NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

11. त्रिवर्षीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ किस वर्ष हुआ था?

Correct Answer: (b) 1968
Solution:

त्रिवर्षीय भारतीय अन्तरराष्ट्रीय समारोह का शुभारम्भ 1968 ई. में हुआ था। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी प्रत्येक तीन वर्ष में एक अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी त्रैवार्षिकी भारत का आयोजन 1968 ई. से प्रारम्भ किया गया।

इस कला प्रदर्शनी का उद्देश्य समकालीन कलाकारों तथा भाग लेने वाले देशों की कला के मध्य समझ को उत्तरोत्तर विकसित करना है। इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए विभिन्न देश आमंत्रित किये जाते है।

12. चल टाइप से मुद्रण प्रौद्योगिकी के विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन संगत नहीं है?

(A) गुटनबर्ग ने चल टाइप की अन्वेषण किया था।
(B) उपर्युक्त अन्वेषण 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में किया गया था।
(C) इस अन्वेषण से ऑफसेट मुद्रण का जन्म हुआ।
(D) चल टाइप से प्रथम मुद्रित पुस्तक बाईबिल थी।
(E) चल टाइप बनाने में शीशा और लौह धातु के मिश्रण का प्रयोग किया जाता था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन | कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (B), (C) और (E)
Solution:

चल टाइप से मुद्रण प्रौद्योगिकी के विकास के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से उपर्युक्त अन्वेषण 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में किया गया था। इस अन्वेषण से ऑफसेट मुद्रण का जन्म हुआ। और चल टाइप बनाने में शीशा और लौह धातु के मिश्रण का प्रयोग किया जाता था। कथन संगत नहीं है।

13. अपनी मूर्तियों में विभिन्न प्रकार के माध्यमों का प्रयोग करने के लिए कौन प्रसिद्ध हैं?

Correct Answer: (a) राजेंद्र टिक्कू
Solution:

अपनी मूर्तियों में विभिन्न प्रकार के माध्यमों का प्रयोग करने के लिए राजेन्द्र टिक्कू प्रसिद्ध है। इनका जन्म 1953 ई. जम्मू काश्मीर में हुआ था ये ब्राह्मण परिवार से सम्बन्धित थे। इन्होंने अपने मूर्तिशिल्पों में कश्मीरी भाषा की शारदा लिपि का प्रयोग किये थे। प्रमुख मूर्तिशिल्प द फोर्ट, स्तूप, द ग्रीन लैटर्न, वाइट लॉक एण्ड द ब्लैक की, मेमोरीज ऑफ ए कॉबलर आदि।

14. कॉरपोरेट विज्ञापन विवादास्पद क्यों होते है?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:

कॉरपोरेट विज्ञापन विवादास्पद कॉरपोरेट विज्ञापन का अपव्यय है। इस प्रकार के विज्ञापनों में उपभोक्ताओं की रुचि नहीं होती है। यह कॉरपोरेट असंयम का खर्चीला स्वरूप है। इस लिए होते है।

15. छापाकला में 'वाश आउट' का प्रयोग किसके लिए होता है?

Correct Answer: (c) किसी प्रस्तर या प्लेट से पुरानी स्याही या चित्र को हटाने के लिए
Solution:

छापाकला में वाश आउट का प्रयोग किसी प्रस्तर या प्लेट से पुरानी स्याही या चित्र को हटाने के लिए होता है।

16. कौन-सा माध्यम रिलीफ मूर्तिकला के बिलकुल निकट है :

Correct Answer: (c) विस्कोसिटी
Solution:

विस्कोसिटी माध्यम रिलीफ मूर्तिकला के बिल्कुल निकट है। रिलीफ एक मूर्तिकला विधि है जिसमें गढ़े गए गणित एक ही सामग्री की ठोस पृष्ठभूमि से जुड़े हुए है।

17. निम्नलिखित कलाकारों के सही कालक्रम का चयन कीजिए :

(A) राफेल
(B) लियानार्डो दा विन्सी
(C) माइकेलएन्जिलो
(D) कोरैज्जियो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (B), (C), (A), (D)
Solution:

कलाकारों के सही कालक्रम का चयन इस प्रकार है लियोनार्डो द विन्सी (1452-1519 ई.), माइकेल एन्जिलो (1475- 1564 ई.), राफेल (1483-1520 ई.),कोरैज्जियो (1571-1610 ई.)।

18. उस हाथी की कहानी जो अजंता के विहार 17 में अपने अंधे माता-पिता का लालन पालन करता है, कहलाती है :

Correct Answer: (c) मातृपोशक जातक
Solution:

उस हाथी की कहानी जो अजन्ता के बिहार 17 में अपने माता-पिता का लालन पालन करता है मातृपोशक जातक कहलाता है। इस जातक कथा के अन्तिम दृश्य में श्वेत गज अपनी सूंड से अन्धी माँ को सहलाते हुए दर्शाया गया है।

19. पोस्टर डिजाइन की प्रक्रिया को सही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए :

(A) चुनिंदा थम्बनैल से कच्चा स्वरूप तैयार करना।
(B) वास्तविक आकार की पूर्ण कलाकृति तैयार करना।
(C) विचारों को दृश्य रूप में ढालना
(D) कुछ संभावित अनुशीर्षक तैयार करना
(E) कलाकृति को संभालना और उपयुक्त छापा प्रक्रिया से छापना ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (D), (C), (A), (B), (E)
Solution:

पोस्टर डिजायन प्रक्रिया का सही कालक्रम इस प्रकार है- कुछ संभावित अनुशीर्षक तैयार करना, विचारो को दृश्य रूप में ढालना, चुनिंदा थम्बनैल से कच्चा स्वरूप तैयार करना, वास्तविक आकार की पूर्ण कलाकृति तैयार करना, कलाकृति को संभालना और उपयुक्त छापा प्रक्रिया से छापना।

20. निम्नलिखित में अभिकल्पन (डिजाइन) के महत्वपूर्ण वर्गीकरण है :

(A) प्रकृतिवादी
(B) बहुरंगी बहुवर्णीय
(C) पारंपारिक या आलंकरिक
(D) अमूर्त
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

अभिकल्पन (डिजाइन) के महत्वपूर्ण वर्गीकरण इस प्रकार है - प्रकृतिवादी, पारंपरिक या आलंकारिक साथ ही अमूर्त ।