयुक्त भवन का किराया दरे, कर मरम्मत और बीमा की धनराशि की कटौती का उल्लेख है। यह सही है।
• कथन C: आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 33 में मूर्त संपत्तियों के मूल्यह्रास सम्बन्धी उपबंध की परिभाषा नही दी गई है। मूल्यह्रास का उल्लेख धारा 32 में है धारा 33 में नही। यह गलत है
• कथन D : पूंजीगत लाभ किसी भी संपत्ति के हस्तांतरण से नहीं, बल्कि पूंजीकृत संपत्ति के हस्तांतरण से उत्पन्न होता है यह लगत है।
• कथन E: अल्पावधिक पूंजीगत परिसंपत्ति की परिभाषा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 2 (42 A) में दी गई है यह सही है अतः सही कथन A, B और E हैं।

36. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए निर्धारित पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सी ए आर) है।

Correct Answer: (d) 12%
Solution:

पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सी ए आर) बैंक की पूँजी और उसके जोखिम भारित परिसंपत्तियों के बीच का अनुपात होता है यह सुनिश्चित करता है कि बैंक के पास संभावित नुकसान को सहने और सॉल्वेंट बने रहने के लिए पर्याप्त पूँजी हो ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए न्यूनतम सीएआर 12% निर्धारित किया गया है। इससे न्यूनतम सामान्य समता टियर- आवश्यकता 5.5% और अतिरिक्त पूँजी बफर शामिल है
यह आवश्यकता बेसल-III मानकों के अनुरूप है जो वैश्विक स्तर पर बैंकिंग क्षेत्र के विनियमन, पर्यवेक्षण और जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने का उद्देश्य रखते है।

37. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (वित्तीय समावेशन योजना)सूची-II (वर्ष)
A. (पी एम जन धन)I. 2016
B.  (पी एम मुद्रा)II. 2014
C. (स्टैंड अप इंडिया)III. 2017
D. (वय बंदना)IV. 2015

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेः

ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IIIIVIII
(c)IVIIIIII
(d)IIIIIIIV
Correct Answer: (a)
Solution:

सूची - I का सूची - II से सही मिलान है:-

सूची I (वित्तीय समावेशन योजना)सूची II (वर्ष)
A. पी एम जन धन2014
B. पीएम मुद्रा2015
C. स्टैंड अप इंडिया2016
D. वय वन्दना2017

38. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची I (लेखांकन अवधारणा और परंपरा)सूची II (अर्थ)
A. रूढ़िवादI. किसी फर्म द्वारा समय-समय पर समान लेखांकन नीतियों का उपयोग
B. दोहरा पहलुII. उद्यम को मालिक और उससे जुड़े उन्य व्यक्तियों से अलग माना जाता है।
C. पृथक व्यावसायिक इकाईIII. प्रत्येक लेन-देन का दोहरा प्रभाव होता है।
D. स्थिरताIV. लाभ की आशा न करें लेकिन सभी संभावित नुकसानों के लिए तैयारी कर लें।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने :

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची - I (लेखांकन अवधारणा और परंपरा)सूची - II (अर्थ)
A. रूढ़िवादलाभ की आशा न करें लेकिन सभी संभावित नुकसानों के लिए तैयारी कर लें।
B. दोहरा पहलुप्रत्येक लेन-देन का दोहरा प्रभाव होता है।
C. प्रथक व्यावसायिक इकाईउद्यम को मालिक और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों से अलग माना जाता है।
D. स्थिरताकिसी फर्म द्वारा समय-समय पर समान लेखांकन नीतियों का उपयोग।

39. एक प्रस्ताव के लिए 18,500 रूपये के नकद बहिर्वाह की आवश्यकता है और अगले 5 वर्षों में क्रमशः ₹ 8,000, ₹ 6,000, र, 4,000 ₹ 2,000 और र 2,000 के नकद अंतर्वाह उत्पन्न करने की उम्मीद है। भुगतान अवधि होगी।

Correct Answer: (b) 33.25 वर्ष
Solution:

• प्रारंभिक नकद बहिर्वाह (निवेश) = ₹ 18,500
• अगले 5 वर्षों के लिए नकद प्रवाह:
₹ 8,000, ₹ 6,000, ₹ 4,000, ₹ 2,000 और ₹ 2,000
संवृद्ध नकद प्रवाह:
- वर्ष 1 : ₹ 8,000
- वर्ष 2 : ₹ 8,000 + ₹ 6,000 = ₹ 14,000
- वर्ष 3 : ₹ 14,000 + ₹ 4,000 = ₹ 18,000
- वर्ष 4 : ₹ 18,000 + ₹ 2,000 = ₹ 20,000
- वर्ष 5 : ₹ 20,000 + ₹ 2,000 = ₹ 22,000
चूंकि, संवृद्ध नकद प्रवाह वर्ष 3 और वर्ष 4 के बीच प्रारंभिक नकद बहिर्वाह से अधिक हो जाता है, हम इसे वापसी अवधि (Payback period) के रूप में इस प्रकार गणना कर सकते हैं:
वापसी अवधि = 3 वर्ष + (₹ 18,500 - ₹ 18,000) ÷ ₹ 2,000
= 3 वर्ष + 0.25 वर्ष
= 3.25 वर्ष

40. निम्न में से कौनसी उच्च ग्राहक केन्द्रित संगठन की विशेषताएँ हैं?

(A) बाजार प्रेरित
(B) प्रक्रिया उन्मुखी
(C) मूल्य प्रेरित
(D) कीमत प्रेरित
(E) प्रतिस्पर्धी को अप्रासंगिक बनाना
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C, E
Solution:

एक उच्च ग्राहक केद्रित संगठन ग्राहको की आवश्यकताओं और प्राथमिकतों पर ध्यान केंद्रित करता है।
(A) बाजार प्रेरितः एक ग्राहक केन्द्रित संगठन बाजार प्रेरित होता है, जिसका अर्थ है कि यह ग्राहकों की आवश्यकताओं और बाजार के रूझानों के अनुसार अपनी रणनीतियाँ और प्रस्ताव तैयार करता है
(C) मूल्य प्रेरितः एक ग्राहक केन्द्रित संगठन मूल्य प्रेरित होता है। जिसका अर्थ है कि यह अपने उत्पादों सेवाओं और अनुभवो के माध्यम से ग्राहकों का मूल्य प्रदान करने को प्राथमिकता देता है।
(E) प्रतिस्पर्धी को अप्रासंगिक बनानाः एक ग्राहक केंद्रित संगठन अपने ग्राहकों के लिए अद्वितीय मूल्य बनाने का प्रयास करता है, जिसे प्रतिद्वंद्वी अप्रासंगिक हो जाते हैं। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (b) केवल A, C, E है।