NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

51. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची - I (स्थान)सूची - II (मंदिर)
A. भुवनेश्वर1. कंदरिया महादेव
B. खजुराहो2. अनंत वासुदेव मंदिर
C. महाबलीपुरम3. कैलाश मंदिर
D. एलोरा4. द्रौपदी रथ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)4213
(b)2341
(c)3241
(d)2143
Correct Answer: (d)
Solution:

सही मिलान इस प्रकार है-

सूची - I (स्थान)सूची - II (मंदिर)
भुवनेश्वरअनंत वासुदेव मन्दिर
खजुराहोकंदरिया महादेव
महाबलीपुरमद्रौपदी रथ
एलोराकैलाश मन्दिर

52. बिस्कुट फायरिंग का संबंध किससे है?

Correct Answer: (a) टेराकोटा
Solution:

बिस्कुट फायरिंग का सम्बन्ध टेराकोटा से है। बिस्किट किसी भी तरह मिट्टी के बर्तन बिना किसी फर्म के होटल का विज्ञापन किया जाता है भट्टी में पकाया जाता है।

यह एक अन्तिम उत्पाद हो सकता है जैसे कि बिस्किट चीनी मिट्टी के घटक या बिना नमूने वाले मिट्टी के बर्तन (जैसे कि टेराकोटा) या, आमतौर पर क्रोएशिया के अन्तिम उत्पाद एक मध्य स्तर के हो सकते है।

53. निम्नलिखित कलाकारों में से कौन-कौन ग्रुप-8 के सदस्य हैं?

(A) जगदीश डे
(B) परमजीत सिंह
(C) दत्तोत्रय आप्टे
(D) लक्ष्मी दत्त
(E) जय झरोटिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

निम्नलिखित कलाकारों में से जगदीश डे, परमजीत सिंह और लक्ष्मी दत्त ग्रुप-8 के सदस्य थे।

54. विज्ञापन को माना जाता है :

(A) कला
(B) विज्ञान
(C) शौक
(D) व्यापार
(E) प्रदर्शन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

विज्ञापन को कला, विज्ञान और व्यापार माना जाता है। विज्ञापन के उद्देश्य से किया जाने वाला जनसंचार विज्ञापन कहलाता है। विज्ञापन विक्रय कला का एक नियंत्रित जनसंचार माध्यम है।

55. नाम या शैली जिसके अंतर्गत कोई फर्म किसी विशेष वर्ग की वस्तुओं का व्यापार करती है _______ कहलाती है।

Correct Answer: (b) ट्रेडनाम
Solution:

नाम या शैली जिसके अन्तर्गत कोई फर्म किसी विशेष वर्ग की वस्तुओं का व्यापार करती है ट्रेडनाम कहलाती है। व्यापारिक नाम उन कंपनियों द्वारा अपने लिए उपयोग किया जाने वाला नाम है जो अपने पंजीकृत नाम के तहत काम नहीं करना चाहते है। इस प्रकार के वैकल्पिक नाम को काल्पनिक व्यावसायिक नाम कहते है।

56. धनराज भगत की मूर्तियों की पहचान कीजिए

(A) मोनार्क (काष्ठ एवं वेल्डेड धातु)
(B) बिफोर ए फाल (काष्ठ)
(C) टीमिंग मिलियंस (कांच शीशा)
(D) ब्राइड (काष्ठ)
(E) कॉस्मिक एनर्जी (ताम्र)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A), (D), (E)
Solution:

धनराज भगत की मूर्तियों की पहचान इस प्रकार है - मोनार्क (काष्ठ एवं वेल्डेड धातु), ब्राइड (काष्ठ), कॉस्मिक एनर्जी (ताम्र)।

57. निम्नलिखित कलाकारों के सही कालक्रम का चयन कीजिए:

(A) शंखों चौधरी
(B) सतीश गुजराल
(C) सोमनाथ होर
(D) अमरनाथ सहगल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) (A), (C), (D), (B)
Solution:

कलाकारों के सही कालक्रम का चयन इस प्रकार है - शंखों चौधरी (1916-2006), सोमनाथ होर (1921-2006), अमरनाथ सहगल (1922-2007), सतीश गुजराल (1925-2020)।

58. रामकिंकर बैज की मूर्तिशिल्पों की पहचान कीजिए।

(A) यक्ष-यक्षिणी
(B) फेयरीटेलस आफ पूर्वा-पल्ली
(C) ट्रम्फ ऑफ लेबर
(D) कॉल ऑफ दि मिल
(E) संथाल फैमिली
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A), (D), (E)
Solution:

रामकिंकर बैज की मूर्तिशिल्पों की पहचान इस प्रकार है- यक्ष-यक्षिणी, काल ऑफ दि मिल, संथाल फैमिली।

59. दयाराम साहनी का संबंध_______में की गई खुदाई से था।

Correct Answer: (a) हड़प्पा
Solution:

दयाराम साहनी का सम्बन्ध हड़प्पा में की गई खुदाई से था। हड़प्पा की खुदाई 1921 ई.में दयाराम साहनी के द्वारा की गई थी। हड़प्पा टीले का पता 1878 ई. में कनिंघम ने लगाया था, हड़प्पा पूर्वोत्तर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक पुरातात्विक स्थल है।

60. कांथा कशीदाकारी का सम्बंध किस राज्य से है?

Correct Answer: (a) पश्चिम बंगाल
Solution:

कान्था एक कशीदाकारी है जो मुख्यतः पश्चिम बंगाल में लोकप्रिय है। कांथा का उपयोग बंगाल में महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पारम्परिक कान्था साड़ियों में किया जाता है।