NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 वाणिज्य

Total Questions: 100

81. सूची-I के साथ सूची- II का मिलान कीजिए :

सूची-I (मद) सूची-II (शीर्ष)
A. निवेश पर उपचित ब्याज1. चालू देनदारियाँ
B. बैंक ओवरड्राफ्ट2. संपत्ति, संयंत्र और उपकरण
C. ट्रेड मार्क3. चालू मालसूचियाँ
D. भंडार और अतिरिक्त4. चालू आस्तियों के अलावा अन्य चालू आस्तियाँ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)4321
(b)3421
(c)4132
(d)4123
Correct Answer: (d)
Solution:

सूची-I का सूची- II से सही मिलानः

सूची-I (मद)सूची-II (शीर्ष)
A. निवेश पर उपचित ब्याजIV. चालू आस्तियों के अलावा अन्य चालू आस्तियाँ
B. बैंक ओवरड्राफ्टI. चालू देनदारियाँ
C. ट्रेड मार्कII. संपत्ति, संयंत्र और उपकरण
D. भंडार और अतिरिक्तIII. चालू आस्तियों मालसूचियाँ

82. निम्नलिखित वित्तीय संस्थानों का आरंभिक से अद्यतन तक उनकी स्थापना के वर्ष के अनुसार व्यवस्थित करें :

A. इम्पीरियल बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. भारतीय जीवन बीमा निगम
D. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया
E. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, B, C, D, E
Solution:

निम्नलिखीत संस्थाओं की स्थापना का वर्ष पहले से लेकर बाद तक इस प्रकार है।
(A) इम्पीरियल बैंक: 1921
(B) भारतीय स्टेट बैंक 1955
(C) भारतीय जीवन बीमा निगमः 1956
(D) यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया : 1964
(E) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकः 1975

83. "यदि समयावधि विनिर्दिष्ट किए बिना किसी व्यवसाय संचालन के लिए एक साझेदारी बनाई जाती है तथा यह साझेदारों की मर्जी तक अस्तित्व में रहती है" इसे कहा जाता है :

Correct Answer: (b) स्वेच्छाहीन साझेदारी
Solution:जब साझेदारी की समाप्ति के लिए कोई निश्चित अवधि निर्धारित नहीं की जाती है तो यह स्वेच्छा से की गई साझेदारी होती हैं। धारा 7 के अनुसार दो शर्तों को पूरा करना आवश्यक है|
• साझेदारी की निश्चित अवधि के निर्धारण के बारे में कोई समझौता नहीं।
• साझेदारी के निर्धारण के सम्बन्ध में कोई खंड नहीं।

84. मांग और मांगी गई मात्रा में क्या सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (b) उपभोक्ता के खर्च
Solution:

मांग किसी वस्तु या सेवा की वह मात्रा है जिसे उपभोक्ता किसी निश्चित समयावधि में निश्चत कीमतो पर खरीदने के लिए इच्छुक और सक्षम होते है। माँग की गई मात्रा किसी वस्तु या सेवा की वह मात्रा है जिसे लोग किसी विशेष समय पर किसी विशेष कीमत पर खरीदगे। माँग और माँगी गई मात्रा में क्या सम्मिलित है:
• किसी वस्तु के लिए उपभोक्ता की अभिरुचि और आकांक्षाएँ।
• संबन्धित वस्तुओं का मूल्य
• प्रतिस्थानी या पूरक वस्तु
लेकिन उपभोक्ता खर्चे को नहीं सम्मिलित किया गया है।

85. निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को पुराने से नये, उनके निर्माण वर्ष के अनुरूप व्यवस्थित करें:

A. सामान्य टैरिफ और व्यापार समझौता
B. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)
C. संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड)
D. निर्यात अवसंरचना ओर अनुषंगी क्रियाकलापों के विकास के लिए राज्यों को सहायता (एएसआईडीई)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, C, B, D
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को पुराने से नयें, उनके निर्माण वर्ष के अनुरुप व्यवस्थापनः
(i) सामान्य टैरिफ और व्यापर समझौता (गेट): 1947
(ii) संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) (अंकटाड): 1960
(iii) विश्व व्यापार संगठन (WTO) 1995
(iv) निर्यात अवसंरचना और अनुषंगी क्रिया कलॉपो के विकास के लिए राज्यों को सहायता (एएसआईडीई): 2002

86. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A. पहला आरआरबी 2 अक्टूबर, 1975 में स्थापित किया गया था।
B. आरआरबी अधिनियम, 1976, अनुप्रयोज्य लागू है।
C. आरआरबी की न्यूनतम चुकता पूँजी 10 करोड़ है।
D. आरआरबी के सेवाएँ गोवा और सिक्किम राज्य में उपलब्ध नहीं हैं।
E. आरआरबी का स्वामित्व केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकारों और प्रायोजित बैंक के पास क्रमशः 50%, 15% और 35% के अनुपात में है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, D, E
Solution:

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आर आर बी) भारतीय अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (सकारी बैंक) है जो भारत के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रिय स्तर पर कार्यरत है। आरआरबी की विशेषताए
• पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 2 अक्टूबर 1975 को स्थापित किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का प्रथमा बैंक पहला आरआरबी था।
• क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको की स्थापना 26 सितंबर 1975 को पारित अध्यादेश और आरआरबी अधिनियम 1976 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
• आरआरबी की अधिकृत पूंजी 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दी गई है। • आरआरबी की न्यूनतम जारी पूँजी 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। • आरआरबी के सेवाएँ गोवा और सिक्किम राज्य में उपलब्ध नहीं है।
• आरआरबी का स्वामित्व केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकारों और प्रायोजित बैंक के पास कमशः 50% 15% और 35% के अनुपात में है।

87. सूची-I के साथ सूची- II का मिलान कीजिए:

सूची-I (मूल्यन) सूची-II (अर्थ)
A. अंकेन मूल्य1. प्रतिफल उद्देश्य से आरंभ करना और तत्पश्चात् वांछित प्रतिफल अर्जन वाला मूल्य निर्धारण करना
B. लक्षित प्रतिफल मूल्यन2. मानक उपरीशीर्ष लागत और लाभ जोड़ना
C. उपभोक्ता को आर्थिक मूल्य वाला मूल्यन3. फर्मों द्वारा अतिशय मालसूचियों या प्रयोग की गई वस्तुओं का निपटान
D. बोली मूल्यन4. उत्पाद प्रदर्शन की क्रेता छवि, वारंटी गुणवत्ता, उपभोक्ता सहायता और अन्य मृदुल अभिलक्षणों जैसी अन्य आगतों को जोड़ना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)1234
(b)2413
(c)2143
(d)4213
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलानः

सूची-I (मूल्यन)सूची-II (अर्थ)
A. अंकित मूल्यII. मानक उपरिलागत लागत और लाभ जोड़ना
B. लक्षित प्रतिफल मूल्यनI. प्रतिफल उद्देश्य से आरंभ करना और तत्पश्चात वांछित प्रतिफल अर्जन वाला मूल्य निर्धारण करना
C. उपभोक्ता को आर्थिक मूल्य वाला मूल्यनIV. उत्पाद प्रदर्शन की क्रेता छवि, वारंटी गुणवत्ता, उपभोक्ता सहायता और अन्य मुलायम अभिलक्षणों जैसी अन्य आगतों को जोड़ना
D. बोली मूल्यनIII. फर्मों द्वारा अतिरिक्त माल-सूचियों या उपयोग की गई वस्तुओं का निपटान

88. गृह संपत्ति पर निम्नलिखित में से कौन-सी आय कर पर भारित नहीं है?

A. कृषि गृह
B. दानार्थ प्रयोजनों के लिए पारित संपत्ति
C. दो से अधिक स्व-निवासित गृह
D. पूर्व-शासक का महल
E. पंजीकृत श्रम संघ की गृह संपत्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B, D, E
Solution:

स्व-कब्जे वाली सम्पत्ति का वार्षिक मूल्य शून्य माना जाता है। इसलिए स्व कब्जे वाले घर को गैर- राजस्व उत्पादक माना जाता है, इसलिए यह कर योग्य नहीं है। गृह संपत्ति पर आय कर भारित नहीं है:
• कृषि गृह
• दानार्थ प्रयोजनों के लिए पारित संपत्ति
• पूर्व-शासक का महल
• पंजीकृत श्रम संघ की गृह संपत्ति ।

89. सुगम की निम्नलिखित नाम से भी जाना जाता है?

Correct Answer: (d) ITR-4
Solution:

सुगम ITR-4 S फॉर्म उन करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म है, जिन्होंने आयकर अधिनियम की धारा 44AD और धारा 44AE के अनुसार अनुमानित आय योजना का विकल्प चुना है। हालाँकी, यदि ऊपर वर्णित व्यवसाय का टर्नओवर 3 करोड़ रुपये से अधिक है,तो करदाता को ITR-4 दाखिल करना होगा।

90. सूची-I के साथ सूची- II का मिलान कीजिए :

 सूची-I  कटौती सूची-II संबंध
A. धारा 80 DDB1.कंपनियों द्वारा राजनीतिक दल को दिए गए योगदान के संबंध में कटौती
B. धारा 80 E2. संदाय किराए के संबंध में कटौती
C. धारा 80 GG3. उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में कटौती
D. धारा 80 GGB4. चिकित्सा उपचार के संबंध में कटौती

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)1234
(b)2314
(c)4321
(d)3412
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलानः

सूची-I (कटौती)सूची-II (संबंध)
A. धारा 80 DDB4. चिकित्सा उपचार के संबंध में कटौती
B. धारा 80 E3. उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में कटौती
C. धारा 80 GG2. संदत किराए के संबंध में कटौती
D. धारा 80 GGB1. कंपनी द्वारा राजनीतिक दल को दिए गए योगदान के संबंध में