NTA यू. जी. सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा,(11-12-23, Shift-I) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

11. What is the correct increasing order of prescribed limits for following pollutants on 24 hours basis in residential areas by CPCB?/सी.पी.सी.बी. द्वारा विहित आवासीय क्षेत्रो में 24 घंटे के आधार पर निम्नलिखित प्रदूषकों की सीमा का उचित क्रम क्या होगा?

(A) Suspended Particulate Matter (SPM) / निलंबित विणिकीय पदार्थ
(B) Respirable Suspended Particulate Matter (RSPM) / श्वसन योग्य निलंबित विणिकीय पदार्थ
(C) Lead (Pb) / सीसा (Pb)
(D) Ammonia (NH₃) / अमोनिया (NH₃)

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) (C), (B), (A), (D)
Solution:

सी. पी. सी. बी. का पूर्ण रूप 'केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड' होता है। इसकी स्थापना, 23 सितम्बर 1974 में जल (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) प्रदूषण अधिनियम 1974 के अंतर्गत की गई थी। सी. पी. सी. बी. द्वारा विहित आवासीय क्षेत्रों में 24 घंटे के आधार पर निम्नलिखित प्रदूषकों का बढ़ता क्रम इस प्रकार हैः-
(C) सीसा (Pb)→ (B) श्वसनीय निलंबित विणिकीय पदार्थ (RSPM) → (A) निलंबित विणिकीय पदार्थ (SPN) → (D) अमोनिया (NH₃)

12. Where among the following was the ozone hole first discovered?/निम्नलिखित में से ओजोन छिद्र की सर्वप्रथम खोज कहां की गई थी?

Correct Answer: (c) South Polar region / दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र
Solution:

सर्वप्रथम ओजोन छिद्र का पता वर्ष 1985 में अंटार्कतिका में (दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र) चला था। ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल का वह क्षेत्र है जो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली पराबैंगनी (UV) किरणों को अवशोषित करने के लिए जिम्मेदार है। यह पृथ्वी हर की सतह से लगभग 15 से 50 किलोमीटर ऊपर वायुमण्डल की समताप मण्डल परत में पाई जाती है। यह पृथ्वी पर जीवों और हानिकारक पराबैंगनी किरणों के बीच होने वाले संपर्क को रोकने हेतु एक अवरोध के रूप में कार्य करती है।

• दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र (South Polar Region) पृथ्वी का सबसे दक्षिणी छोर है, जो मुख्य रूप से अंटार्कटिका नामक महाद्वीप है और यह बर्फ की मोटी चादर से ढका एक बर्फीला, पहाड़ी और बंजर क्षेत्र है, जहाँ दुनिया के सबसे ठंडे और तूफानी मौसम का अनुभव होता है, और यहाँ कोई स्थायी मानव आबादी नहीं है, केवल वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र हैं, जिसे नॉर्वेजियन खोजकर्ता रोआल्ड अमुंडसेन ने 1911 में पहली बार सफलतापूर्वक खोजा था।

उत्तरी ध्रुव (North Pole) पृथ्वी का सबसे उत्तरी बिंदु है, जो आर्कटिक महासागर के केंद्र में स्थित है और बर्फ से ढका रहता है; यहाँ लगभग 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होती है। यह भौगोलिक उत्तरी ध्रुव कहलाता है और इसके पास एक चुंबकीय उत्तरी ध्रुव भी होता है, जो लगातार खिसकता रहता है, और कम्पास की सुई इसी ओर इशारा करती है।

13. Which of the following facilities are provided by M.S. Available in word processing software like Word?/निम्नलिखित कौन-सी सुविधाएं एम. एस. वर्ड जैसे वर्ड-प्रोसेसिंग सॉफ़्टवेयर में उपलब्ध हैं?

(A) Find and replace/फाइंड और रिप्लेस
(B) Mail merge/मेल मर्ज (विलय)
(C) Spell check and thesaurus/ वर्तनी जाँच और थसौरस
(D) Automatic recalculation/ स्वचालित पुनर्परिकलन

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) (A), (B) and C) Only/केवल (A), (B) और (C)
Solution:

MS Word एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग डॉक्यूमेंट बनाने, एडिट करने और सेव करने के लिए किया जाता है (जैसे पत्र, रिपोर्ट)।
• एम. एस-वर्ड जैसे वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर में सुविधाएं उपलब्ध होती हैं:-
(A) फांइंड एण्ड रिप्लेस कर सकते हैं।
(B) मेल मर्ज (विलय) कर सकते है।
(C) वर्तनी जाँच और थसौरस कर सकते हैं।
(D) यह टेक्स्ट के फॉर्मेटिंग का विकल्प प्रदान करता है।
(E) एम. एस. वर्ड आसान टेबल (तालिका) निर्माण और उसका सपादन प्रदान करता है।

शॉर्टकट कीज़:
• Ctrl + C: कॉपी (Copy).
• Ctrl + X: कट (Cut).
• Ctrl + V: पेस्ट (Paste).
• Ctrl + H: Find and Replace (ढूंढें और बदलें).
• Ctrl + B: बोल्ड (Bold).
• Ctrl + I: इटैलिक (Italic)

14. According to classical Indian school of logic, which of the following are names of fallacies involving contradiction of the middle term by another middle term?/भारतीय शास्त्रीय तर्क मत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से, एक मध्य पद का दूसरे मध्य पद द्वारा व्याघात, संबंधित तर्क दोष के नाम हैं?

(A) Svarupa siddha/स्वरूपा सिद्ध
(B) Badhita/ बाधित
(C) Vyapyatvasiddha/व्याप्यत्वासिद्ध
(D) Viruddha/विरुद्ध

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:

NTA ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

15. A Media Access Control (MAC) address refers to a number which uniquely identifies a device on the Internet and is usually made up of ____ bits./मीडिया एक्सेस कंट्रोल (एम ए सी) एड्रेस एक संख्या को इंगित करता है जो कि इंटरनेट पर किसी युक्ति (डिवाइस) की विशिष्ट रूप से पहचान करता है और यह सामान्यतया ..... बिट्स का होता है।

Correct Answer: (c) 48
Solution:

मैक (एम. ए. सी.) एड्रेस का प्राथमिक उपयोग किस दिए गए डिवाइस कम्प्यूटर का भौतिक पता सुनिश्चित करना है। मीडिया एक्सेस कंट्रोल (एम ए सी) एड्रेस एक संख्या को इंगित करता है जो कि इंटरनेट पर किसी युक्ति (डिवाइस) की विशिष्ट रूप से पहचान करता है और यह सामान्यतया 64 बिट्स या 48-बिट्स का होता है।

16. The maximum amount of information sent over a channel within a specific period of time reflects:/किसी विशिष्ट समयावधि में किसी चैनल के माध्यम से भेजी गई अधिकतम सूचना किसको प्रतिबिंबित करती है?

Correct Answer: (d) Channel capacity / चैनल की क्षमता
Solution:

किसी विशिष्ट समयावधि में किसी चैनल के माध्यम से भेजी गई अधिकतम सूचना, उस चैनल की 'चैनल क्षमता' (Channel Capacity) को दर्शाती है, जो कि शोरगुल वाले वातावरण में भी बिना त्रुटि के अधिकतम डेटा दर (bits per second - bps) को बताती है, जिसे सूचना सिद्धांत के अनुसार विश्वसनीय रूप से संचारित किया जा सकता है।

मुख्य बिंदु:
चैनल क्षमता (Channel Capacity): यह वह अधिकतम दर है जिस पर सूचना को एक संचार माध्यम (जैसे तार, हवा) के माध्यम से स्थानांतरित किया जा सकता है, ताकि प्राप्तकर्ता उसे बिना किसी त्रुटि के समझ सके।
माप: इसे आमतौर पर बिट्स प्रति सेकंड (bps) में मापा जाता है।
निर्धारण: यह चैनल की गुणवत्ता, शोर के स्तर और बैंडविड्थ (bandwidth) जैसे कारकों पर निर्भर करती है, और इसे शैनन-हार्टले प्रमेय (Shannon-Hartley theorem) द्वारा परिभाषित किया जाता है।

17. When a water body is deficient in nutrients, it is known as:/जब जलाशय में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है उसे क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (4) Oligotrophic / अल्पपोषी
Solution:

जब जलाशय में पोषक तत्वों की अत्यधिक कमी होती है तो इसे अल्पपोषी (Oligotrophic) कहा जाता है। जहाँ नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व कम होते हैं, जिससे शैवाल (algae) का उत्पादन कम और पानी साफ रहता है।
सुपोषी (Eutrophic): पोषक तत्वों से भरपूर जल निकाय, जहाँ शैवाल की अत्यधिक वृद्धि होती है (शैवाल प्रस्फुटन/Algal Bloom), जिससे ऑक्सीजन की कमी होती है और जलीय जीवन को खतरा होता है।
मध्यपोषी (Mesotrophic): पोषक तत्वों के मध्यवर्ती स्तर वाला जल निकाय।

18. A girl walks straight in the opposite direction of the front door of her house. The front door of the house is facing towards south. After walking for 50 meters, the girl turns to her left and walks 100 meters, thereafter the girl turns right and stops after walking for 100 meters. Which direction is the girl facing now?/एक लड़की अपने घर के सामने के दरवाजे की विपरीत दिशा में सीधे चलती है। उसके घर के सामने का दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर खुलता है। 50 मीटर चलने के बाद, वह लड़की अपनी बाईं ओर मुड़ती है और 100 मीटर चलती है। इसके बाद, यह लड़की दाहिनी ओर मुड़ती है और 100 मीटर चलने के बाद रुक जाती है। अब लड़की का मुख किस दिशा में है?

Correct Answer: (a) North / उत्तर
Solution:

अतः अब लड़की का मुख उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में है।

19. According to the Hindu tradition, the purpose of good communication is to:/हिंदू परंपरा के अनुसार उत्तर संचार का प्रयोजन क्या है?

Correct Answer: (c) Make people seek enlightenment/लोगों में आत्मज्ञान की खोज प्रेरित करना
Solution:

हिंदू परंपरा के अनुसार उत्तम संचार का प्रयोजन लोगों में आत्मबोध (ज्ञान) प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है। इसमें ज्ञान की प्रक्रिया को उत्तेजित करने का कार्य किया जाता है, जिससे व्यक्ति आत्मिक उन्नति प्राप्त कर सके। इसे धर्म, दर्शन, संस्कृति एवं विनम्र होना चाहिए।

20. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement I: In the modern-day world, language is an effective instrument of communication.
कथन I: आधुनिक विश्व में भाषा संचार का एक प्रभावी साधन है।

Statement II: The Buddhists regard language as an important social practice.
कथन II: बौद्ध धर्मालंबी भाषा को एक महत्वपूर्ण सामाजिक व्यवहार मानते हैं।

In light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below.
उपर्युक्त कथनो के आलोक में निन्मलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) Both Statement (I) and Statement (II) are true/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

सामान्यतः बिना भाषा का उपयोग किए संचार (विचारों, राय, ज्ञान आदि का आदान प्रदान) नही किया जा सकता है, अर्थात संचार का मुख्य साधन भाषा ही है। बिना भाषा के कोई भी संचार निर्जीव है क्यों कि किसी भाषा में ही अखबार छपते हैं। रेडियों और टेलीविजन में भी संचार के लिए भाषा का प्रयोग होता हैं इस प्रकार, आधुनिक विश्व में भाषा संचार का एक प्रभावी साधन है। तथा बौद्ध धर्मालम्बी भी भाषा को एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रथा मानते हैं।
अतः कथन I और II दोनों सत्य हैं।