NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (दृश्य कला)Total Questions: 10091. निर्देश (91-95) यह स्मारक निम्नलिखित में से किस आस्था का शानदार उदाहरण है?(a) शैव धर्म(b) महायान चैत्य(c) हीनयान चैत्य(d) जैन धर्मCorrect Answer: (b) महायान चैत्यSolution:यह स्मारक महायान चैत्य आस्था का शानदार उदाहरण है। यह स्मारक अजन्ता गुफा से सम्बन्धित है और यहाँ पर कुल 30 गुफाएँ पायी गई है जो बौद्ध धर्म से सम्बन्धित है।92. निम्नलिखित स्मारक का अग्रभाग किस स्थान को दर्शाता है?(a) कार्ले(b) एलिफेंटा(c) अजंता(d) एलोराCorrect Answer: (c) अजंताSolution:स्मारक का अग्रभाग अजन्ता गुफा को दर्शाता है। अजन्ता की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है और इन गुफाओं की खोज सर्वप्रथम जॉन स्मिथ ने 28 अप्रैल 1819 ई.को की थी।93. स्मारक के निर्माण काल की पहचान कीजिए:(a) गुप्त(b) मौर्य(c) पल्लव(d) कुषाणCorrect Answer: (a) गुप्तSolution:स्मारक का निर्माण गुप्त काल में हुआ माना जाता है, वैसे तो अजन्ता गुफा का निर्माण द्वितीय सदी ई.पू. से लेकर 7वीं सदी ई. के मध्य कई शासकों के शासन काल में हुआ माना जाता है। किन्तु अजन्ता का श्रेष्ठ कार्य गुप्त काल में हुआ माना जाता है।94. यह स्मारक निम्नलिखित में से किस धर्म का प्रतिनिधित्व करता है?(a) शैव धर्म(b) बुद्ध धर्म(b) बुद्ध धर्म(d) वैष्णव धर्मCorrect Answer: (b) बुद्ध धर्मSolution:यह स्मारक बुद्ध धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। अजन्ता की गुफाएँ बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केन्द्र है, अतः इस केन्द्र में भगवान बुद्ध की लौकिक एवं पारलौकिक छवि का एक धरातल पर कलाकार ने चित्रण कर कल्पना, बुद्धि एवं तकनीकी महानता का परिचय दिया है।95. यह स्मारक किस राज्य में स्थित है?(a) आंध्र प्रदेश(b) मध्य प्रदेश(c) महाराष्ट्र(d) कर्नाटकCorrect Answer: (c) महाराष्ट्रSolution:यह स्मारक महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। अजन्ता के तीस गुफा मन्दिर पहाड़ियों को काटकर बनाये गये हैं। अजन्ता की ये विश्वप्रसिद्ध गुफाएँ फरदापुर ग्राम से साढ़े छः किलोमीटर दूर है और मध्य रेलवे के जलगाँव स्टेशन से पचपन किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है, जो बस द्वारा पूरी की जाती है।96. निर्देश (96-100) प्रस्तुत चित्र किस संग्राहलय में रखा हुआ है।(a) आइफेक्स(b) एन.जी.एम.ए.(c) ललित कला अकादमी(d) दिल्ली आर्ट गैलरीCorrect Answer: (b) एन.जी.एम.ए.Solution:प्रस्तुत चित्र एन.जी.एम.ए. संग्रहालय में रखा हुआ है। यह चित्र नन्द लाल बोस ने बनाया था और चित्र का नाम राधा विरह है।97. उस चित्र का शीर्षक बताइए :(a) राधा विरह(b) वाटिका में राधा(c) विप्रलब्धा(d) अभिसारिकाCorrect Answer: (a) राधा विरहSolution:उस चित्र का शीर्षक राधा विरह है जिसे नन्द लाल बोस ने टेम्परा माध्यम में बनाया है इनके अन्य प्रसिद्ध चित्र गांधारी, वीणा प्लेयर, सती, सरस्वती, मायावती आश्रम, संध्याकाल, ग्रीफ ऑफ उमा, मदर फीडिंग हर चाइल्ड, सांथालों का लबाई नृत्य आदि।98. इस चित्र के माध्यम की पहचान कीजिए :(a) वाश(b) फ्रेस्को(c) टेम्परा(d) ग्वॉशCorrect Answer: (c) टेम्पराSolution:इस चित्र के माध्यम के रूप में टेम्परा का प्रयोग किया है जिसे नन्द लाल बोस ने बनाया है। इनका जन्म 1882 ई. को मुंगेर बिहार में हुआ था और ये नव बंगाल शैली के प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं।99. इस चित्र के चित्रकार कौन हैं?(a) गोपाल घोष(b) नंदलाल बोस(c) जामिनी रॉय(d) एन.एस. बेंद्रेCorrect Answer: (b) नंदलाल बोसSolution:इस चित्र के चित्रकार नन्दलाल बोस को माना जाता है। नन्दलाल बोस अवनी बाबू के शिष्य थे और बंगाल शैली के कलाकार थे। इनके द्वारा निर्मित भित्तिचित्र कला भवन शान्तिनिकेतन और बड़ौदा के कीर्ति मन्दिर में देखने को मिलते हैं।100. प्रस्तुत चित्र के चित्रकार का निम्नलिखित में से किस स्कूल से संबंध है?(a) मद्रास(b) दिल्ली(c) मायो(d) बंगालCorrect Answer: (d) बंगालSolution:प्रस्तुत चित्र के चित्रकार का बंगाल स्कूल से सम्बन्ध था और उन्हें नव बंगाल शैली का प्रवर्तक भी माना जाता है। नन्दलाल बोस गाँधी जी से अत्यधिक प्रभावित थे।उन्होंने कूची के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर तिरंगा भी हाथ में लिया। नन्दलाल पहले भारतीय चित्रकार थे, जिनकी कलाकृतियों पर सर्वप्रथम रंगीन वृत्त चित्र तैयार किया गया।Submit Quiz« Previous12345678910