NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 (हिन्दी)

Total Questions: 100

81. भारतेन्दु युग के रचनाकारों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) प्रताप नारायण मिश्र
(D) बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(E) लाला श्रीनिवासदास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (B), (A), (E), (D), (C)
Solution:भारतेन्दु युग के रचनाकारों का कालक्रमः-
बालकृष्ण भट्ट (1844), भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (1850),लाला निवासदास (1851), बदरीनारायण चौधरी प्रेमधन (1855), प्रताप नारायण मिश्र (1856)

82. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (पंक्तियाँ)सूची-II (रचनाकार)
A. गुरुपदेशादध्येतुं शास्त्रं जडधियोऽप्यलम्1. दण्डी
B. कवित्व बीजं प्रतिभानम्2. भामह
C. न विद्यते यद्यपि पूर्ववासनागुणानुबन्धि प्रतिभानामद्भुतम्3. आनन्दवर्धन
D. अव्युत्पत्तिकृतो दोषः शक्त्या संव्रियते कवेः4. वामन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b)
Solution:पंक्तियों और उसके रचनाकारों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
पंक्तियाँरचनाकार
गुरूपदेशादध्येतुं शास्त्रं जडधियो ऽप्यलम्भामह
कवित्व बीजं प्रतिभानम्वामन
न विद्यते यद्यपि पूर्ववासनागुणानुबन्धि प्रतिभानमद्भुतम्दण्डी
अव्युत्पत्तिकृतो दोष: शक्त्या संव्रियते कवे:आनन्दवर्धन

83. रचनाकार और आत्मकथाओं के कौन से मेल सही हैं?

(A) सम्पादक के पचीस वर्ष - देवीदत्त शुक्ल
(B) साठ वर्ष एक रेखांकन - सुमित्रानंदन पंत
(C) दस्तक जिंदगी की - शिवपूजन सहाय
(D) मेरी अपनी कथा - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(E) मेरा जीवन - प्रतिभा अग्रवाल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A), (B), (D)
Solution:'सम्पादक के पचीस वर्ष देवीदत्त शुक्ल', 'साठ वर्ष एक रेखांकन (1960) - सुमित्रानंदन पंत', 'मेरी अपनी कथा - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी' रचनाकार और आत्मकथाओं के मेल सही है।
→ मेरा जीवन (1985) शिवपूजन सहाय की आत्मकथा है।
→ प्रतिभा अग्रवाल की आत्मकथा- भाग-1 दस्तक जिन्दगी की (1990) भाग-2 मोड़ जिन्दगी का (1996)

84. "पृथ्वी पर श्रीमती महारानी के अधिकार में जितने देश हैं जिन का विस्तार भूगोल के सातवें भाग से कम नहीं है और जिन में तीस करोड़ आदमी बसते हैं।"

उपरोक्त कथन कौन से निबंध से है?

Correct Answer: (a) दिल्ली दरबार दर्पण
Solution:उपरोक्त कथन 'दिल्ली दरबार दर्पण' निबन्ध से है।
→ 'दिल्ली दरबार दर्पण' 1877 में प्रकाशित भारतेन्दु हरिश्चन्द का इतिहास सम्बन्धी निबन्ध है। 'दिल्ली दरबार दर्पण' में कंपनी के शासन का अंत तथा महारानी विक्टोरिया के शासन के आरम्भ की उद्घोषणा के लिए लार्ड लिटिन ने दिल्ली में बड़े दरबार का आयोजन किया जिसमें देशी नवाब, महाराजा, जागीदार आदि के शामिल होने का चित्रण है।
→ मेरे राम का मुकुट भींग रहा है (1974) निबन्ध विद्यानिवास मिश्र का है।

85. अर्ध संवृत स्वर निम्न में कौन-सा है?

Correct Answer: (b) ओ
Solution:'ओ' अर्ध संवृत स्वर है।
संवृत स्वर - इ, ऊ
विवृत - आ।

86. "जातियाँ इस देश में अनेक आई हैं। लड़ती झगड़ती भी रही हैं, फिर प्रेम पूर्वक बस भी गयी हैं। सभ्यता की नाना सीढ़ियों पर खड़ी और नाना ओर मुख कर के चलने वाली इन जातियों के लिए एक सामान्य धर्म खोज निकालना कोई सहज बात नहीं थी।" उपरोक्त पंक्तियाँ किस निबन्ध की हैं?

Correct Answer: (c) नाखून क्यों बढ़ते हैं
Solution:उपरोक्त पंक्तियां 'नाखून क्यो बढ़ते है' निबन्ध की है। 'नाखून क्यो बढ़ते है' हजारी प्रसाद द्विवेदी का ललित निबन्ध है।

87. दलित विमर्श से जुड़े कौन-से कथन असत्य है?

(A) डॉ. अम्बेडकर ने दलितों के उत्थान को राष्ट्र का उत्थान माना।
(B) दलित लेखक संघ के एक गुट ने 31 जुलाई, 2020 को 'कर्मभूमि' की प्रति जलाई।
(C) दलित साहित्य में स्वानुभूतियों का विशाल भंडार है।
(D) 'अछूत की शिकायत' 1925 में 'सरस्वती' पत्रिका में छपी ।
(E) जयप्रकाश कर्दम और ओमप्रकाश वाल्मीकि दलित साहित्य के महत्वपूर्ण लेखक हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (B), (D)
Solution:"दलित लेखक संघ के एक गुट ने 31 जुलाई 2020 को कर्मभूमि की प्रति जलाई।', अछूत की शिकायत 1925 में सरस्वती पत्रिका में छपी' दलित विमर्श से जुड़े कथन असत्य है।
→ साहित्य में सर्वप्रथम 1914 ई. में हीरा डोम की कविता 'अछूत की शिकायत' सरस्वती पत्रिका में छपी।
→ दलित लेखक संघ का गठन 15 अगस्त 1997 में दलितों के शोषण, उत्पीड़न और उपेक्षाओं की वकालत के तौर पर किया गया। जिसके तहत दलित अभिव्यक्ति को अपनी व्यथा कथा कहने का मार्ग प्रशस्त कर सके, की उद्देश्य पुर्ति को लेकर आगे बढ़ा।

88. निम्न में से कौन से युग्म सही है?

(A) रीति सुभाषा कवित्त की बरनत बुध अनुसार - चिंतामणि
(B) सो विश्रब्ध नवौढ़ यों बरनत कवि रसरीति - भिखारीदास
(C) सुकविन हूँ की कछु कृपा समुझि कविन को पथ - मतिराम
(D) अपनी अपनी रीति के काव्य और कवि रीति - देव
(E) काव्य की रीति सिख्यौ सुखवन्हि को - भूषण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (D)
Solution:'रीति सुभाषा कवित्त की बरनत बुध अनुसार चिंतामणि', 'अपनी अपनी रीति के काव्य और कवि रीति देव' युग्म सही है।
→ 'सुकविन हूँ की कछु कृपा समुझि कविन को पंथ' भूषण का कथन है।
→ 'काव्य की रीति सिखी सुखबीन सो देखी सुनी बहुलोक की बातें" भिखारी दास की पंक्ति है।
→ 'सो विश्रब्ध नवौढ़ यों, बरनत कवि रसरीति मतिराम का कथन है।

89. भीष्मसाहनी के कहानी संग्रहों के कौन-से युग्म सही हैं?

(A) भाग्यरेखा - 1953
(B) भटकती राख - 1966
(C) डायन - 1957
(D) पहला पाठ - 1984
(E) पाली - 1998
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A), (В)
Solution:भाग्यरेखा (1953), भटकती राख (1966), भीष्मसाहनी के कहानी संग्रहों का युग्म सही है। भीष्मसाहनी के कहानी संग्रहः-
भाग्य रेखा (1953), पहला पाठ (1957), भटकती राख (1966), पटरियाँ (1973), बाङ्चू (1978), शोभायात्रा (1981), निशाचर (1983), पाली (1989), डायन (1998)।

90. 'एग्जिस्टेंशलिज्म ऐंड मनिज्म' में किस बाद पर विचार किया गया है?

Correct Answer: (b) अस्तित्ववाद
Solution:'एग्जिस्टेंशलिज्म ऐंड ह्यूमनिज्म' में अस्तित्ववाद पर विचार किया गया है।
→ यह कृति जीन पॉल सार्त्र की है। यह पुस्तक सार्त्र के 1945 के व्याख्यान का अंग्रेजी अनुवाद है।