NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2024 वाणिज्य

Total Questions: 100

51. निम्न में से कौन सी अल्पाधिकार की मान्यताएँ है?

(A) एक विक्रेता और बड़ी संख्या में खरीदार
(B) कुछ विक्रेता और बड़ी संख्या में खरीदार
(C) बड़ी संख्या में विक्रेता और बड़ी संख्या में खरीदार
(D) नए विक्रेता का प्रवेश प्रतिबंधित है।
(E) फर्मों की परस्पर निर्भरता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने

Correct Answer: (d) केवल B, D, E
Solution:

अल्पाधिकार की मान्यताए निम्नलिखित है :
• कुछ विक्रेता और बड़ी संख्या में खरीदार । नए विक्रेता का प्रवेश प्रतिबंधित हैं
• फर्मों की परस्पर निर्भरता उत्पाद विभेदीकरण
• गैर-मूल्य प्रतिस्पर्धा
• अनिश्चितता और रणनीति व्यवहार
लेकिन, एक विक्रेता और बड़ी संख्या में खरीदार, यह एकाधिकार का वर्णन करता है. अल्पाधिकार का नहीं और विक्रेताओं की बड़ी संख्या और खरीदारों की बड़ी संख्या यह पूर्ण प्रतिस्पर्धा का वर्णन है, अल्पाधिकार का नही

52. निम्नांकित में से कौन सी तुलनात्मक लागत लाभ सिद्धांत की विशेषताएँ नहीं है?

(A) उत्पादन के कारकों का पूर्णतः प्रयोग होता है।
(B) इसमें दो देश, दो वस्तुएँ और उत्पादन के दो कारक होते हैं।
(C) इसमें दो देश, दो वस्तुएँ और उत्पादन का एक कारक होता है।
(D) इसमें ढुलाई (परिवहन) लागत नहीं होती है।
(E) देश केवल पूंजी साध्य होते हैं।
नीचे केवल दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (e) *
Solution:

(*) A. उत्पादन के कारकों का पूर्णता प्रयोग होताः यह सिद्धान्त मानता है कि उत्पादन के सभी कारक (जैसे श्रम) पूरी तरह से उपयोग में है। यह सिद्धान्त की विशेषता है।
B. दो देश, दो वस्तुएं, और उत्पादन के दो कारकः यह सिद्धान्त उत्पादन के केवल एक कारक (श्रम) को मानता है दो कारकों (श्रम और पूँजी) को नहीं। यह सिद्धान्त की विशेषता नही है।
C. दो देश दो वस्तुए और उत्पादन के एक कारकः यह सिद्धान्त दो देशों, दो वस्तुओं, और उत्पादन के एक कारक (श्रम) पर आधारित है। यह सिद्धान्त की विशेषता है।
D. ढुलाई (परिवहन) लागत नही होती: यह सिद्धान्त में परिवहन लागत को शून्य माना जाता है। यह सिद्धान्त की विशेषता है।
E. देश केवल पूँजी साध्य होते है: यह सिद्धान्त श्रम को उत्पादन का एक मात्र कारक मानता है, पूंजी को नहीं। यह सिद्धान्त की विशेषता नहीं है इसलिए केवल B और E सही हैं।

53. निम्नलिखित में से कौन सा शोध डिजाइन सबसे सटीक है?

Correct Answer: (a) प्रायोगिक
Solution:

सबसे सटीक शोध डिज़ाइन प्रायोगिक डिज़ाइन है। प्रायोगिक डिजाइन अत्यधिक नियंत्रित होता है और इसमें एक या अधिक स्वतंत्र चरों को हेरफेर करके उनके प्रभाव को निर्भर चरों पर देखा जाता है, जबकि अन्य कारकों को नियंत्रित किया जाता है। यह शोधकर्ताओं को कारण प्रभाव सम्बन्ध स्थापित करने में सक्षम बनाता है और इसे सबसे सटीक माना जाता है।

54. जब उत्पादन के सभी कारकों में समान अनुपात में परिवर्तन होता है, तो इसे कहते है:

(A) दीर्घकालीन उत्पादन फलन
(B) समान अनुपात का नियम
(C) पैमाने पर वापसी का नियम
(D) कारक पर वापसी का नियम
(E) परिवर्तनशील अनुपात का नियम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने :

Correct Answer: (a) केवल A, B,C
Solution:

जब उत्पादन के सभी कारकों को समान अनुपात में बदला जाता है. तो यह निम्न अवधारणाओं से सम्बन्धित होता है।
A. दीर्घकालिक उत्पादन फलनः दीर्घकाल में, उत्पादन के सभी कारक परिवर्तनशील होते है, और उत्पादन के पैमाने को बदला जा सकता है। यह तब होता है जब सभी इनपुट को समान अनुपात में बढ़ाया या घटाया जाता है।
C. पैमाने पर वापसी का नियमः यह नियम बताता है कि जब उत्पादन के सभी कारकों को समान अनुपात में बदला जाता है, तो उत्पादन कैसे बदलता है। यह उत्पादन के पैमाने और परिणामी उत्पादन के बीच सम्बन्ध की जाँच करता है। इसलिए विकल्प (A) और (C) सही है।

55. निम्नलिखित में से कौन सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सोशल नेटवर्क नहीं है?

Correct Answer: (b) ब्लॉग्स
Solution:

फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सोशल नेटवर्क है। लेकिन ब्लॉग को सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं माना जाता है। ये आमतौर पर व्यक्तिगत या सहयोगी वेबसाइडें होती हैं जहाँ सामग्री को उल्टे कलानुक्रमिक क्रम में पोस्ट किया जाता है। हालांकि ब्लॉग्स में टिप्पणियों जैसी सामाजिक सुविधाएं हो सकती है, वे मुख्य रूप से सामग्री प्रकाशन प्लेटफॉर्म होते है न कि सोशल नेटवर्क इस प्रकार, ब्लॉग एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या सोशल नेटवर्क नही हैं

56. निम्नांकित में से किन्हें वचन पत्र की अनिवार्य विशेषता माना जाता है?

(A) यह अनिवार्यतः लिखित रूप से होना चाहिए
(B) इसमें अनिवार्यतः भुगतान करने संबंधी वचन या प्रतिज्ञा सम्मिलित नहीं होनी चाहिए।
(C) भुगतान करने का वचन अनिवार्यतः सशर्त होना चाहिए।
(D) वचन पत्र का अनिवार्यतः निर्माता के हस्ताक्षर होना चाहिए।
(E) केवल मुद्रा भुगतान करने का वचन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, D और E
Solution:

वचन पत्र एक वित्तीय साधन है जो एक व्यक्ति (निर्माता) द्वारा दूसरे व्यक्ति (लाभार्थी) को एक निश्चित राशि का भुगतान करने का वचन देता है। वचन पत्र की कुछ अनिवार्य विशेषताएं होती है :
A. यह अनिवार्यतः लिखित रूप में होना चाहिए
D.वचन पत्र पर अनिवार्यतः निर्माता के हस्ताक्षर होना चाहिए
E. केवल मुद्रा भुगतान करने का वचन

57. प्रीपेड बीमा किस प्रकार का खाता है?

Correct Answer: (b) व्यक्तिगत खाता
Solution:

प्रीपेड बीमा, बीमा प्रीमियम का वह हिस्सा है जो अग्रिम भुगतान किया गया है और बैलेंस शीट की तिथि तक समाप्त नही हुआ है। यह संगठन के लिए परिसंपत्ति है। परिसंपत्तियाँ वास्तविक खाता है
नोट : इस प्रश्न का उत्तर (a) वास्तविक खाता है लेकिन आयोग से इसे (b) व्यक्तिगत खाता माना है

58. नए साझेदार के प्रवेश के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(A) भारतीय भागीदार अधिनियम, 1932 की धारा 25 के अनुसार, किसी व्यक्ति को साझेदार के रूप में प्रवेश दिया जा सकता है।
(B) नया लाभ साझाकरण अनुपात वह अनुपात है जिसमें नए साझेदारों सहित सभी साझेदार फर्म के भावी लाभ और हानि को साझा करेगें।
(C) नया लाभ हिस्सा = त्यागा गया लाभ हिस्सा पुराना लाभ हिस्सा
(D) त्याग अनुपात = पुराना लाभ हिस्सा नया लाभ हिस्सा
(E) पुनर्मूल्यांकन खाते से उत्पन्न होने वाला लाभ या हानि साझेदार के पूंजी खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) केवल B, D और E
Solution:

नये साझेदार से सम्बन्धित सत्य कथनः
B. नया लाभ- साझाकरण अनुपात वास्तव में वह अनुपात है जिसमें नए साझेदारों सहित सभी साझेदार फर्म के भविष्य के लाभ और हानि को साझा करेगें।
D. त्याग अनुपात - पुराना लाभ हिस्सा नया लाभ हिस्सा । यह सूत्र नए साझेदार के पत्र में मौजूदा साझेदारों द्वारा त्यागें गए लाभ हिस्से के अनुपात की गणना करता है।
E. पुनर्मुल्याकंन खाते से उत्पन्न लाभ या हानि वास्तव में साझेदारों के पूँजी खातों में स्थानांतरित कर दी जाती है, क्योंकि यह परिसंपत्तियों और देन दारियों के वही मूल्यों में समायोजना का प्रतिनिधित्व करती है।

59. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (व्यक्तित्व प्रकार)सूची-II (समरूप व्यवसाय)
A. सामाजिकI. मैकेनिक
B. पारंपरिकII. गणितज्ञ
C. खोजIII. कॉर्पोरेट प्रबंधक
D. यथार्थवादीIV. अध्यापक

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIVIII
(c)IVIIIIII
(d)IIIVIIII
Correct Answer: (a)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलानः

सूची-I (व्यक्तित्व प्रकार)सूची-II (समकक्ष व्यवसाय)
A. सामाजिकअध्यापक
B. पारंपरिककॉर्पोरेट प्रबंधक
C. खोजगणितज्ञ
D. यथार्थवादीमैकेनिक

60. निम्नांकित संस्थानों को उनकी स्थापना के वर्ष के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए

(A) सेबी
(B) भारतीय रिजर्व बैंक
(C) भारतीय स्टेट बैंक
(D) सिडबी
(E) नाबार्ड
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, C, E, D, A
Solution:

संस्थानों को उनकी स्थापना के वर्ष के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थापन:
1. भारतीय रिजर्व बैंक (B) : 1935
2. भारतीय स्टेट बैंक (C): 1955
3. नाबार्ड (E): 1982
4. सेबी (A) :1988
5. सिडबी (D) : 1990
इस प्रकार, सही क्रम B, C, E, A, D, है।